चोरी का मामला सुलझा! घर का ताला तोड़कर गैस टंकी और इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर : दिनांक 03.09.2025 को प्रगति विहार भटगांव निवासाी अभिषेक दुबे ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके बंद घर का ताला तोड़कर एचपी कंपनी का गैस टंगी, इलेक्ट्रानिक कुकुर व अन्य कागजात व सामानों को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 143/25 धारा 303, 331(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। थाना भटगांव पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी निहाल उर्फ छोटू देवांगन पिता स्व. पारसराम उम्र 19 वर्ष निवासी प्रगति विहार थाना भटगांव को पकड़ा।…

Read More

पुलिस आरक्षक बनने का अंतिम पड़ाव! — सूरजपुर में होगा तीन दिवसीय ट्रेड टेस्ट, कुक और वाटर कैरियर पदों के लिए भी परीक्षा तय

जिला पुलिस बल में आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया के तहत् सूरजपुर में ट्रेड टेस्ट 17 से 19 नवम्बर तक जशपुर : जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत सरगुजा रेंज के तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में रिक्त आरक्षक ट्रेड संवर्ग के पदों की पूर्ति हेतु लिखित परीक्षा में सम्मिलित अभ्यार्थियों का ट्रेड टेस्ट 10वीं वाहिनी छसबल सिलफिली, जिला सूरजपुर के ग्राउण्ड में 17 नवम्बर से आयोजित होगी। इस परीक्षा में सरगुजा रेंज के अंतर्गत आने वाले सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रमानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों के अभ्यर्थी शामिल…

Read More

सुनील देवांगन मर्डर केस में बड़ा फैसला — पत्नी लक्ष्मी और प्रेमी रामकुमार को उम्रकैद, पुलिस की तफ्तीश ने खोली साजिश की परतें

माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सूरजपुर ने अंधे कत्ल  के आरोपियों को दी आजीवन कारावास की सजा, डॉग स्क्वाड, लास्ट सीन थ्योरी और कॉल डिटेल बने सजा के मुख्य आधार सूरजपुर : दिनांक 03.01.2024 को ग्राम नमदगिरी निवासी नरेश देवांगन ने थाना सूरजपुर में सूचना दिया कि सुनील देवांगन दिनांक 02.01.2024 के शाम 7 बजे घुमने निकलने पश्चात् रात भर घर नहीं आने पर सबेरे 8 बजे करीब विजय शौच करने सोहन के खेत तरफ गया था तो देखा कि खेत में एक व्यक्ति को पड़े हालत में मिलने पर…

Read More

छठ पर्व 2025 : सूरजपुर में छठ घाटों पर कड़ी चौकसी, डीआईजी और एसएसपी ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, छठ पर्व पर भारी वाहन होंगे प्रतिबंधित, रेड़ नदी मुख्य घाट पर पुलिस का अस्थाई कंट्रोल रूम होगा तैयार.

घाट पर बनेगा अस्थाई पुलिस कन्ट्रोल रूम, घाटों पर पुलिस अधिकारी व जवानों की रहेगी कड़ी चौकसी. छठ पर्व के दौरान चिन्हित मार्ग पर भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित. सूरजपुर : सूरजपुर जिले में छठ पर्व को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु डीआईजी और एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने रेड़ नदी छठ घाट का निरीक्षण किया। घाटों पर लाइटिंग, गोताखोर और मेडिकल टीम तैनात की जाएगी। इसके अलावा अस्थाई पुलिस कंट्रोल रूम बनाकर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के उपाय किए जाएंगे। छठ पर्व के दौरान शहर और घाटों…

Read More

सूरजपुर में सनसनीखेज हत्या : पत्नी ने नहीं बनाया खाना, पति ने कर दी हत्या ! मामूली विवाद में पत्नी की जान लेने वाले आरोपी पति को सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार.

आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 577/25 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला किया गया पंजीबद्ध. सूरजपुर : सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अतवार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 577/25 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि खाना न बनाने पर उसने पत्नी के साथ…

Read More

धर्मांतरण के झांसे का पर्दाफाश! पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, धार्मिक प्रलोभन देने का आरोप

सूरजपुर : ग्राम बुंदिया थाना भटगांव निवासी सुरेश कुमार पिता कुंवर साय ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.10.2025 को सुबह गांव का एक व्यक्ति घर आकर बोला कि बज्चू के घर तुम्हे बुला रहे है उसके साथ बज्जू के यहां गया जहां जीवन, शिवा टोप्पो, दिरन मिले जो सभी लोगों के द्वारा मुझे हिन्दु धर्म के देवताओं को मानने से कोई फायदा नहीं है, हमेशा बीमार एवं गरीबी रहता है, ईसाई धर्म को अपनाने से सभी प्रकार की बीमारी एवं गरीबी दूर हो जाता है, गांव…

Read More

नशे के सौदागर गिरफ्तार! पुलिस ने दबिश देकर 300 नशीले इंजेक्शन किए बरामद, 4 आरोपी हिरासत में

सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा निरंतर अवैध कारोबार व सूखा नशा के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 19.10.2025 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सिरसी जूनापारा निवासी राही खान अपने घर के पास अवैध रूप से नशीली इंजेक्शन अत्यधिक मात्रा में बिक्री करने हेतु रखा है। सूचना पर चौकी बसदेई पुलिस मौके पर पहुंची और दबिश देकर राही खान को पकड़ा जिसके कब्जे से 38 नग एविल इंजेक्शन…

Read More

धनतेरस पर खुश हुए सैकड़ों लोग! सूरजपुर पुलिस ने लौटाए 40 लाख के गुम मोबाइल, देखें कैसे चला ये अभियान

सूरजपुर : धनतेरस त्योहार के मौके पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने 40 लाख रूपये कीमत के 152 गुम हुए मोबाइल फोन को उनके मालिकों को वापस लौटाते हुए धनतेरस की बधाई दी। यह कार्रवाई पुलिस के गुम मोबाइल ढूंढने और बरामद करने के प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें जिले सहित विभिन्न राज्यों से भी फोन बरामद किए गए हैं। लोगों ने धनतेरस पर मोबाईल पाकर पुलिस के इस कार्य की सराहना की है। शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में डीआईजी व…

Read More

आंगन के नीचे छिपा रखा था लाखों का गांजा, पुलिस की दबिश में बेनकाब हुआ नशे का सौदागर

सूरजपुर, 7 अक्टूबर 2025 : डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा लगातार अवैध कारोबार, सूखा नशा एवं मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 06.10.2025 को थाना भटगांव पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया कि अनीश गुप्ता निवासी बंशीपुर अपने घर-आंगन में मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु छिपा कर रखा है। थाना भटगांव पुलिस ने सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु फौरन मौके पर पहुंची जहां अनीश गुप्ता पिता कपिल प्रसाद उम्र 39 वर्ष को…

Read More

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मीना बाजार में जुआ खेलाने वाले गिरोह का खुलासा, 70% कमीशन पर चल रहा था खेल, जुआ खेलाते दो आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए. डबल रकम का लालच बना गिरफ्तारी का कारण.

नगदी रकम व स्ट्राईकर जप्त कर जुआ एक्ट की धाराओं के साथ ही अलग से की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही. सूरजपुर. 05 अक्टूबर 2025 : सूरजपुर जिले की भटगांव पुलिस ने मीना बाजार परिसर में जुआ खेलाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक मीना बाजार संचालक और एक जुआ खिलाने वाला शामिल है, जो हर खेल के बाद 70% प्रतिशत कमीशन लेते थे। पुलिस ने मौके से नगदी, स्ट्राईकर और अन्य सामान जप्त करते हुए छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की है। डीआईजी व…

Read More