नारायणपुर पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिले का मान, 22 सितंबर 2025 के विशेष अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक!

केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2026 से सम्मानित हुए नारायणपुर पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारी विशेष अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों सहित पुलिस बल के कुल 15 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक सूची में नारायणपुर जिले के 15 अधिकारी-कर्मचारियों के नाम शामिल। नारायणपुर : जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में विशेष अभियानों के दौरान उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का परिचय देने वाले नारायणपुर पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारियों…

Read More

छत से पहियों तक हर जांच होगी आधुनिक मशीनों से! बिलासपुर वंदे भारत डिपो में शुरू हुआ 16 कोच वाली ट्रेन का रखरखाव, महाप्रबंधक ने परखी सुविधाएं!

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो में 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनसेट के रखरखाव की शुरुआत । महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया डिपो का निरीक्षण, आधुनिक मशीनों एवं मेंटेनेंस सुविधाओं का लिया जायजा बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर स्थित वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो में आज 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनसेट के परीक्षण एवं रखरखाव की शुरुआत की गई। इस डिपो में ट्रेन संख्या 20825/20826 बिलासपुर–नागपुर–बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की मेंटेनेंस प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ ही डिपो के विकास के प्रथम…

Read More

वंदे भारत की देखरेख कितनी आधुनिक? महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने मेंटेनेंस डिपो का किया निरीक्षण, मशीनों और ऑटोमेटिक वॉशिंग प्लांट की परखी कार्यक्षमता!

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो का किया निरीक्षण, मेंटेनेंस प्रक्रिया एवं पिट लाइन का लिया जायजा राष्ट्रीय एकता दिवस पर रेल कर्मियों को दिलाई एकजुटता एवं अखंडता की शपथ | बिलासपुर : तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आज 31 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर में वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने डिपो में स्थापित विभिन्न मशीनों, उपकरणों एवं स्वचालित प्रणालियों की कार्यप्रणाली, कार्यक्षमता एवं संचालन व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों से इनके संचालन एवं रखरखाव…

Read More

सरदार पटेल की जयंती पर बिलासपुर में रेलकर्मियों ने दिखाई एकजुटता, प्रभातफेरी निकालकर ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ!

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बिलासपुर मंडल में निकाली गई प्रभातफेरी, रेलकर्मियों ने ली एकता एवं अखंडता की शपथ मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ। बिलासपुर : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज 31 अक्टूबर को बिलासपुर मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रभातफेरी एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रातः- 07 बजे एनईआई प्रांगण से राष्ट्रीय…

Read More

एक मंच, हजारों दर्शक और राष्ट्रीय एकता का संदेश! जांजगीर-चांपा के थाना-चौकी क्षेत्रों में गूंजा सरदार पटेल की जयंती का उत्साह, लाइव परेड देखकर लिया एकता का संकल्प!

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलेभर में हुआ परेड का लाइव प्रसारण, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में हजारों की संख्या से अधिक लोगों ने देखा गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का जांजगीर-चांपा जिले में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से प्रसारण किया गया। जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले के…

Read More

10वीं-12वीं में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले 93 विद्यालय सम्मानित, राज्य में छठे स्थान पर पहुंचा बस्तर—सेवानिवृत्ति से पहले जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया शिक्षकों को खास संदेश!

बस्तर जिले के 93 शासकीय विद्यालयों को 100 प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने प्राचार्यों की भूमिका को सराहा, कहा- विद्यालय की सफलता के केंद्र में होता है प्राचार्य का कुशल नेतृत्व जगदलपुर : कार्यालय कलेक्टर, जिला प्रशासन बस्तर एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले जिले के शासकीय विद्यालयों एवं उनके प्राचार्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं…

Read More

सड़क और नालियों को बनाया कचरा घर, अब भरना पड़ा जुर्माना! जगदलपुर में नगर निगम की कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों पर लगा 17,500 रुपये का दंड।

सड़कों पर मलबा और गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई व्यावसायिक संस्थानों पर 17500 रुपए का जुर्माना जगदलपुर : शहर को स्वच्छ, सुंदर और यातायात के लिए सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम प्रशासन द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में नगर निगम की उड़नदस्ता टीमों ने शहर के विभिन्न वार्डों में औचक निरीक्षण कर सड़कों पर मलबा फेंकने, नाली अवरुद्ध करने और सार्वजनिक परिसर में गंदगी फैलाने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई करते…

Read More

त्योहारों से पहले मिठाई-ब्रेड फैक्ट्रियों पर छापा, दूध में मिले कीड़े तो फैक्ट्री में घूमते दिखे चूहे! 3 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित, भारी मात्रा में खाद्य सामग्री नष्ट।

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियंत्रक दीपक अग्रवाल ने संभाला मोर्चा मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी; गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित रायपुर : माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया द्वारा त्योहारों के दौरान आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के संबंध में दिए गए कड़े निर्देशों के परिपालन में खाद्य एवं…

Read More

खेतों में गिरी धान की फसल, पानी में डूबी उम्मीदें! चक्रवात ‘अर्नब’ से हुए नुकसान का राजस्व-कृषि विभाग कर रहा संयुक्त सर्वे, क्या समय पर सूचना देने से किसानों को मिलेगा बीमा क्लेम? 14447 पर करें संपर्क!

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित खरीफ फसलों का संयुक्त सर्वेक्षण कर रहे राजस्व और कृषि विभाग टमटोरा और रामटेक में खेतों का निरीक्षण; धान की फसल गिरने और जलभराव की स्थिति का लिया जायजा बीमित किसान 72 घंटे के भीतर 14447 या व्हाट्सएप नंबर 7065514447 पर दें फसल क्षति की सूचना सारंगढ़–बिलाईगढ़ : चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से खरीफ फसलों को हुई क्षति का आकलन करने के लिए राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी संबंधित बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त रूप से सतत निरीक्षण कर रहे…

Read More

कुपोषण के खिलाफ सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विशेष अभियान, 44 बच्चों की स्वास्थ्य जांच में सामने आई जरूरतों के अनुसार बांटी गईं दवाएं और पोषण सामग्री, अब चार और क्षेत्रों में पहुंचेगा स्वास्थ्य विभाग का अमला!

कुपोषण मुक्त जिले की दिशा में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 44 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से बच्चों को दवाएं व पोषण सामग्री वितरित अगले सप्ताह भटगांव, बिलाईगढ़, लेन्ध्रा और बरमकेला में भी लगेंगे शिविर सारंगढ़–बिलाईगढ़ : कुपोषण मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल सारंगढ़ में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से हुए शिविर में बच्चों का…

Read More