मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने बच्चों से चर्चा कर स्कूल की सुविधाओं की ली जानकारी

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नये कलेवर के साथ आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक अंग्रेजी माध्यम स्कूल फाफाडीह का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ सरकार की ”स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना“ के अंतर्गत निर्धन परिवारों को निःशुल्क उच्चस्तरीय शिक्षा के संसाधन सुलभ कराने रायपुर के शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल को सर्व-सुविधायुक्त आधुनिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल का स्वरूप प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को अच्छे से पढ़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने रसायन, जीवविज्ञान, भौतिक लैब, स्पोर्ट्स कक्ष, लाइब्रेरी…

Read More

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित यात्री शेड का किया लोकार्पण, शेड से यात्रियों को बरसात व धूप से मिलेगी निजात

रायपुर, – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर केनाल रोड एवं जल विहार कॉलोनी जी.ई. रोड चौक पर नवनिर्मित यात्री शेड निर्माण का लोकार्पण किया। इस शेड के लोकार्पण से यात्रियों सहित विशेषकर पैदल यात्रा करने वाले और दोपहिया वाहनों के यात्रियों को बरसात और धूप से निजात मिलेगी। इस शेड निर्माण में ओव्हरहेड साईनबोर्ड के साथ 16 नग एलईडी लाईट एवं इंडस्ट्रीयल फैन लगाया गया है। इस शेड को 18 लाख 26 हजार रूपए की लागत से बनाया गया है। लोकार्पण अवसर पर कृषि मंत्री एवं रायपुर जिले…

Read More

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में आया नया सबेरा: भूपेश बघेल, किसानों को 1522 करोड़ रूपए की दूसरी किस्त का हुआ भुगतान

किसान न्याय योजना की दो किस्तों में अब तक 3047 करोड़ रूपए का हुआ भुगतान गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालक किसानों, गौठान समितियों और महिला समूहों को 9.03 करोड़ की राशि की गई जारी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जल्द होगी लागू: लगभग 10 लाख भूमिहीन परिवारों को मिलेगी प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की सहायता रायपुर, –  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती ’सद्भावना दिवस’ के अवसर पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा है…

Read More

मुख्यमंत्री ने राजधानी के हृदय स्थल में बने मल्टी लेवल पार्किंग का किया लोकार्पण, 450 चार पहिया वाहनों तथा 200 दोपहिया वाहनों को मिलेगी पार्किंग की सुविधा

राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने 28 करोड़ की लागत से  बनाया गया है मल्टी लेवल पार्किंग कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में आने वालो को मिलेगी सुलभ पार्किंग व्यवस्था रायपुर –  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर कलेक्टोरेट परिसर के समीप मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण कर आज राजधानी वासियों को एक नई सौगात दी है। रायपुर शहर में यातायात को सु-व्यवस्थित करने, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर का दूसरा मल्टीलेवल पार्किंग तैयार किया है, जिसमें 450 चार पहिया और 200…

Read More

राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत की रखी थी नींव: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने ली सद्भावना दिवस की शपथ रायपुर, – छत्तीसगढ़ में भी आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री…

Read More

गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालकों, गौठान समितियों एवं महिला समूहों को साढ़े तीन करोड़ का होगा भुगतान

राजीव आश्रय योजना के तहत होगा पट्टा वितरण रायपुर शहरवासी को मिलेंगी कई ऐतिहासिक सौगातें रायपुर – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती 20 अगस्त के मौके पर धान एवं गन्ना उत्पादक राज्य के करीब 21 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1522 करोड़ रूपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालकों से क्रय किए गए गोबर तथा गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 3 करोड़…

Read More

छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने भानपुरी में मनाया भारत की आजादी का अमृत महोत्सव, सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों के लिए आवागमन हुआ सुगम: विधायक श्री चंदन कश्यप

जगदलपुर – आजादी के 74 वर्ष पूरे होने के साथ ही 75 वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने भानपुरी में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने कहा कि वर्ष 2000 में प्रारंभ हुई इस योजना ने पहले गांवों को शहरों से जोड़ने का कार्य किया और उसके बाद गांवों को गांवों से जोड़ने का कार्य किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों को…

Read More

मुख्यमंत्री ने गोताखोर मछुआरों के साहस को सराहा, स्वेच्छानुदान मद से पांच मछुआरों को एक-एक लाख रूपए की दी राशि

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित खारून नदी में सोमवार को पांच डूबते लोगों की जान बचाने वाले नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट के अध्यक्ष श्री लोकनाथ धीवर और उनके चार साथी गोताखोरों के साहस की सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नदी में डूबते पांच लोगों के जीवन रक्षा के लिए अदम्य साहस और बहादुरी दिखाने वाले गोताखोर सर्वश्री लोकनाथ धीवर, माखन धीवर, डायमंड धीवर, शेषनारायण धीवर एवं देवकुमार धीवर को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने स्वेच्छानुदान मद से एक-एक लाख…

Read More

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों के ऑनलाईन आंकलन के लिए ऑलम्पियाड शुरू, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने किया शुभारंभ

आंकलन प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेण्डरी स्तर पर प्राप्तांक के आधार पर विद्यालय, जिला एवं राज्य स्तर पर विद्यार्थियों की होगी रैंकिग आंकलन के विश्लेषण के आधार पर कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे रायपुर- स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की उपलब्धियों का ऑनलाइन आंकलन का आयोजन किया जा रहा है। यह मूल्यांकन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय के ऑलम्पियाड के माध्यम से किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र बहादुर सिंह ने की सौजन्य मुलाक़ात, सक्ती को जिला बनाने की घोषणा पर जताया आभार

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सौजन्य मुलाक़ात की। राजा श्री सुरेंद्र बहादुर सिंह ने  सक्ती को जिला बनाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री को शॉल पहना कर उनका सक्ती क्षेत्र की जनता की ओर से अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आपने सक्ती को जिला बनाकर क्षेत्र की जनता को अविस्मरणीय सौगात दी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र बहादुर सिंह और सक्ती के लोगों को धन्यवाद…

Read More