राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने रवाना हुए फिलिस्तीन के कला समूह, ऊर्जा और तालमेल के संगम “दाबके” नृत्य का करेंगे प्रदर्शन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. छत्तीसगढ़ में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने के लिए अलग-अलग देशों से कला समूहों का आना शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में फिलीस्तीन से अवतार सांस्कृतिक केन्द्र के दाबके कला समूह भी भारत के लिए रवाना हो रहे हैं। इस संबंध में फिलीस्तीन के रामल्ला शहर में स्थापित भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है। भारत के प्रतिनिधिमंडल ने फिलीस्तीन से छत्तीसगढ़ आ रहे अवतार सांस्कृतिक केन्द्र के दाबके समूह से मिलकर…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव और विधायक होंगे मुख्य अतिथि, राज्य सरकार ने सभी जिलों के मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव और विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। इस संबंध में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय से जिलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। महासमुंद जिले में संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, धमतरी में संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे, बलौदाबाजार-भाटापारा में संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू, गरियाबंद जिले में विधायक अमितेश शुक्ल, दुर्ग में विधायक कुलदीप जुनेजा, राजनांदगांव में विधायक…

Read More

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, नाइजीरिया के कलाकारों के रायपुर पहुंचने पर संस्कृति मंत्री ने किया आत्मीय स्वागत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आज नाइजीरिया के 10 सदस्यीय कलाकारों का दल रायपुर पहुंच गया है। नाइजीरियन कलाकारों के आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचने पर प्रदेश के संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने राज्य सरकार की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया। विदेशी कलाकारों की यह पहली टीम है जो रायपुर छत्तीसगढ़ पहुंची है। इसके साथ ही राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए कलाकारों के आने का सिलसिला आज से शुरू हो गया है। इस महोत्सव में भाग लेने…

Read More

सात समुंदर पार एनआरआई समुदाय नाचा मनाएगा छत्तीसगढ़ का 21वां स्थापना दिवस: वैश्विक स्तर पर होगा भव्य वर्चुअल आयोजन

नाचा के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर होगा लाइव प्रसारण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. सात समुंदर पार लोग भले चले जाएं अपनी मिट्टी की खुशबू उन्हें हमेशा बांधे रखती है। छत्तीसगढ़ की यही खुशबू छत्तीसगढ़ एनआरआई समुदाय-नाचा (उत्तरी अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन) पूरे विश्व में बिखरने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के 21वें स्थापना दिवस 1 नवंबर के अवसर पर नाचा द्वारा अमेरिका से वैश्विक स्तर पर एक भव्य वर्चुअल आयोजन किया जाएगा। इस वर्चुअल आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के उद्देश्यों को बताने के साथ यहां की संस्कृति, भाषा और…

Read More

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में पेसा लागू करने नियम बनाने का काम अंतिम चरण में, श्री सिंहदेव ने पेसा के लिए नियम तय करने पांच घंटे की पांचवीं मैराथन बैठक ली

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने नियमों को अंतिम रूप देकर सहमति एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए दो दिनों में संबंधित विभागों में भेजने के निर्देश दिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. छत्तीसगढ़ में पेसा  (PESA – Panchayatiraj Extension in Scheduled Areas) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियम बनाने का काम अंतिम चरण में है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव इसके लिए विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस से पांच घंटे तक चली आज पांचवीं मैराथन बैठक में प्रदेश में पेसा…

Read More

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता को प्रोत्साहित करने पहुंची जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर. जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी ने बास्तानार में आयोजित ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान पहुंचकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। यहां युवोदय के स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न खेलकूदों का आयोजन किया गया था। खेलकूद के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पहुंचकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के साथ ही उनसे बातचीत की।

Read More

पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में तम्बाकू नियंत्रण पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में द यूनियन ब्लूमबर्गः एक पहल तथा राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण इकाई द्वारा तंबाकू उद्योग का हस्तक्षेप और एफसीटीसी अनुच्छेद 5.3. के साथ राज्य की नीति विकसित करने की आवश्यकता (Tobacco Industry Interference and need to develop state policy in with FCTC Article 5.3 ) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़ तथा विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन डॉ. निर्मल वर्मा एवं डॉ. राणा के मार्गदर्शन में आयोजित की…

Read More

उतेरा के रूप में 2.80 लाख हेक्टेयर में दलहन-तिलहन की खेती का लक्ष्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में उतेरा के रूप में 2 लाख 80 हजार हेक्टेयर में दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को दलहन-तिलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित करने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त ने सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों, कृषि, उद्यानिकी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा है कि राज्य में पारंपरिक रूप से वृहद पैमाने पर…

Read More

अपने पूरे परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिये निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर कोविड-19 का वैक्सीन जरूर लगवायें- कलेक्टर

सोमवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान, बाकी तिहार बार बार, टीका तिहार एक्के बार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. सोमवार 25 अक्टूबर को कोविड-19 वैक्सीनेशन का महाअभियान रहेगा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि अपने और अपने पूरे परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिये निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर कोविड-19 का वैक्सीन जरूर लगवायें। बाकी तिहार बार बार, टीका तिहार एक्के बार। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए हर नागरिक को अपना फर्ज निभाते हुए टीकाकारण कराना है।

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश में शाकम्भरी जयंती-छेर-छेरा पुन्नी पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की

मुख्यमंत्री की ग्रामीण व्यवसायियों को बड़ी सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार टैक्स पसरा शुल्क होगा समाप्त मण्ड़ियों और बाजारों में पसरा आंबटन में मरार समाज के लोगों को मिलेगी प्राथमिकता शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष को केबिनेट मंत्री का दर्जा देने का ऐलान मरार समाज के सामुदायिक भवन के लिए रियायती दर पर मिलेगी शासकीय भूमि मरार पटेल समाज का एकीकरण ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मरार समाज की तीन बिरादरियां सामाजिक रूप से एक हुई  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शाकम्भरी जयंती-छेर-छेरा पुन्नी के अवसर पर राज्य…

Read More