माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बोटेर में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप. दशकों से अलग-थलग और अछूते अबूझमाड़ के इस क्षेत्र को मिलेगा मुख्य धारा का संपर्क. नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और बस्तर फॉईटर एवं आईटीबीपी के 38वीं वाहिनी, 44वीं वाहिनी, 41वीं वाहिनी, 45वीं वाहिनी, 53वीं वाहिनी और 29वीं वाहिनी ने खोला बोटेर में जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प. नारायणपुर : नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में नारायणपुर पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। “शांतिपूर्ण एवं समृद्ध नारायणपुर” के…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
बस्तर की आवाज़ रहे स्व. बलिराम कश्यप को श्रद्धांजलि — विष्णु देव साय ने पुण्यतिथि पर किया नमन, कहा जनसेवा और आदिवासी उत्थान के लिए समर्पित था उनका जीवन
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद स्वर्गीय बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. बलिराम कश्यप जी का जीवन जनसेवा, समर्पण और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सतत संघर्ष का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने बस्तर अंचल के सर्वांगीण विकास, क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जनजातीय समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. कश्यप जी सरलता, ईमानदारी…
Read Moreदेश की औद्योगिक सुरक्षा के प्रहरी को सलाम — विष्णु देव साय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर जवानों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को किया नमन
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस के अवसर पर सीआईएसएफ के सभी जवानों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों, रणनीतिक संस्थानों और राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। अपनी सतत सतर्कता, साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर सीआईएसएफ के जवान राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
Read Moreनारी शिक्षा की महान क्रांतिकारी को नमन — विष्णु देव साय ने पुण्यतिथि पर याद की सावित्रीबाई फुले, कहा– उनके संघर्ष ने बदली भारतीय समाज की सोच
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत एवं महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारतीय समाज में महिला शिक्षा, सामाजिक समानता और समाज सुधार की सशक्त प्रतीक थीं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के साथ महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपने संघर्ष और दूरदर्शिता…
Read Moreभरथरी गायन की अमर आवाज को नमन — विष्णु देव साय ने पुण्यतिथि पर याद की सुरुज बाई खांडे, कहा– छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने वाली महान गायिका
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रख्यात भरथरी गायिका स्वर्गीय सुरुज बाई खांडे की पुण्यतिथि 10 मार्च 2026 पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्व. सुरुज बाई खांडे छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और लोकगायन परंपरा की एक विशिष्ट पहचान थीं। उन्होंने अपने अद्भुत कला कौशल और मधुर स्वर से भरथरी गायन परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया तथा छत्तीसगढ़ की लोकधारा को देश और दुनिया तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।…
Read More“शहरों में बसेंगे जंगल!” — बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में ‘नगर वन क्रांति’, रायपुर के सोंडोंगरी में 30 हेक्टेयर में बन रहा विशाल अर्बन फॉरेस्ट, 762 लाख का बड़ा बजट मंजूर
● सोंडोंगरी परियोजना के साथ रायपुर में पारिस्थितिक कायाकल्प लेकर आई – सांसद बृजमोहन ● नगर वन योजना: 2025-26 में छत्तीसगढ़ के हरित आवरण के लिए 762 लाख रुपये का प्रोत्साहन रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अथक संसदीय प्रयासों के माध्यम से, छत्तीसगढ़ के शहरी परिदृश्य पर नगर वन योजना (NVY) के गहरे प्रभाव को राष्ट्रीय पटल पर लाया गया है। पारदर्शिता, जवाबदेही और निरंतर प्रगति की मांग करते हुए, अग्रवाल ने हाल ही में लोकसभा में योजना के कार्यान्वयन, बजटीय आवंटन और पारिस्थितिक दिशानिर्देशों के संबंध में महत्वपूर्ण…
Read Moreस्पीकर हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात, जाना स्वास्थ्य हाल
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम राजधानी रायपुर स्थित स्पीकर हाउस पहुंचकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. रमन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर जगदलपुर विधायक श्री किरण देव उपस्थित थे।
Read Moreविद्युत कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी और भारतीय स्टेट बैंक के बीच कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का अनुबंध, 10 लाख दुर्घटना बीमा से लेकर 100 लाख तक हवाई यात्रा कवरेज सहित कई आधुनिक सुविधाएं
जनरेशन कंपनी और भारतीय स्टेट बैंक के बीच अनुबंध : विद्युत कर्मचारियों के लिए आकर्षक पैकेज रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी अपने नियमित कर्मचारियों के लिए उन्नत बैंक सुविधाओं और बीमा सुविधा का संयुक्त सौगात ले कर आए हैं। जिसमें कर्मचारियों को इन सुविधाओं के लिए अलग से अतरिक्त प्रीमियम नहीं देने होगा। जनरेशन कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का अनुबंध करार किया है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यपालक निदेशक वित्त जनरेशन श्री संदीप मोदी ने बताया कि प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के…
Read Moreमहतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी: जांजगीर-चांपा की सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से संवाद में साझा की सफलता की कहानी
महतारी वंदन योजना से सशक्त हुई महिलाएं, श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त का अंतरण किया। राज्य स्तरीय वृहद महतारी वंदन सम्मेलन के माध्यम से प्रदेशभर की महिला हितग्राहियों के खातों में योजना की राशि अंतरित की गई। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित…
Read Moreनक्सल प्रभावित इलाकों में विकास को मिलेगी रफ्तार: केंद्र ने आरसीपीएलडब्ल्यूईए (RCPLWEA) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्वागत
बस्तर के दूरस्थ इलाकों तक सड़क पहुंचाने की दिशा में बड़ा फैसला: केंद्र सरकार ने RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई केंद्र सरकार के निर्णय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की राह होगी और मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : केंद्र सरकार ने वामपंथी उग्रवाद (Left Wing Extremism) से प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रोड कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट फॉर लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म अफेक्टेड एरियाज (RCPLWEA) तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-I) की अवधि को…
Read More