समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, केन्द्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के खाद आंबटन में की गयी कटौती पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कहा कि जब से केन्द्र में मोदी भाजपा की सरकार आयी है उस दिन से लेकर आज तक किसानों के उपर आफत ही आफत आ रही है। फसल लगाने से लेकर उपज को बेचने तक किसानों को मोदी निर्मित आप्राकृतिक आपदाओं से जूझना पड़ता है। छत्तीसगढ़ में खरीफ फसल लगाने के समय किसानों के लिये 11.75 लाख मीट्रिक टन खाद की मांग की गयी…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ सीएमआईई और कांग्रेस आलाकमान दोनों ने किया, भाजपा राज की बढ़ी बेरोजगारी दर कांग्रेस राज में कोरोना काल में भी घट गई, यह है भूपेश बघेल की नीतियों का वरदान – कांग्रेस
सीएमआईई ने कहा छग में बेरोजगारी दर घटी कांग्रेस आलाकमान ने यूपी के घोषणा पत्र में गोधन न्याय योजना लागू करने की बात कही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ मॉडल की सराहना केंद्रीय एजेंसियों स्वंतत्र संस्थाओं के साथ कांग्रेस नेतृत्व भी कर रहा। कांग्रेस आलाकमान ने उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ मोडल की तर्ज पर लागू करने की बात कही है। इसके साथ ही सेंटर फॉर मॉनिटरिंग…
Read Moreरेतखोर सरकार के कोयले की दलाली में हाथ काले, अपहरण, हत्या लूट का गढ़ बन गया छत्तीसगढ़ – भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा विकास की रफ्तार पकड़ चुका छतीसगढ़ कांग्रेस राज में पिछड़ रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि रेतखोर सरकार के हाथ कोयले की दलाली में काले हो गए हैं। प्रदेश में रेतमाफ़िया को मुनाफाखोरी करने की छूट देकर चंदा बटोरा जा रहा है। रेत के दाम आसमान पर पहुंचाने के लिए भूपेश बघेल सरकार जिम्मेदार है। लगातार शिकायत मिल रही है कि भूपेश बघेल सरकार अफसरों के जरिये…
Read Moreमुख्यमंत्री ने अमर शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा का किया वर्चुअल लोकार्पण : भूमकाल आंदोलन आदिवासियों के स्वाभिमान, जल, जंगल, जमीन और स्वतंत्रता की लड़ाई का प्रतीक : भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भूमकाल दिवस के एक दिन पहले आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से नगर पालिका कांकेर के घड़ी चौक में स्थापित अमर शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अमर शहीद गुण्डाधुर को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने बस्तर में भूमकाल आंदोलन का नेतृत्व किया। भूमकाल आंदोलन सन् 1909 में प्रारंभ हुआ था। यह आंदोलन आदिवासियों के स्वाभिमान, आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन तथा आदिवासियों की स्वतंत्रता की लड़ाई थी। उन्होंने सीमित संसाधनों के…
Read Moreभूतपूर्व सैनिक संगठनों एवं राज्य सैनिक बोर्ड छत्तीसगढ़ के मध्य विशेष बैठक, प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होती है राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक
मुख्यमंत्री के साथ होने वाली राज्यस्तरीय बैठक के पूर्व संगठन और बोर्ड ने की तैयारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों, शहीदों के परिवारों के कल्याण और उनके पुनर्वासन को लेकर संचालनालय, सैनिक कल्याण, रायपुर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर के तत्वाधान में राज्य के पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक सैनिक कल्याण परिषद के नवनिर्मित सभागार में 8 फरवरी को आयोजित की गई इस प्रथम बैठक की अध्यक्षता संचालक संचालनालय सैनिक…
Read Moreराजनांदगांव जिले में धान खरीदी महाअभियान उत्सव के दौरान किसानों में खुशी और उत्साह का रहा माहौल, कलेक्टर के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर धान खरीदी का कार्य हुआ सफलतापूर्वक पूर्ण
समर्थन मूल्य में प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी रिकार्ड 8246039 क्ंिवटल धान राजनांदगांव जिले में हुई पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 10 हजार अधिक किसानों ने किया धान का विक्रय पिछले साल की तुलना में अधिक 640131 क्ंिवटल धान की हुई खरीदी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, जिले में धान खरीदी महाअभियान उत्सव के दौरान किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। समर्थन मूल्य में प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी रिकार्ड 8246039 क्ंिवटल धान राजनांदगांव जिले में हुई। पिछले साल की तुलना में अधिक 640131 क्ंिवटल धान…
Read Moreराजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 813 ग्राम पंचायतों के 19 हजार 819 हितग्राहियों के खाते में पहली किस्त राशि की गई अंतरित
भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक मदद और ग्रामीण अंचल की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, शासन द्वारा जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक मदद के लिए और ग्रामीण अंचल की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए योजना की शुरूआत की। इस पहल पर जिले के ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर हितग्राहियों के बैंक खाते में 2 हजार रूपए की पहली किस्त की राशि अंतरित की गई…
Read Moreराजनांदगांव जिले में धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स से उच्च गुणवत्ता की जेनरिक दवाईयां सस्ती दरों पर जनसामान्य को हो रही उपलब्ध 5 दुकानें सफलतापूर्वक हो रही संचालित, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के लिए आम जनता का बढ़ा रूझान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, जिले में धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स से जनसामान्य को सुगमता से दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। शासन की इस हितकारी योजना से जिले के हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उच्च गुणवत्ता की जेनरिक दवाईयां सस्ती दरों पर आधी कीमत में आसानी से उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश में धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के रूप में दुकान संचालित किया जा रहा है। धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के क्रियान्वयन…
Read Moreसाप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न, राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए अभियान चलाकर गांव में शिविर लगाएं – कलेक्टर राजनांदगांव
धान की फसल के बदले अन्य फसल लेने के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित बारिश में जून माह में व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण के लिए तैयारी करने के दिए निर्देश नदी के किनारे और गौठानों में सघन पौधरोपण करें राजीव गांधी युवा मितान क्लब का गठन करने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत मजदूरों को उनके खाते में राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए गांव-गांव…
Read Moreछत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर अब 61 लघु वनोपजों की खरीदी, वनवासियों के हित में अहम् फैसला, राज्य सरकार ने लगभग तीन वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघुवनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर की 61
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्तमान में समर्थन मूल्य पर 61 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस तरह छत्तीसगढ़ में लगभग तीन वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 61 कर दी गई है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में निर्धारित समर्थन मूल्य के तहत…
Read More