देश में कहीं भी पुलिस/सेना/सशस्त्र बलों में कर्तव्य पथ पर शहीद होने वाले छत्तीसगढ़ के वीरों और छत्तीसगढ़ में शहादत देने वाले देश भर के रणबांकुरों के सम्मान में जलती रहेगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीदों के सम्मान में राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का निर्माण कराने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का निर्माण चैथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर के परिसर में किया जायेगा। शहीदों के सम्मान में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति अनवरत जलती रहेगी।…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
योजना का लाभ देने दिव्यांगजनों से रिश्वत की मांग पर अधीक्षक निलंबित, समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने मामले को गंभीरता से लिया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि स्वीकृत करने के एवज में दिव्यांगजनों से रिश्वत की मांग करने पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पदस्थ समाज कल्याण विभाग के अधीक्षक एवं प्रभारी सहायक संचालक अरविंद गेडाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। योजना का लाभ देने के एवज में रुपए की मांग की जानकारी होने पर समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। विभागीय मंत्री के निर्देश पर शिकायत की प्रारंभिक जांच में शिकायत प्रमाणित पाई गई।…
Read Moreनई राजधानी परियोजना प्रभावित किसान कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में कृषि मंत्री श्री चौबे की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, राज्य सरकार की सकारात्मक पहल के लिए किसानों ने जताया आभार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में नई राजधानी परियोजना प्रभावित किसान कल्याण समिति की मांगों पर विचार के लिए आंदोलनरत किसान प्रतिनिधियों के साथ सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं आरंग विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक अभनपुर धनेन्द्र साहू एवं अपर मुख्य सचिव, सुब्रत साहू तथा नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज तम्बोली, रायपुर जिला के कलेक्टर सौरभ कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित…
Read Moreजगदलपुर में आकार लेने लगी है राज्यस्तरीय शहीद गुण्डाधुर तीरंदाजी अकादमी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी घोषणा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/ जगदलपुर, गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप शहीद गुण्डाधुर राज्य स्तरीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना की तैयारियां शुरु हो गई हैं। इस अकादमी में बस्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ राज्य के उत्कृष्ट तीरंदाजों को आवासीय एवं गैर आवासीय उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा प्राप्त होगी। खिलाड़ियों को विश्वस्तर की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय मापदण्डों के अनुरूप जगदलपुर क्रीड़ा परिसर में 120 मीटर का सुरक्षित आरचरी रेंज तैयार किया गया है। इसमें इंडियन…
Read Moreविचाराधीन बंदी की मृत्यु की होगी दाण्डिक जांच
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. अम्बिकापुर, केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल अधीक्षक ने बताया है कि विचाराधीन दण्डित बंदी सेवक राम बाबूलाल पिता देवचरण विगत 23 जून 2021 को केन्दीय जेल में प्रविष्ट हुआ था। उक्त दण्डित बंदी को जेल चिकित्सक के परामर्श पर 20 जनवरी 2022 को रात्रि 11ः40 बजे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अम्बिकापुर भेजा गया था जहां बंदी को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान बंदी की मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव कुमार झा द्वारा आदेश जारी कर डिप्टी…
Read Moreसामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश : मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 31 जनवरी से तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश
पूर्व में एक तिहाई उपस्थिति के निर्देश दिए गए थे मंत्रालय महानदी भवन एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 31 जनवरी 2022 से तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके पहले 10 जनवरी 2022 को मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में शासकीय कार्य संचालन के लिए एक तिहाई उपस्थिति के निर्देश…
Read Moreअवैध उत्खनन पर मुख्यमंत्री के सख्त तेवर, अवैध रेत उत्खनन के विरूद्ध सख्त कार्रवाइ के निर्देश, कार्रवाई न होने पर अधिकारियों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा-कलेक्टर, एसपी की होगी व्यक्तिगत जिम्मेदारी, रेत का अवैध उत्खनन रोकने जिले के कलेक्टर, एसपी स्वयं करें मॉनिटरिंग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत उत्खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिए हैं कि किसी भी जिले में अवैध रेत उत्खनन नहीं होना चाहिए। किसी भी जिले से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर कलेक्टर और एसपी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। अवैध उत्खनन पर कार्रवाई नही होने पर जिले के…
Read Moreबस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर में बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समुंद चैक के पास स्थित संस्था के भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बस्तर के विकास में उनके निरंतर योगदान देने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव…
Read Moreमुख्यमंत्री ने की नेशनल लेवल के खिलाड़ियों से मुलाकात, खिलाड़ियों को बेहतर भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ, बस्तर में किया जा रहा है अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं का विस्तार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज क्रीडा परिसर में निर्माणाधीन कार्यों के अवलोकन के दौरान बस्तर के नेशनल लेवल के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने क्रीड़ा परिसर के अवलोकन के दौरान तीरंदाजी में 4 बार राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली कुमारी राधिका पोयाम से मुलाकात की । कुमारी राधिका ने सब जूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। मुख्यमंत्री ने कुमारी राधिका से बात करते हुए उनसे तीरंदाजी किट के…
Read Moreनिर्वाचन में एक-एक वोट महत्व रखता है, सभी नागरिक मतदाता सूची में जुड़वाये नाम: एम.के. राउत
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का किया गया प्रसारण प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 1,94,95,247: इस वर्ष 1,50,858 नए मतदाताओं ने कराया पंजीयन 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वर्चुअल कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, देश में 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सूचना आयुक्त श्री एम. के. राउत ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता एवं मतदाताओं के प्रति उनके भावनात्मक जुड़ाव प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के वोटर हेल्पलाइन…
Read More