कोरोना वायरस से बचाव एवं सुरक्षा हेतु नगरी विकासखण्ड के 15 से 18 वर्ष आयु के 10055 बच्चों के लिये ‘कोवेक्सीन टीकाकरण’ 3 जनवरी को 49 केन्द्रों में सघन रूप से होगा आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी,  शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर पी.एस. एल्मा के मार्गदर्शन में विकासखंड नगरी के वर्ष 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों को कोरोना महामारी से बचाव एवं सुरक्षा हेतु कोविड -19 का टीकाकरण 3 जनवरी को सघन रूप आयोजित किया गया हैं । नगरी विकास खण्ड में 15 से 18 वर्ष आयु के कुल 10055  बच्चों का कोविड – 19 का टीकाकरण कराये जाने के संबंध में 1 जनवरी को जनपद पंचायत नगरी के सभाकक्ष में अनुविभागीय दण्डाधिकारी नगरी चन्द्रकांत कौशिक की अध्यक्षता में बैंठक संपन्न हुई।…

Read More

नए साल के स्वागत के साथ ही बस्तर जिले में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण का महाअभियान, रविवार का अवकाश होने के बावजूद टीका लगाने के लिए दिखा उत्साह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर. विश्व में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना के नए ओमिक्रोन वेरिएंट के साथ ही देश के अन्य स्थानों में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए बस्तर जिले में सभी पात्र लोगों का टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा करने के लिए नए साल के स्वागत के साथ ही टीकाकरण का महाअभियान रविवार दो जनवरी को प्रारंभ किया गया। रविवार के अवकाश के बावजूद लोगों में टीकाकरण के लिए उत्साह दिखाई दिया और टीकाकरण के पहले दिन लगभग 16 हजार लोगों ने टीका लगाया, जिनमें 2956…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोनिया गाँधी से हुई बातचीत पर कटाक्ष करते हुए भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने कहा, भूपेश ने सोनिया गांधी को बताया होगा हमारी टूल किट के अनुसार यहां बढ़ने दे रहे है कोरोना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर  ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोनिया गाँधी से हुई बातचीत पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि आज जब सोनिया गांधी ने उनसे कोरोना संक्रमण की तैयारियों के बारे में पूछा तो उन्होंने यही कहा होगा कि मैडम आप चिंता न करें, हमारी टूल किट के अनुसार हम यहाँ कोरोना बढ़ने दे रहे है। भाजपा से श्री चंद्रकार ने कहा कि कोरोना वायरस के पहले और दूसरे चरण में भूपेश बघेल सरकार ने जो…

Read More

समझाईश के उपरांत भी कुछ उपद्रवी तत्वों ने मड़वा में बिगाड़ा माहौल, कोरोना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन कर रहा था आंदोलनकारियों से हटने की अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मड़वा ताप विद्युत गृह के संविदा कर्मचारियों से आज प्रशासन ने जब कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हट जाने का आग्रह किया तो आंदोलन कारियों ने पथराव शुरू कर दिया। मड़वा प्लांट में कुछ एसे कर्मचारी फंसे थे जो ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज थे जिन्हें वहां से निकालना जरूरी था, एसे में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को हल्की पानी की बौछार का प्रयोग करना पड़ा। ये कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर…

Read More

नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम “अबूझमाड़ आइडल एवं डांसिंग सुपरस्टार” का हुआ शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, आज दिनाँक 02/01/2022 को आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल पुलिस अधीक्षक नारायणपुर ने नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम “अबूझमाड़ आइडल एवं डांसिंग सुपरस्टार” का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में दिनाँक 02 एवं 03 फरवरी 2022 तक सिंगल और युगल गायन तथा सिंगल और युगल डांसिंग प्रतियोगिता का सलेक्शन राउंड चलेगा, जिसमें नारायणपुर जिला से कोई भी प्रतिभागी हिस्सा ले सकता है। इस कार्यक्रम की फाइनल प्रतियोगिता दिनाँक 04/01/2022 को DRG हॉल, नारायणपुर में होगा। नारायणपुर पुलिस…

Read More

भाजपा के इशारे पर कालीचरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की, बृजमोहन अग्रवाल के बयान से स्पष्ट हो गया कालीचरण के अमर्यादित बोल के पीछे है भाजपा – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्म संसद के मंच में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अमर्यादित  और अशब्दों का प्रयोग करने वाले कालीचरण के पीछे भाजपा ही हैं पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल के प्रेस वार्ता से स्पष्ट हो गया? भाजपा के ईशारे में कालीचरण ने धर्म संसद में अधर्म किया ये दूध का दूध और पानी का पानी हो गया ।भाजपा छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता को…

Read More

पार्षद खरीदी का ठेका देकर भाजपा ने दिखा दिया अपना चरित्र, जनता ने ठुकरा दिया तो खरीद फरोख्त कर रही है भाजपा : कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला .ने भाजपा द्वारा चार  नगर निगम में महापौर, सभापति और दो नगर पालिकाओं में अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा जनता द्वारा ठुकरा दिए जाने के बाद अब पार्षदों की खरीद फरोख्त करने की कोशिश रही है। वैकुण्ठपुर और चरचा में उसने जनादेश को पलटने की साजिश रची और अब चार नगर निगम तथा दो नगर पालिका में पार्षद खरीदी का ठेका दिया है।…

Read More

कार्टून फ़ेस्टिवल : बंगलोर में लगी केरिकेचर प्रदर्शनी में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया गया स्थान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कार्टून फ़ेस्टिवल के दौरान बंगलोर में लगी केरिकेचर प्रदर्शनी में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को स्थान दिया गया है। यह प्रदर्शनी 21 दिनों तक चलेगी। गैलरी के संचालक वी जी नरेंद्रा ने बताया कि चूँकि यह कार्टून महोत्सव छत्तीसगढ़ से प्रकाशित होने वाली कार्टून पत्रिका के सहयोग से हो रहा है, हमने प्रदेश के मुख़िया को यह सम्मान प्रदान किया है। इस केरिकेचर को ननजुंदा स्वामी ने बनाया है। श्री नरेंद्रा ने बताया कि इस गैलरी में अब तक 175 से अधिक…

Read More

मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर अर्जुन हिरवानी के स्वास्थ्य की ली जानकारी, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अर्जुन हिरवानी से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री हिरवानी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री विनोद वर्मा भी उपस्थित थे।

Read More

बिग ब्रेकिंग : देश में बढ़ते संक्रमण से चिंतित श्रीमति सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किया फ़ोन, ओमिक्रोन वेरीयंट के संबंध में की बातचीत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर श्रीमती सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को किया फ़ोन प्रदेश में कोविड-19 की तीसरी लहर के रोकथाम तैयारी की ली जानकारी ओमिक्रोन वेरीयंट के संबंध में की बातचीत हॉस्पिटल, बेड, ऑक्सिजन आदि की उपलब्धता की ली जानकारी देश में बढ़ते संक्रमण से चिंतित हैं श्रीमति सोनिया गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया राज्य में है समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया श्रीमती सोनिया गांधी जी को ब्रीफ़

Read More