समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत खराब मौसम के बीच मंदिर हसौद धान खरीदी केंद्र औचक निरीक्षण हेतु पहुंचे। मौसम की मार की मार के बीच यहाँ अव्यवस्था देखकर वे बेहद नाराज हुए और अधिकारियों को दिए धान खरीदी केंद्र के संचालक पर कार्यवाही के निर्देश दिए। आज बेमौसम बारिश को देखते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी केंद्रों के औचक निरीक्षण का निर्णय लिया, ताकि धान खरीदी केंद्रों की वस्तुस्थिति मालूम चल जाए। यहाँ अव्यवस्था देखकर बिफर पड़े, साथ ही संचालक के मौके…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
कालीचरण वो पाखंडी है जो भगवा को फैशन के लिये धारण करता है, पाखंडी कालीचरण को संत कहना, लिखना संत समाज का अपमान -मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में अशिष्ट बात कहने के बाद ही स्पष्ट हो गया था कि कालीचरण कोई संत महात्मा नहीं है, वह बहुरूपिया पाखंडी है। वह भगवा को फैशन के लिये धारण करता है। काली चरण खुद भी मान रहा कि वो कोई संत नही है। उसने खुद कहा है कि वह जिस भेष भूषा को धारण किये रहता है वह संतो का भेष नही। फैशन की वजह से वह दाढ़ी-बाल रखता है लाल साड़ी को…
Read Moreबीएसएफ के महानिदेशक पंकज सिंह और पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा ने नक्सल विरोधी अभियान पर की चर्चा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. बीएसएफ के महानिदेशक पंकज सिंह ने आज यहां पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अशोक जुनेजा से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर बस्तर क्षेत्रांतर्गत जिला कांकेर, नारायणपुर एवं कोण्डागांव में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु नक्सल विरोधी अभियान के संचालक, क्षेत्र में सुरक्षित माहौल निर्मित कर आम जनता का विश्वास अर्जन तथा सुरक्षा प्रदान कर विकास कार्यों को गति प्रदान करने संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उक्त भ्रमण एवं चर्चा के दौरान बीएसएफ एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Read Moreगोडसे के पुजारी हमें गांधी दर्शन न सिखाएं- कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्य शकुन डहरिया ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि गोडसे के पुजारी हमें गांधी दर्शन न सिखाएं। मुंह में राम बगल में छुरी की संस्कृति के पोषक, अंग्रेजों से माफी मांगकर देशप्रेमियों से विश्वासघात करने वाले को वीर बताने और बापू के हत्यारे को लोकतंत्र के मंदिर में महिमामंडित करने का घोर पाप करने वालों की नस्ल से बापू के सिद्धांतों और दर्शन की बात शोभा नहीं देती। प्रदेश कांग्रेस…
Read Moreकांग्रेस का आरोप कालीचरण प्रकरण छत्तीसगढ़ की फिजा बिगाड़ने के लिए भाजपा और संघ की सोची समझी साजिश है, कालीचरण मामले की जांच कर रही पुलिस ने प्रकरण में वैमनस्य फैलाने वाली धाराएं भी जोड़ी-आर पी सिंह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने आज एक बयान जारी करते हुए यह आरोप लगाया है कि धर्म संसद के दौरान कालीचरण द्वारा कही गई आपत्तिजनक बातें भाजपा और संघ की सोची समझी साजिश का नतीजा है। कालीचरण की सोशल मीडिया प्रोफाइल चेक करने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि उसकी निकटता भाजपा, संघ और संघ के अनुषांगिक संगठन के नेताओं के साथ रही है। कालीचरण के रायपुर प्रवास के दौरान भी रायपुर विमानतल पर उसका स्वागत करने के लिए भाजपा…
Read Moreकांग्रेस ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति दिवस की 50वीं वर्षगांठ मनाया, राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण डाबर ने सुनाई विजय गाथा, 1971 के वीर सैनिकों वीर सेनानियों का सम्मान किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के वीर सैनिकों का आज प्रदेश कांग्रेस के द्वारा सम्मान किया गया। जो वीर सैनिक इस समय नहीं है उनके वीर नारियों तथा परिजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 50 वर्ष आयोजन समिति के संयोजक प्रवीण डाबर, ब्रिगेडियर प्रदीप यदु उपस्थिति थे। कार्यक्रम को प्रवीण डाबर, ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ने संबोधित किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बांग्लादेश मुक्ति…
Read Moreपंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर मनरेगा आयुक्त ने लेबर बजट बढ़ाने भारत सरकार को लिखा पत्र
प्रदेश में मनरेगा कार्यों की तेज चाल, कुछ जिलों में दिसम्बर तक चालू वित्तीय वर्ष के कुल लक्ष्य से ज्यादा रोजगार, कुछ जिले वर्ष भर के लक्ष्य के करीब छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण विकास मंत्रालय को 2.39 करोड़ अतिरिक्त मानव दिवस रोजगार का भेजा प्रस्ताव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कार्यों की तेज चाल को देखते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर मनरेगा आयुक्त ने चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए लेबर बजट बढ़ाने भारत सरकार…
Read Moreअसामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों और घरों को हुई क्षति का करें त्वरित आंकलन: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश, संग्रहण केन्द्रों में धान को बचाने के लिए कैप कव्हर लगाए जाएं: जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए सभी जिलों में बढ़ाई जाए कोविड टेस्टिंग, किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने अस्पतालों में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों और घरों को हुई क्षति का त्वरित आंकलन करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रभावित लोगों को राजस्व…
Read Moreकोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह: मुख्य सचिव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न समारोह की रूप रेखा निर्धारण के संबंध में बैठक हुई। मुख्य सचिव श्री जैन ने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष रूप से कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी निर्देशों का पालन और उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। गणतंत्र…
Read Moreराजनांदगांव कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र सुकुलदैहान एवं अमलीपारा का किया निरीक्षण, बारिश से धान की सुरक्षा के लिए कैप कव्हर से ढंकने के दिए निर्देश, धान खरीदी की व्यवस्था प्रभावित नहीं होना चाहिए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान एवं खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम अमलीपारा के धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधकों से बारिश से धान की सुरक्षा के लिए कैप कव्हर से ढंकने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि धान खरीदी की व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था का समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को धान विक्रय करने में किसी तरह की परेशानी नहीं…
Read More