मुख्यमंत्री ने जुंगेरा में यादव समाज के भवन के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की, मुख्यमंत्री बालोद में गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल, बालोद में ओपन जिम और पानी टंकी परिसर में गार्डन बनेगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय बालोद के स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जिला कोसरिया राउत यादव महासभा द्वारा आयोजित गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्राम जुंगेरा में यादव समाज के भवन के लिए 25 लाख रूपए, बालोद में ओपन जिम और पानी टंकी परिसर मंे गार्डन निर्माण की घोषणा की। सम्मेलन में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कोसरिया राउत यादव समाज द्वारा खुमरी पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कोसरिया राउत यादव समाज को गरिमापूर्ण कार्यक्रम…

Read More

चावल के परिवहन में तेजी लाने के निर्देश, रेल्वे के द्वारा निर्धारिक रैक के अतिरिक्त कंटेनरों के माध्यम से किया जाएगा परिवहन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में खाद्यान्न भण्डारण की व्यवस्था तथा खाद्यान्न के परिवहन के लिए कार्ययोजना बनाने के संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंधित मिलो की पूरी मिलिंग क्षमता के साथ धान की मिलिंग करने और एफसीआई के निर्धारित रैक पाइंट तक पहुंचाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि आगामी दिनों में एफसीआई के गोदामों में प्रतिदिन 15 हजार मीटरिक टन चावल जमा करना सुनिश्चित किया जाए।…

Read More

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक संपन्न, डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क की हो प्रभावी एवं सतत् मॉनिटरिंग: अजय सिंह

योजनाओं के क्रियान्वयन में कसावट लाने एवं राज्य की रैंकिंग में भी उत्तरोत्तर सुधार हेतु राज्य योजना आयोग की अभिनव पहल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, सतत् विकास के लक्ष्य को जिला स्तर पर स्थानीयकरण एवं सतत् प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिचित करने छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग द्वारा तैयार किये गये ’’डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क पर चर्चा के लिये जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी के साथ आज यहां नवा रायपुर के योजना भवन में राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न…

Read More

नई दिल्ली के राजपथ पर अपनी सफलता के रंग बिखेरेगी छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना, छत्तीसगढ़ की अनूठी गोधन न्याय योजना की सफ़लता का साक्षी बनेगा पूरा देश

गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय परेड के लिये छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की झांकी अंतिम रूप से चयनित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ के गाँव और गोठान अब देश के सबसे बड़े और मुख्य समारोह की शान बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सफल और महत्वाकांक्षी गोधन योजना इस बार राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस के परेड समारोह का हिस्सा बनेगी। रक्षा मंत्रालय की उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना पर बनी झांकी को अपनी हरी झंडी दे दी है। समिति में देश के प्रमुख शिल्पज्ञ, पेंटर,…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश के बुनकरों को नियमित रोजगार उपलब्ध कराने की पहल, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों सहित सभी विभागों को लिखा पत्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य के हाथकरघा बुनकारों को नियमित रोजगार दिलाने की पहल शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया है कि शासकीय विभाग आवश्यकता के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्या. रायपुर तथा छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से बुनकरों द्वारा निर्मित सामग्रियों का क्रय अनिवार्य रूप से करें। साथ ही हाथकरघा विपणन संघ एवं खादी बोर्ड के अधिकारी भी यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा उन्हीं सामग्रियों की आपूर्ति विभागों को की जाए…

Read More

बच्चों के भविष्य सवारने में प्राचार्यो की अहम भूमिका: स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.टेकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज प्रशासन अकादमी में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्यों की 10 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। बच्चों के भविष्य सवारने में प्राचार्यो की अहम भूमिका होती है। सभी प्राचार्य अपनी संस्था में न केवल बेहतर योगदान दंे, बल्कि विद्यालय में पढ़ने वाले हर विद्यार्थी को रचनात्मक…

Read More

एक रूपया मुहिम एवम् सत्यम योग आश्रम मंगला के द्वारा तालापारा में तीन दिवसीय योग कार्यशाला आयोजित किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर सत्यम योग आश्रम मंगला एवम् एक रूपया मुहिम के द्वारा बच्चो को तीन दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया. एक रूपया मुहिम की संचालिका सुश्री सीमा वर्मा के द्वारा ताला पारा में बस्ती की मस्ती की क्लास में बच्चो को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए फ्री ट्यूशन क्लास लगाई जाती हैं  इसी कड़ी में सत्यम योग आश्रम के श्री पंकज गुप्ता जी के द्वारा तीन दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 60 बच्चों ने  उत्साह पूर्वक भाग  लिया इस योग कार्यशाला में…

Read More

महिला नर्स अपहरण कांड के आरोपी पुलिस गिरफ्त में, महिला के पहचान के व्यक्ति ने रची साजिश, डरा धमका कर 02 करोड़ रुपए वसूलने की थी योजना, सीसीटीवी फुटेज एवं स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर ने पहुंचाया आरोपियों तक, पुलिस के नाकेबंदी से घबराकर जंगल में छोड़ने पर हुए मजबूर, 05आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जप्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा, दिनांक 25-12-2021 को रात्रि करीब 08:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई बाजार में कार्यरत एक नर्स को अज्ञात स्कार्पियो सवार अपहरणकर्ताओं द्वारा अपहरण किए जाने की सूचना मिलने पर चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुंडा में अपराध क्र. -592/2021 धारा 365 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया  था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री  सुश्री लितेश सिंह रात्रि में ही घटनास्थल  पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया एवं अलग अलग टीम का…

Read More

पुलिस मुख्यालय में स्टेट लेवल कॉर्डिनेशन कमेटी ( एसएलसीसी ) की बैठक आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की अध्यक्षता में आज यहां पुलिस मुख्यालय में स्टेट लेवल कॉर्डिनेशन कमेटी ( एसएलसीसी ) की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में सीआरपीएफ , बीएसएफ , आईटीबीपी, एसएसबी, आईबी समेत विभिन्न केन्द्रीय बलों के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित ‍हुए। जिसमें ऑपरेशनल, सुरक्षा एवं विकास कार्यों से संबधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Read More

हर महीने रोजगार दिवस का आयोजन पुनः शुरू करने मनरेगा आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र

रोजगार दिवस के आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश व परिपत्र वेबसाइट http://mgnrega.cg.nic.in/GoodGovernance.aspx से किए जा सकते हैं डाउनलोड समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. राज्य मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम) कार्यालय ने प्रदेश की ग्राम पंचायतों में हर महीने रोजगार दिवस का आयोजन पुनः शुरू करने सभी कलेक्टरों-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयकों (मनरेगा) को परिपत्र जारी किया है। मनरेगा आयुक्त श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने कलेक्टरों को पत्र लिखकर पूर्ववत हर महीने की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के आयोजन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर कोविड अनुकूल…

Read More