मुख्यमंत्री ने कहा- राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, 4 नवम्बर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधायक और पूर्व सांसद श्री देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है। श्री सिंह का कम उम्र में निधन प्रदेश की राजनीति को अपूरणीय क्षति है। श्री देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से चार बार विधायक और एक बार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। मुख्यमंत्री ने…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
खैरागढ़ विधायक एवं राजा देवव्रत सिंह का हुआ आकस्मिक निधन…
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,रायपुर, खैरागढ़ विधायक एवं राजा देवव्रत सिंह का हुआ निधन… हार्ट अटैक से हुआ निधन…. देवव्रत सिंह 4 बार विधायक और एक बार राजनांदगांव सांसद रहे हैं…. देवव्रत सिंह जेसीसीजे के विधायक थे।…. रात तीन बजे दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन…
Read Moreबिग ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र, वैक्सीन और सिरिंज की कमी की ओर किया ध्यान आकृष्ट, प्रदेश में 31 लाख वैक्सीन डोज़ के विरुद्ध उपलब्ध है मात्र 19 लाख सिरिंज, एक करोड़ वैक्सीन डोज़ की माँग की…पढ़े पूरा पत्र
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र, वैक्सीन और सिरिंज की कमी की ओर किया ध्यान आकृष्ट, प्रदेश में 31 लाख वैक्सीन डोज़ के विरुद्ध उपलब्ध है मात्र 19 लाख सिरिंज, एक करोड़ वैक्सीन डोज़ की माँग की
Read Moreसंसदीय सचिव रेखचंद जैन ने छात्र बीमा योजना के पांच हितग्राहियों को सौंपा एक-एक लाख रूपए चेक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. जगदलपुर, जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अलग-अलग घटनाओं में हुई मृत्यु पर उनके परिजनों को राशि छात्र बीमा योजना के तहत एक-एक लाख रूपए की सहायता प्रदान की। इनमें आड़ावाल के स्व. योगेन्द्र की मृत्यु कुत्ता काटने से होने पर माता श्रीमती आसमती को, पनारापारा निवासी स्व रोशन नाग की मृत्यु सड़क दुर्घटना में होने पर माता श्रीमती मंगलदई को, धरमपुरा निवासी स्व गणेश बघेल की मृत्यु गंभीर बिमारी से होने के कारण…
Read Moreमुख्यमंत्री ने पैरा चारा की व्यवस्था के लिए गौठान समितियों को स्वीकृत की 40-40 हजार रूपए की राशि, राज्य के 6200 गौठानों को 24.80 करोड़ जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों में पशुधन के पैरा चारे की व्यवस्था के लिए गौठान समितियों को 40-40 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है। राज्य के 6200 गौठानों के लिए कृषि मंत्रालय द्वारा 40 हजार रूपए के मान से कुल 24 करोड़ 80 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है। इस राशि से गौठान समितियां राज्य के किसान भाईयों द्वारा दान किए गए धान के पैरा के संग्रहण, मजदूरी एवं परिवहन पर व्यय कर सकेंगी। गोधन न्याय योजना अंतर्गत प्रदेश में निर्मित…
Read Moreराजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीसरे किश्त की राशि समय पर मिली दीपावली की खुशी हुई दुगुनी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्थापना दिवस पर एक नवम्बर को राज्य के किसानों को राजीव गांधी कियान न्याय योजना की तीसरी किश्त की राशि उनके के खातों में जमा करवा दी है। दीपावली त्यौहार पर समय पर राशि मिलने से किसानों के परिवार में खुशी का महौल है। किसान दीपावली का त्यौहार उत्साह से मना रहे हैं और अपने घर परिवार की जरूरते भी पूरी कर रहे हैं। बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम निरतू करहीपारा के किसान राजेन्द्र ओगरे को तीसरी किश्त के…
Read Moreगुड गवर्नेंस में छत्तीसगढ़ देश के पाँच शीर्ष राज्यों में शामिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ सर्वश्रेष्ठ शासन के लिए जाने जाने वाले शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ शासित राज्यों की सूची में चौथा स्थान दिया गया है। केरल ने 1.618 अंक के साथ सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स (पीएआई) 2021 के अनुसार छत्तीसगढ़ ने 0.872 स्कोर किया है जो विकास, इक्विटी और स्थिरता संकेतकों को देखकर तथा उसका मूल्यांकन कर नम्बर दिया गया है। पब्लिक अफेयर्स सेंटर (PAC) द्वारा पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स (PAI 2021) की रिपोर्ट के छठे…
Read Moreयुवोदय के स्वयंसेवकों के साथ कलेक्टर ने की दलपत सागर क्षेत्र की सफाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने आज युवोदय के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर दलपत सागर क्षेत्र की सफाई की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण भी शामिल हुए। कलेक्टर ने इस अवसर पर युवोदय के स्वयंसेवकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनता की इच्छा हमेशा सकारात्मक बदलावों की रही है। यह अत्यंत खुशी की बात है कि युवोदय के स्वयंसेवक शासन-प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज की बेहतरी के लिए बदलाव का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन के साथ युवोदय के स्वयंसेवकों के जुड़ने…
Read Moreबस्तर के युवाओं को जल्द मिलेगी विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं, कलेक्टर ने इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम और धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में निर्माणाधीन खेल अधोसंरचनाओं का लिया जायजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने आज इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम और धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में खेल सुविधाओं के लिए निर्माणाधीन अधोसरंचनाओं का जायजा लिया और सभी कार्यों को दो माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बस्तर के युवाओं की कद-काठी के साथ नैसर्गिक ऊर्जा और क्षमता के कारण उनके बेहतरीन खिलाड़ी बनने की अपार संभावनाओं को देखते हुए लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से जगदलपुर शहर में तेजी से खेल अधोसंरचनाओं का विकास किया जा रहा है। इसके तहत इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में लगभग…
Read Moreमहारानी अस्पताल में प्रारंभ हुआ हमर लैब, इंटीग्रेटेड हेल्थ लैब में मिलेगी 114 प्रकार के जांच की सुविधा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने महारानी अस्पताल में सोमवार को हमर लैब का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, कलेक्टर रजत बंसल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय प्रसाद सहित जनप्रतिनिधिगण एवं महारानी अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय प्रसाद ने बताया कि हमर लैब एक इन्टीग्रेटेड हेल्थ लैब होगी, जहाँ जॉच से संबंधित समस्त संसाधनों का उपयोग…
Read More