बढती महंगाई को लेकर जनता को जागरूक करने कांग्रेस लेगी 28 जिलों में पत्रकारवार्ता, राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व जशपुर जिले में आदित्य भगत करेंगे प्रेस वार्ता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. देश में बढ़ती महंगाई पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुये दाम, खाद्य पदार्थों, खाद्य तेल, सब्जियों, अनाज, दालों, दैनिक वस्तुओं की बेतहाशा मूल्य बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश के पुराने 28 जिलों में पत्रकारवार्ता लेकर समाचार माध्यमों के जरिये जनता में महंगाई के खिलाफ जनजागरण अभियान चलायेगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि यह पत्रकारवार्ता 18 नवंबर से 22 नवंबर के मध्य आयोजित की जायेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम रायपुर, वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू गरियाबंद, सत्यनारायण शर्मा राजनांदगांव, राजेन्द्र तिवारी बेमेतरा,…

Read More

आदिवासी गोंडवाना महोत्सव में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, प्राचीन धरोहर सभी की संपत्ति, इसे बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी- मरकाम

धमधा के शासकीय भवन का नामकरण होगा संस्थापक राजा के नाम पर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि गोंड राजाओं की नगरी धमधा के धरोहरों का संरक्षण आवश्यक है। इसके लिये शासन स्तर पर प्रयास किया जाएगा। यह केवल मरकाम परिवार की संपत्ति नहीं, बल्कि नगर और देश-प्रदेश की संपत्ति है। इसका संरक्षण करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम धमधा में आयोजित तीन दिवसीय आदिवासी गोंडवाना महोत्सव व ईशर गौरा महापूजा में शामिल हुए। मरकाम राजपरिवार व धर्मधाम गौरवगाधा समिति…

Read More

फसलों की बीमारी और खरपतवार की पहचान व निदान में मिलेगी मदद, ए.आई. फॉर यूथ में देश के टॉप प्रोजेक्ट में छत्तीसगढ़ के छात्रों के दो प्रोजेक्ट चयनित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित प्रतियोगिता के जारी परिणाम में देश के टॉप 60 प्रोजेक्ट में छत्तीसगढ़ के छात्रों के दो प्रोजेक्ट का चयन हुआ है। राज्य के महासमुंद जिले के शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा की छात्रा परमेश्वरी यादव के कृषि समस्या तथा इसी विद्यालय के छात्र वैभव देवांगन और धीरज यादव के फसलों के बीज में उगे खरपतवारों को पहचानने के प्रोजेक्ट का चयन किया गया है। इस विद्यालय के व्याख्याता श्री सुबोध कुमार…

Read More

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को एक दिसम्बर से शुरू हो रहे धान खरीदी की सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को एक दिसम्बर 2021 से शुरू हो रहे धान खरीदी प्रक्रिया के लिए सभी व्यवस्थाएं दूरूस्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि धान के विक्रय के लिए केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी भी तरह की असुविधा नही होनी चाहिए। साथ ही धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए पुलिस के समन्वय से लगातार कार्यवाही होनी चाहिए। मुख्य…

Read More

प्रदेश में 84 प्रतिशत लोगों को लग चुका है कोरोना का पहला टीका, 42 प्रतिशत को दोनों डोज लगे

पहला टीका लगा चुके लोगों को दूसरे डोज के लिए 82.95 लाख और जिन्होंने एक भी टीका नहीं लगवाया है उनके लिए 63.07 लाख टीकों की जरूरत कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में पिछले 5 दिनों में 7.32 लाख से अधिक टीके लगाए गए, त्यौहारों के बीच भी अभी रोजाना औसत 1.46 लाख लोगों का टीकाकरण मुख्यमंत्री भी बघेल ने प्रदेश को एक करोड़ टीके उपलब्ध कराने प्रधानमंत्री को लिखा था पत्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तेजी से टीकाकरण किया जा…

Read More

विद्युत अतिरिक्त सुरक्षा निधि : आवश्यकता एवं प्रक्रिया, उपभोक्ताओं के संशय के निवारण के लिए कर सकते हैं ई-मेल

विभाग के दूरभाष नंबर पर 0771-2576750 रख सकते हैं अपनी बात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग एक स्थायी निर्देशों के तहत सुरक्षा निधि लेने का प्रावधान है। हर वर्ष बीते 12 महीने के उपयोग किए गए बिजली की औसत खपत की गणना कर अक्टूबर में अतिरिक्त सुरक्षा निधि के अंतर की राशि ली जाती है। इसकी गणना प्रचलित टैरिफ के आधार पर नियमानुसार पहले से जमा सुरक्षा निधि को घटाकर की जाती है। जितनी राशि का अंतर होता है, उतनी अतिरिक्त सुरक्षा निधि की देयता बनती…

Read More

कलेक्टर ने की राजस्व अधिकारियों के काम-काज की समीक्षा, राजस्व अधिकारी संवेदनशीलता से विभागीय कार्य प्रणाली को संचालित करें- कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभाग से संबंधित मामले को यथाशीघ्र सुलझाया जाए। राजस्व विभाग हर नागरिक से जुड़ा होता है , संवेदनशीलता से विभागीय कार्य प्रणाली को संचालित किया जाए। कलेक्टर ने विवादित एवं अविवादित नामांतरण ,सीमांकन बंटवारा के प्रकरणों, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, राजस्व अभिलेखों को अद्यतन करने सहित कई विषयों पर तहसीलवार चर्चा की।  उन्होंने राजस्व के पेंडिंग प्रकरणों पर चर्चा कर समय-सीमा…

Read More

कलेक्टर जनदर्शन में आज 35 आवेदन आए, संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके आवेदन पर नियमानुसार निराकरण करने हेतु निर्देशित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आज यहां जिले के विभिन्न विकासखंडों के लोगों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर को अवगत कराते हुए उन्हें आवेदन दिया। कलेक्टर सौरभ कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके आवेदन पर नियमानुसार निराकरण हेतु निर्देशित किया। ग्राम बड़े उरला विकासखंड अभनपुर निवासी पी.आर.अहीर ने पंजीकृत वसीयत पर नाम स्थानांतरण करने हेतु, सतनामी पारा गुढ़ियारी निवासी दौलत राम कुर्रे निशक्तजन युवक को ट्राईसाईकिल बैटरी चलित रिक्शा प्रदान करने हेतु डंगनिया वार्ड क्रमांक 40 निवासी श्री गणेश राम यादव ने पुनरीक्षण…

Read More

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के 222 गांवो में सामुदायिक लाइब्रेरी की शुरुआत, क्षेत्र के बच्चों के लिए लाभप्रद: विधायक डॉ. के.के. ध्रुव

सीखने की प्रक्रिया में शिक्षक के साथ-साथ समुदाय का भी होता है विशेष योगदान बाल दिवस के अवसर पर ग्राम अंजनी में किताब दान अभियान शुरू समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, बाल दिवस के अवसर पर गौरेला विकासखंड  के ग्राम अंजनी के प्राथमिक माध्यमिक स्कूल परिसर में मरवाही के विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने किताब दान अभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी बच्चों शिक्षकों ग्रामीण जन और जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों को किताब दान अभियान के शुभारंभ की बधाई देते हुए कहा कि इसके साथ ही…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डॉ. रामकुमार सिरमौर के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉ. सिरमौर सामाजिक जीवन में हमेशा सक्रिय रहे। उन्होंने जीवनपर्यन्त समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. रामकुमार सिरमौर के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More