कलेक्टर ने की राजस्व अधिकारियों के काम-काज की समीक्षा, राजस्व अधिकारी संवेदनशीलता से विभागीय कार्य प्रणाली को संचालित करें- कलेक्टर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभाग से संबंधित मामले को यथाशीघ्र सुलझाया जाए। राजस्व विभाग हर नागरिक से जुड़ा होता है , संवेदनशीलता से विभागीय कार्य प्रणाली को संचालित किया जाए।

कलेक्टर ने विवादित एवं अविवादित नामांतरण ,सीमांकन बंटवारा के प्रकरणों, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, राजस्व अभिलेखों को अद्यतन करने सहित कई विषयों पर तहसीलवार चर्चा की।  उन्होंने राजस्व के पेंडिंग प्रकरणों पर चर्चा कर समय-सीमा में निराकरण करने कहा। उन्होंने 2 वर्ष से अधिक के पुराने प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि प्राथमिकता से उन प्रकरणों का निराकरण करें।

कलेक्टर ने किसानों की ऐसी सूची जिसमें धान खरीदी हेतु रकबा शून्य दिख रहा है उनका सत्यापन यथाशीघ्र करने कहा। उन्होंने भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के आवेदन के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कोविड 19 से मृतक के परिजनों को देय अनुग्रह राशि भुगतान की समीक्षा करते हुए कहा कि इस कार्य में तेजी लाएं। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर गोपाल वर्मा, एन.आर साहू, बीसी साहू सहित जिले के राजस्व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!