जिले में आरक्षक जीडी/ट्रेड के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया जांजगीर-चांपा : दिनांक 20.12.2025 को पुलिस कार्यालय जांजगीर में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPS द्वारा आरक्षक जीडी/ट्रेड के पद पर चयनित 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश प्रदान कर बधाई देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में सेवा करना गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आम जनता की सेवा और कानून- व्यवस्था बनाए…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
सिकल सेल उन्मूलन की दिशा में छत्तीसगढ़ अग्रणी, 27 हजार से अधिक मरीजों की पहचान और निःशुल्क इलाज
2047 तक सिकलसेल मुक्त भारत का संकल्प, छत्तीसगढ़ में 1.65 करोड़ से अधिक की जांच 27 हजार से अधिक सिकल सेल मरीजों की पहचान एवं निःशुल्क उपचार रायपुर : प्रधानमंत्री द्वारा 1 जुलाई 2023 को प्रारंभ किए गए सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2047 तक सिकल सेल को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य में 0 से 40 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों की व्यापक सिकल सेल स्क्रीनिंग कर सिकल सेल कार्ड का वितरण…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में SSIP को मजबूती, युवाओं के नवाचार के लिए 5 करोड़ का निवेश
प्रदेश में छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति को नई गति: SSIP के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 5 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और युवाओं के उद्यमशील विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति (SSIP) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 5 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह राशि विभागीय बजट में पूर्व से प्रावधानित थी,…
Read Moreमहिला अधिकार और लैंगिक समानता शासन की सामूहिक जिम्मेदारी: ‘नई चेतना 4.0’ जेंडर कार्यशाला में वक्ताओं का संदेश
राष्ट्रीय अभियान ‘नई चेतना 4.0’ अंतर्गत राज्य स्तरीय जेंडर कार्यशाला आयोजित महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं लैंगिक समानता पर हुआ व्यापक विमर्श रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा राष्ट्रीय अभियान “नई चेतना 4.0” के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य स्तरीय जेंडर कार्यशाला का आयोजन आज न्यू सर्किट हाउस, रायपुर में किया गया। कार्यशाला में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह तथा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन संचालक श्री अश्वनी देवांगन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंभ…
Read Moreठाकुर प्यारेलाल सिंह जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नमन, कहा– श्रमिक-किसान आंदोलनों के महान अग्रदूत थे
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं श्रमिक-किसान आंदोलनों के अग्रदूत ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 21 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ठाकुर प्यारेलाल सिंह जी छत्तीसगढ़ की धरती के ऐसे महान सपूत थे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ श्रमिकों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे छत्तीसगढ़ में श्रमिक एवं सहकारी आंदोलन के प्रणेता माने जाते हैं। छात्र जीवन से ही वे स्वाधीनता आंदोलनों से सक्रिय रूप से जुड़े…
Read Moreपंडित सुंदरलाल शर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का श्रद्धांजलि अर्पण, कहा– छत्तीसगढ़ की माटी के युगद्रष्टा थे शर्मा जीमुख्यमंत्री श्री साय ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रख्यात साहित्यकार एवं महान समाज सुधारक पंडित सुंदरलाल शर्मा की 21 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा जी छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े ऐसे युगद्रष्टा महापुरुष थे, जिन्होंने किसानों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक सुधार के क्षेत्र में भी उनका योगदान अतुलनीय रहा। उन्होंने अंधविश्वास, छुआछूत, सामाजिक रूढ़ियों और कुरीतियों के विरुद्ध निरंतर संघर्ष करते हुए…
Read Moreछत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात: दलहन-तिलहन उपार्जन के लिए केंद्र की मंजूरी, खरीफ सीजन में 425 करोड़ रुपये स्वीकृत
किसानों से दलहन-तिलहन उपार्जन की केन्द्र ने दी स्वीकृति मार्कफेड सहकारी समितियों के माध्यम से करेगा उपार्जन खरीफ में उपार्जन के लिए 425 करोड़ रूपए मंजूर रायपुर : प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) के तहत प्राइस सपोर्ट स्कीम में छत्तीसगढ़ को दलहन और तिलहन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन की अनुमति मिल गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के बीच हुई चर्चा…
Read Moreपांच वर्षों बाद गाइडलाइन दरों का पुनरीक्षण: छत्तीसगढ़ में संपत्ति बाजार को मिलेगी स्पष्ट, न्यायसंगत और एकरूप दर व्यवस्था
छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों का युक्तियुक्त निर्धारण, पारदर्शिता और सरलता की दिशा में बड़ा कदम रायपुर : छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम, 2000 के प्रावधानों के तहत केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड, छत्तीसगढ़ द्वारा स्थावर संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित गाइडलाइन दर वर्ष 2025–26 को अनुमोदित करते हुए 20 नवंबर 2025 से प्रदेशभर में लागू कर दिया गया है। यह निर्णय राज्य में संपत्ति मूल्यांकन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तार्किक और जनसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। विगत पांच वर्षों…
Read More“मनखे-मनखे एक समान” ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय — सारंगढ़ में गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह का भव्य समापन
संत गुरु घासीदास जी का संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सारंगढ़ में गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह का भव्य समापन समानता, सत्य और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलकर ही समरस समाज का निर्माण संभव सारंगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को सारंगढ़ स्थित गुरु घासीदास ज्ञान स्थली, पुष्पवाटिका में आयोजित तीन दिवसीय संत गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ज्ञान स्थली में स्थापित जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश…
Read Moreआस्था और सुशासन का संगम: मुख्यमंत्री साय और गुरु खुशवंत साहेब ने दुर्गा मंदिर में पूजा कर राज्य की समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गुरु खुशवंत साहेब ने दुर्गा मंदिर में की पूजा अर्चना सारंगढ़-बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सारंगढ़ के मंदिर में माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य के खुशहाली की कामना की। मंदिर में प्रवेश के दौरान बालिकाओं ने मुख्यमंत्री साय और गुरु साहेब का फूल भेंटकर स्वागत की। इस दौरान निर्मल सिन्हा सहित मंदिर के संचालक परिवार और चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के समीर ठाकुर, संगीत ठाकुर, महेन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
Read More