आरक्षक जीडी/ट्रेड पद पर चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति आदेश, पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं

जिले में आरक्षक जीडी/ट्रेड के पद पर चयनित  अभ्यर्थियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

जांजगीर-चांपा : दिनांक 20.12.2025 को पुलिस कार्यालय जांजगीर में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPS द्वारा आरक्षक जीडी/ट्रेड के पद पर  चयनित 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश प्रदान कर बधाई देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में सेवा करना गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आम जनता की सेवा और कानून- व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्थापना प्रभारी कृष्ण साहू भी उपस्थित रहे। नियुक्ति आदेश प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में उत्साह एवं गर्व का वातावरण देखने को मिला।

नियुक्ति अभ्यर्थी : नूतनराम पटेल, प्रमोद कुमार, शिवनारायण कुम्भकार, अविनाश कुमार राठौर, भगत कुमार पटेल, देवश कुमार, नंद किशोर लसार एवं नैना जाहिरे,

Related posts