सितम्बर में सेवानिवृत्त हो रहे मंडल रेल परिवार के 02 अधिकारी सहित 15 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई | बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत सहायक मंडल अभियंता एवं सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक सहित 15 रेल परिवार के सदस्य माह सितम्बर 2026 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मंडल कार्मिक सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे समस्त कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई । इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी यू.एस.एस. राव…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
‘स्वच्छता ही समृद्धि’ की थीम से बिलासपुर रेल मंडल में गूंजा स्वच्छता का संदेश, ‘कबाड़ से जुगाड़’ ने दिखाई रचनात्मकता की राह; प्लास्टिक रिसाइक्लिंग पर जोर देकर स्टेशनों, कॉलोनियों और रेलवे परिसरों में चलाया सघन जागरूकता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता ही समृद्धि थीम पर चलाया गया सघन जागरूकता अभियान । “कबाड़ से जुगाड़”और प्लास्टिक रिसाइक्लिंग पर दिया गया जोर । बिलासपुर : रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026 अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है।…
Read Moreआईजी दीपक कुमार झा ने किया सूरजपुर पुलिस का वार्षिक निरीक्षण, परेड से लेकर आर्म्स-स्टोर और थाना प्रतापपुर तक व्यवस्थाओं की परखी जमीनी हकीकत; पुलिस दरबार में जवानों की सुनी समस्याएं, बेहतर पुलिसिंग और संवेदनशील कार्यशैली के दिए निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा जिला सूरजपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण। रक्षित केन्द्र में ली गई परेड की सलामी, परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को दिए ईनाम। आर्म्स शाखा, स्टोर शाखा एवं मैग्जीन रूम का निरीक्षण। पुलिस दरबार में अधिकारी/कर्मचारियों की सुनी गई गुजारिशे। जनता की सेवा, सुरक्षा एवं उनके शिकायतों को प्राथमिकता में रखें और करें निराकरण। थाना प्रतापपुर व एसडीओपी कार्यालय प्रतापपुर का भी किए निरीक्षण। सूरजपुर : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा द्वारा दिनांक 29 व 30.09.2026 को जिला सूरजपुर का…
Read Moreपुलिस सेवा के 35 वर्षों के गौरवपूर्ण सफर का हुआ समापन, ASI दिनेश कुमार शुक्ला को ससम्मान विदाई; शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सम्मानित
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस विभाग से सहायक उप निरीक्षक (ASI) दिनेश कुमार शुक्ला हुए सेवानिवृत्त पुलिस विभाग में 35 वर्षों की लंबी एवं सराहनीय सेवा के पश्चात मिली भावभीनी विदाई पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों एवं सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्ण सेवा के लिए शॉल, श्रीफल व उपहार भेंट कर किया गया सम्मानित बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस विभाग में अपनी दीर्घकालिक एवं निष्ठापूर्ण सेवाएं देने के पश्चात सहायक उप निरीक्षक (ASI) दिनेश कुमार शुक्ला आज दिनांक 30.09.2026 को अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर…
Read Moreनशे के खिलाफ रायपुर में गूंजा जनजागरण का संदेश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देवेंद्र नगर से लाल चौक तक नशामुक्ति पदयात्रा में हुए शामिल; बोले—नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव
नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय देवेंद्र नगर चौक से लाल चौक तक नशामुक्ति पदयात्रा में हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश स्वयं नशे से दूर रहें, दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए करें प्रेरित – मुख्यमंत्री श्री साय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा नशामुक्ति पदयात्रा सप्ताह युवा शक्ति को नशे…
Read Moreबस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण का बिगुल, 1 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीयन; नवंबर में विकासखंड स्तर से खेल प्रतिभाओं का महासंगम, 11 खेलों में युवा दिखाएंगे दमखम
बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन 1 अक्टूबर से विकासखंड स्तरीय आयोजन नवम्बर में 11 खेलों में आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं रायपुर : बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने, उनकी रचनात्मकता एवं खेल प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण के लिए पंजीयन 1 अक्टूबर से प्रारंभ होंगे। तीन चरणों में आयोजित होने वाले बस्तर ओलंपिक के विकासखंड स्तरीय आयोजन नवम्बर में होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बस्तर संभाग के आयुक्त और सभी जिलों के कलेक्टरों को बस्तर…
Read MoreAI और डेटा लेबलिंग के क्षेत्र में बलरामपुर ने रचा नया अध्याय, छत्तीसगढ़ का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित; ग्रामीण युवाओं और लखपति दीदियों को मिलेंगे आधुनिक रोजगार के अवसर
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार रायपुर : छत्तीसगढ़ का बलरामपुर-रामानुजगंज जिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा लेबलिंग के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहाँ कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर की स्थापना की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य जिले के शिक्षित ग्रामीण युवाओं और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को एआई आधारित अत्याधुनिक रोजगार और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है। प्रिज्मा एआई के…
Read Moreरोजगार, डिजिटल सेवाओं और आधुनिक कौशल विकास को मिली बड़ी रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में तीन अहम पहल आगे बढ़ीं; युवाओं को नियुक्ति पत्र, 16,619 केंद्रों तक डिजिटल सेवाओं का विस्तार और नवा रायपुर में ₹250 करोड़ से नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की तैयारी
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रोजगार, डिजिटल गवर्नेंस और कौशल विकास की दिशा में तीन महत्वपूर्ण पहल नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उप अभियंताओं को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र चिप्स और कॉमन सर्विस सेंटर के बीच हुआ एमओयू, नागरिकों तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच होगी और आसान कॉमन सर्विस सेंटर और सेवा सेतु केंद्रों में होगी एकरूपता, एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी अधिक सेवाएं सेवा सेतु…
Read Moreजनता से सीधा संवाद, समस्याओं पर तत्काल एक्शन का निर्देश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में आगंतुकों की सुनी फरियाद; समाधान के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय स्थित कार्यालय में आगंतुकों से की मुलाकात विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्याएं और सुझाव, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश रायपुर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय, नवा रायपुर स्थित कार्यालय में आज विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों एवं आगंतुकों से मुलाकात की। मंत्री श्री अग्रवाल ने सभी से आत्मीयता से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान विभिन्न क्षेत्रों…
Read Moreभरदा में जलभराव की समस्या पर सरकार का त्वरित एक्शन, मंत्री गजेंद्र यादव की पहल पर ₹12.87 लाख की पक्की नाली मंजूर; बारिश में अब नहीं डूबेगा रास्ता
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव की पहल पर भरदा में जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान 12.87 लाख रूपए की लागत से बनेगी पक्की नाली रायपुर : दुर्ग जिले के ग्राम भरदा में विगत 26 सितंबर को अतिवृष्टि और जलभराव से उत्पन्न गंभीर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव की त्वरित पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। राहत शिविर में प्रभावित परिवारों से भेंट के दौरान ग्रामीणों और किसानों द्वारा की गई मांग पर संज्ञान लेते हुए, जिला प्रशासन ने 12.87 लाख रूपए…
Read More