परमिट 7 दिनों के भीतर नहीं लेने पर हो जाएगा रद्द, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार ने जारी किया पत्र

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में अब राज्य के भीतर यात्री बसों के परिचालन के लिए परमिट (अनुज्ञा पत्र) जारी होने पर उसे सात दिवस के भीतर संबंधित प्राधिकार से प्राप्त करना होगा, निर्धारित अवधि में परमिट प्राप्त न करने की स्थिति में प्राधिकार द्वारा जारी परमिट को रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही आवेदन को नस्तीबद्ध करने की कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की ओर से आज एक पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ मोटरयान अधिनियम 1988…

Read More

राज्य महिला आयोग ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में की सुनवाई, 5 प्रकरण को किया गया नस्तीबद्ध, 7 प्रकरणों को दिया गया नियमित सुनवाई एवं जांच हेतु, शेष प्रकरण को सुना जाएगा आगामी सुनवाई में

एडिशनल एसपी को चार प्रकरणों में जांच हेतु आयोग ने दिया निर्देश पत्नी को कैंसर हुआ, पति को पता चला तो पत्नी को घर से निकाला, अब पुलिस करेगी जांच आयोग की समझाईश पर पति अपने वेतन से पत्नी व बच्चों को प्रतिमाह दस हजार रुपए देना किया स्वीकार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर एवं श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज जांजगीर जिले से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई जिला पंचायत के सभाकक्ष में की। सुनवाई के दौरान डॉ. नायक ने…

Read More

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में हुआ हैकमंथन- हैकाथन का उद्घाटन समारोह, प्रतियोगिता में देशभर से सूचना प्रोद्यौगिकी से जुडे 460 टीमें शामिल

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की मुख्य आतिथ्य में हैकमंथन नामक हैकाथन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया । समारोह विशेष अतिथि के रूप में प्रदीप सिन्हा निदेशक, ट्रिपलआईटी सम्मिलित हुए एवं तकनीकी सेवा के प्रमुख प्रदीप गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा मेजबानी की गयीI गौरतलब है कि पुलिस की तकनीकी संबंधी समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) नवा रायपुर के सहयोग से दिनांक 27 मई 2022 से ‘‘हैक-मंथन‘‘ नामक हैकाथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (तकनीकी सेवा) कवि गुप्ता…

Read More

मुख्यमंत्री से मिलकर राहुल की माँ हुईं भावुक, बोलीं आपकी टीम ने पत्थरों को चीरकर मेरे बेटे को दिया नया जीवन..आप मेरे लिए भगवान : मुख्यमंत्री बोले.. एक-एक नागरिक की जान हमारे लिए अनमोल, राहुल की पढ़ाई का खर्च उठायी राज्य सरकार

आप सबको, आपके बच्चों को जीवन भर देंगे दुआएं : गीता बिलासपुर के हॉस्पिटल में भर्ती राहुल को देखने पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राहुल को देखने जब बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल पहुँचे तो भावनाओं का समंदर उमड़ पड़ा । जनप्रतिनिधि, अधिकारी, डॉक्टर, स्टाफ, हर किसी की आंखें नम हो गयीं। वजह, मुख्यमंत्री को देखकर राहुल की माँ गीता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे । गीता ने मुख्यमंत्री से कहा आप हमारे लिये भगवान समान हैं । आपकी टीम ने…

Read More

अपोलो अस्पताल पहुंचे भूपेश बघेल, राहुल और परिजनों से की मुलाक़ात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना : राहुल के पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था करेगी सरकार : भूपेश बघेल

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपोलो अस्पताल का दौरा कर राहुल के स्वास्थ्य का जायजा लिया और परिजनों से मुलाक़ात की। श्री भूपेश बघेल ने राहुल के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। राहुल के आगे की पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था कराने का भी आश्वासन दिया। राहुल की माँ गीता ने भावुक स्वर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में जिला प्रशासन से हर समय सहयोग मिलता रहा। रेस्क्यू टीम ने अपना काम बेहतर तरीके से किया जिसके…

Read More

राज्य महिला आयोग ने सुनवाई के दौरान महिलाओं के मानव तस्करी की रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास विषयों पर की चर्चा

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के व्हाट्सएप कॉल सेंटर नम्बर 9098382225 की दी जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के द्वारा छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के जांजगीर-चांपा विषय पर जिला जांजगीर-चांपा में एक कार्यशाला आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के जिला संरक्षण अधिकारी, नवा बिहान के अधिकारी, मानव तस्करी…

Read More

कलेक्टर ने जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों के साथ नए पत्रकार-भवन के निर्माण के संबंध में की चर्चा

पत्रकारों के आवास हेतु चिन्हांकित स्थल के मुआयना के संबंध में भी पत्रकारों से हुई चर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल ने आज जगदलपुर स्थित पत्रकार भवन पहुंचकर नए पत्रकार भवन के निर्माण के संबंध में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेश रावल सहित पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ चर्चा की। इस दौरान स्थानीय पार्षद आलोक अवस्थी, संयुक्त कलेक्टर डी.आर. ठाकुर,  लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ए.के. सिंह, तहसीलदार पुष्पराज पात्र, जिला पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष श्रीनिवास नायडू, नवीन गुप्ता, सचिव धमेन्द्र महापात्र, सहसचिव अशोक नायडू, कोषाध्यक्ष…

Read More

स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव 16 जून को : स्कूल शिक्षा मंत्री क़े पत्र प्राप्त होने पर संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने शिक्षा अधिकारियों को दिए अवश्यक निर्देश

संसदीय सचिव ने यू.डी. मिंज ने कहा कोई भी बच्चा शाला त्यागी और अप्रवेशी न रहे. शाला प्रवेश उत्सव में अधिक से अधिक जनप्रतिनिधिओं को आमंत्रित करें अधिकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए नवीन शिक्षा सत्र कल 16 जून से प्रारंभ हो रहा है। इसके लिये शिक्षा विभाग अवश्यक तैयारी कर रहा है.संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस संबंध में पत्र लिख कर हमसे यह अपेक्षा की है कि कोई भी बच्चा शाला त्यागी और…

Read More

Special Story : मां की नजरें बेटे से हट नहीं रहीं..बोलीं….राहुल को खुद भगवान ने बचाया जो दिन-रात ,भूखे-प्यासे, बिना सोये रेस्कयू में लगे थे, मुख्यमंत्री की सक्रियता और देशभर से करोड़ों लोगों की दुआओं से बेटे को मिला नया जीवन : गीता साहू

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर अस्पताल के आईसीयू में राहुल की माँ गीता साहू । माँ बार-बार बेटे का माथा चूम रही है..मेरा लाल..मेरा लाल कहकर सर में हाथ फेर रही है, दुलार रही है । एक -एक जख्मों को देख रही है मानो आज ही वो सारे जख्मों को भर देना चाहती हो । राहुल सुन नहीं सकता, पर माँ के हाथों में वो जादू है जिससे सिर्फ महसूस भर किया जा सकता है, सुनने की जरूरत ही कहाँ है । राहुल बोल भी नहीं सकता, एकटक माँ को ही…

Read More

डी.जी.पी. श्री जुनेजा ने की प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं अपराध पर नियंत्रण की समीक्षा : नशीली पदार्थों का कारोबार, चोरी, नकबजनी, लूटपाट एवं चाकूबाजी की वारदातों में संलग्न अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षक तथा प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गई समीक्षा के दौरान पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा ने सभी जिलों में संपत्ति संबंधी अपराध शारीरिक अपराध, महिलाओं तथा बच्चों के विरूद्ध घटित अपराधों पर नियंत्रण की समीक्षा की और इन अपराधों पर नियंत्रण हेतु संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा…

Read More