“राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा में 643 विद्यार्थी हुए सम्मिलित –बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह” समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी, वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में कलेक्टर पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से 12 नवम्बर 2021 को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा सफलतापूर्वक संपन हुई | विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया की विकासखंड नगरी में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा 12 नवम्बर 2021 को प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 27 केन्द्रों में शांतिपूर्वक आयोजित की गयी | संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रषिक्षण…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, कस्टम मिलिंग व बारदाना आपूर्ति विषयों पर चर्चा हेतु राज्य शासन के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत शासन से नई दिल्ली में की गई मुलाकात
सेंट्रल पूल में 23 लाख मेट्रिक टन उसना चावल स्वीकार किये जाने का किया गया अनुरोध धान खरीदी हेतु पर्याप्त मात्रा में बारदाना आपूर्ति की मांग की गई समदर्शी न्यूज़ डेस्क, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, कस्टम मिलिंग व बारदाना आपूर्ति आदि विभिन्न विषयों पर चर्चा हेतु टोपेश्वर वर्मा, सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग, छ.ग.शासन, के नेतृत्व में राज्य शासन केे प्रतिनिधि मण्डल द्वारा सुधांशु पाण्डेय, सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत शासन, तथा सुबोध सिंह, संयुक्त सचिव, खाद्य, भारत शासन से नई दिल्ली में मुलाकात की गई।…
Read Moreमिलिये मंत्री से, कार्यक्रम में 13 नवंबर को राजीव भवन में मंत्री अनिला भेड़िया कार्यकर्ताओं से मिलेंगी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मिलिये मंत्री से कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 13 नवंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे से कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनसामान्य से मिल कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। कार्यक्रम का समन्वय प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला, मीडिया समन्वयक प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सह-समन्वयक राजेश चौबे और डॉ. कमलनयन पटेल करेंगे।
Read Moreजीरम मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनके रणनीतिकारों सहित तमाम सुरक्षा से जुड़े लोगो का प्रतिपरीक्षण हो -कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर. कांग्रेस ने कहा कि जीरम न्यायिक रिपोर्ट के मामले में भाजपा के बयानों से पहले से ही सन्देह के दायरे में रही भाजपा और छजका कि स्थितियां और संदिग्ध हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जीरम मामले की सच्चाई उजागर करने के लिए जरूरी है पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह उनके सरकार के चर्चित रणनीतिकारों सहित घटना के समय पुलिस के तैनात बड़े अधिकारी एडीजी नक्सल, एडीजी गुप्त वार्ता, अमित जोगी, विष्णुदेव साय का भी प्रतिपरीक्षण किया जाना…
Read Moreअच्छी खबर : धनतेरस, दीपावली के मौके पर छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाईल सेक्टर में आया जबरदस्त उछाल, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष खरीदे गए वाहनों के पंजीयन में दर्ज की गई 17.17 प्रतिशत की वृद्धि
वर्ष 2021 में 13 हजार 706 वाहनों का कराया गया पंजीयन, पिछले वर्ष की तुलना में 2009 अधिक वाहनों की बिक्री, इस वर्ष 607 ट्रेक्टरों और 11 हजार 313 दुपहिया वाहनों की बिक्री समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कोरोना की लगातार सम्हलती परिस्थितियों के बीच प्रदेश में इस वर्ष भी धनतेरस और दीपावली के दौरान ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छा उछाल आया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दीपावली के दौरान प्रदेश में वाहनों के पंजीयन में 17.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कृषि क्षेत्र में उपयोग किए…
Read Moreस्कूल शिक्षा मंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल कूद स्पर्धा का शुभारंभ, एक हजार से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स ले रहे भाग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा का शुभारंभ किया। डॉ. टेकाम ने रायपुर के पंडित आर.डी तिवारी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमापारा के खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल खेल स्पर्धा के बालक वर्ग में बस्तर और सरगुजा संभाग के मध्य खेले जाने वाले मैच का शुभारंभ फुटबॉल की किक मारकर किया। उन्होंने इसके पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और…
Read Moreसीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर कड़ाई से लगाएं अंकुश, सीमावर्ती इलाकों पर रखें कड़ी निगरानी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश, धान का अवैध परिवहन रोकने पड़ोसी राज्यों से लगने वाली सीमाओं को करें सील प्रदेश के किसी भी किसानों को धान परिवहन में नहीं हो कोई परेशानी, धान का अवैध परिवहन करने वालों पर करें कठोरता से कार्रवाई प्रदेश में एक दिसम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान के अवैध परिवहन की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी जिला…
Read Moreब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र, राज्य के हित के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राजस्व घाटा अनुदान के मापदंडों को वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर सुधार करने की मांग की जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को जून 2022 के पश्चात भी आगामी 5 वर्षो के लिए और जारी रखे जाने की माँग की कोल ब्लाक आबंटन के निरस्तीकरण से छत्तीसगढ़ को देय 4140 करोड़ रूपये की राशि की माँग की धान से बायो एथेनॉल बनाने की अनुमति शीघ्र देने का अनुरोध किया केंद्र द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर सेस में कमी करने की माँग की केंद्रीय योजनाओं में केंद्रांश बढ़ाने की माँग…
Read Moreमुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 23 वीं कड़ी का प्रसारण 14 नवम्बर को
इस बार उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल पर होगी बात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 23 वीं कड़ी का प्रसारण 14 नवंबर को होगा। मुख्यमंत्री लोकवाणी में इस बार उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल पर बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल ने हिड़मा लखमा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा के बड़े भाई श्री हिड़मा लखमा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बघेल ने उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Read More