समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में बैंकिंग ग्राहक सेवा पखवाड़ा के दौरान किये गये कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि शासन द्वारा लोगों के हितों के लिए चलायी जा रही योजनाओं को जिले के अंदरूनी क्षेत्रों तक पहुंचाया जाना है। इसमें ऐसे लोगों को अनिवार्य रूप से शामिल करे, जिनका बैंकों में खाता हो और जहां मोबाईल कलेक्टीविटी हो। उन्होंने जिले में बैंकों की शाखाओं के बारे में जानकारी भी ली। कलेक्टर श्री साहू…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
नारायणपुर कलेक्टर ने दिया सादगी का परिचय, ओरछा के ग्रामीणों से सभाकक्ष में बैठकर की आत्मीय बातचीत
कलेक्टर ने ओरछा के सरपंच, पटेल, गायता एवं ग्रामीणों की सभी समस्याओं को सुन, निराकरण के दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, जिले के ओरछा विकासखंड के ग्राम ओरछा के ग्रामीणों ने ओरछा का सर्वे कार्य कराने कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने अपनी सादगी का परिचय देते हुए अपने कक्ष से बाहर आकर ग्रामीणों से सभाकक्ष में बैठकर उनसे बातचीत की। धुर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के पहुंचविहीन गांवों के ग्रामीण जब कलेक्टर से मिलने आते हैं, तो कलेक्टर के कक्ष में जाने में हिचकिचाते हैं। कलेक्टर कक्ष…
Read Moreजिला न्यायालय जशपुर के सभागार में सचेत अभियान के अन्तर्गत सेमीनार का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के निर्देशानुसार सचेत अभियान के तहत उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के संबंध में विगत दिवस को जिला न्यायालय जशपुर के सभागार में सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत त्रुटि और कमी की परिभाषा अत्यंत विस्तृत की गई है तथा उपभोक्ता के हितों को इस अधिनियम में बहुत स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया कि विनिर्माता शब्द में माल बनाने वाले के साथ माल का…
Read Moreछत्तीसगढ़ी पहनावा और परिधान उपलब्ध कराने में देवांगन समाज की प्रमुख भूमिका: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल, छात्रावास, मीटिंग हॉल और मैरिज हॉल निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के रायपुरा स्थित माँ परमेश्वरी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय देवांगन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवांगन समाज के छात्रावास, मीटिंग हॉल और मैरिज हॉल निर्माण के लिए के लिए 25 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। श्री बघेल ने कहा कि समाज को राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में सामाजिक भवन बनाने…
Read Moreखरसिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के जनसंपर्क में पहुंचे उच्च शिक्षामंत्री, गांवों में जरूरतों के मुताबिक हो रहे अधोसंरचनात्मक विकास के कार्य – उमेश पटेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल आज खरसिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के जनसंपर्क में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 17 लाख 25 हजार रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया। उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल ने गांवों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि गांवों में स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रख कर अधोसंरचनात्मक विकास के कार्य किये जा रहे हैं। गांवों में सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम, पानी टंकी, आंगनबाड़ी भवन, स्कूल भवन एसएचजी शेड जैसे निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।…
Read More‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ के स्टॉल को अन्तर्राष्ट्रीय हर्बल मेला में मिला प्रथम स्थान,‘भोपाल में आकर्षण का केन्द्र रहा छत्तीसगढ़ हर्बल्स का स्टॉल’
राज्य में लघु वनोपजों के संग्रहण से मूल्यवर्धन तक के कार्य में 7 हजार से अधिक महिला स्वसहायता समूह सक्रिय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, ‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ के स्टॉल को 8वें अन्तर्राष्ट्रीय हर्बल मेला में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। यह मेला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में 22 से 26 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देश के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा ‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ का स्टॉल लगाया गया…
Read Moreमुख्यमंत्री शामिल हुए ग्राम देवपुर में आयोजित संत कबीर सत्संग मेला में, संत कबीर के विचारों का छत्तीसगढ़ में गहरा प्रभाव: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मेला क्षेत्र सौंदर्यीकरण, कबीर आश्रम विकास के लिए 20 लाख रूपए व जैतखाम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि संत कबीर के उत्कृष्ट विचारों का छत्तीसगढ़ में गहरा प्रभाव पड़ा है, जिसके सैकड़ों उदाहरण समाज में विद्यमान हैं। संत कबीर के ज्ञान का प्रकाश आज भी मानव समाज को आलोकित कर रहा है। वे न सिर्फ एक संत, कवि और प्रखर समाज सुधारक थे, बल्कि उससे भी आगे बढ़कर उन्होंने लोगों को जीवन जीने की शैली…
Read Moreमुख्यमंत्री ने महाधिवक्ता कार्यालय द्वारा प्रकाशित वर्ष-2022 के कैलेंडर का विमोचन किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में महाधिवक्ता-कार्यालय द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायलय के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर महाधिवक्ता श्री सतीश चंद्र वर्मा भी उपस्थित थे महाधिवक्ता श्री वर्मा के प्रयासों से कैलेंडर प्रकाशन का यह द्वितीय वर्ष है। यह कैलेंडर सभी अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व शासकीय विभागों के न्यायिक कार्यों हेतु काफ़ी सुविधाजनक रहा है।
Read Moreसाय, सुंदरानी जान ले छग में भाजपा के साथ ही माफिया युग का भी अंत हो गया है -कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, और सुंदरानी द्वारा लगाए गए माफिया पनपने के आरोपो को खारिज करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय और सुंदरानी जान ले छत्तीसगढ़ में भाजपा के साथ ही सारे तरह के माफियाओं का अंत हो गया है ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सत्ता सम्भालते ही छत्तीसगढ़ में राज्य की संपदा लूटने वालो पर प्रभावी नकेल कस कर राज्य की संपदा का दोहन राज्य की जनता के हित में शुरू किया गया। कांग्रेस संचार प्रमुख…
Read Moreपूर्व मंत्री राजेश मूणत बताये बसना का अटल आवास का निर्माण 11 साल में पूरा क्यो नहीं हुआ?, पूर्व रमन सरकार के कमीशनखोरी ने बसना के अटल आवास को खंडहर बना दिया – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत के के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत को स्पष्ट करना चाहिए की रमन भाजपा के 15 साल के शासनकाल के दौरान 2007 में बसना ब्लाक के ग्राम बंसूला में शुरू हुई गरीबो की अटल आवास बनाने की योजना 11 साल में पूरा क्यों नहीं हो पाया? 300 अटल आवास का निर्माण होना था लेकिन 2007 से 2018 तक अटल आवास के नाम…
Read More