विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा से विकसित छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर तक को एक मंच पर समेट रही प्रदर्शनी ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, सेनानियों के योगदान और सुशासन की उपलब्धियों का प्रदर्शन 21 अगस्त तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी प्रदर्शनी रायपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी नागरिकों और विद्यार्थियों के लिए आकर्षण…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! कॉलेज दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश का मौका—हजारों विद्यार्थियों को मिली बड़ी राहत
छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश रायपुर : उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाना है। दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले सके थे। हम नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो या वह उच्च शिक्षा…
Read More“सिर्फ सड़क-इमारत नहीं, संस्कार भी बचाने होंगे!” मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा संदेश—ग्राम कड़ार में ₹20 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास के साथ संस्कृति पर जोर
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में 20 लाख रूपए के सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन रायपुर : बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने डॉ. खूबचंद बघेल और स्वामी आत्मानंद महाराज जैसी महान विभूतियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में लाखों लोग जन्म लेते हैं, लेकिन अमर वही होते…
Read Moreगांव की सुरक्षा अब महिलाओं के हाथ! जांजगीर के पाली में बनी महिला कमांडो टीम, SP ने वीडियो कॉल से बढ़ाया हौसला—साइबर ठगी और अपराध के खिलाफ संभालेंगी मोर्चा
CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे की पहल, ग्राम पाली में महिला कमांडो टीम का गठन, साइबर जागृति अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक महिला कमांडो से SP ने किया सीधा संवाद, वीडियो कॉल के जरिए दिया सुरक्षा और जागरूकता का संदेश जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे एवं चौकी नैला प्रभारी रंजीत सिंह कंवर द्वारा ग्राम पाली में महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। इस दौरान साइबर जागृति अभियान एवं महिला- बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता…
Read Moreअबूझमाड़ के बोटेर में पहली बार शान से लहराया तिरंगा! कभी नक्सलियों का गढ़ रहा इलाका बना बदलाव की मिसाल, स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हुआ ‘साइबर जागृति अभियान’
स्वतंत्रता दिवस पर बोटेर में पहली बार लहराया तिरंगा, ग्रामीणों के बीच ‘साइबर जागृति अभियान’ का शुभारंभ नारायणपुर : स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोटेर में एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब यहां पहली बार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। कभी नक्सल संगठन के शीर्ष नेताओं का आश्रय स्थल रहे इस क्षेत्र में तिरंगे का शान से लहराना अबूझमाड़ में शांति, विश्वास और बदलते परिवेश का प्रतीक बना। इसी अवसर पर थाना ओरछा पुलिस द्वारा ग्राम बोटेर–गुंडेकोट के…
Read MoreOTP, UPI फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ पर सरगुजा पुलिस का बड़ा वार! 7 सप्ताह का साइबर जागृति अभियान शुरू, 50 पुलिसकर्मियों ने ली जागरूकता की सेल्फी
छत्तीसगढ़ पुलिस के आह्वान पर सरगुजा पुलिस द्वारा पुलिस लाईन अम्बिकापुर में ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ का किया गया आयोजन छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ प्रदेशभर में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक आयोजन इस अभियान का मुख्य उद्देश्य, सोशल मीडिया के माध्यम से, बड़ी संख्या में जनभागीदारी सुनिश्चित् कर, अधिक से अधिक लोगों को जागृत करना उन्हें साइबर सुरक्षित बनाना है। अंबिकापुर : पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को ‘‘जागरूकता की एक सेल्फी’’ के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा इस अभियान…
Read Moreरायपुर में कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! मुख्यमंत्री साय ने अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, एक ही छत के नीचे जांच से इलाज तक सुविधा
मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर इकाई में उपलब्ध उपचार सुविधाओं एवं अत्याधुनिक मशीनरी का अवलोकन किया तथा अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्री साय ने डॉ. संदीप दवे के भाई श्री प्रदीप दवे को पुष्प अर्पित…
Read More“अटल जी ने छत्तीसगढ़ को दी पहचान, अब उनके सपनों का प्रदेश बना रहे हम!” पुण्यतिथि पर CM साय का बड़ा संकल्प, सुशासन-अंत्योदय की राह पर विकास का दावा
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल जी के विराट व्यक्तित्व,…
Read Moreसड़क पर मौत का खतरा बन गया गैस रिसाव! पुलिस ने दिखाई जबरदस्त तत्परता, ट्रैफिक डायवर्ट कर CNG टैंकर को सुरक्षित हटाया और टला बड़ा हादसा
गैस रिसाव पर दुर्ग पुलिस का त्वरित एक्शन, एक घंटे में यातायात बहाल किया गया दुर्ग : कल रात्रि लगभग 9 बजे राजनांदगांव बाईपास स्थित डी-मार्ट के सामने अनुराग कूरियर कंपनी के वाहन क्रमांक CG 10 CD 2598 में रखे सीएनजी टैंकर से गैस रिसाव की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने तत्काल सभी थाना एवं यातायात पुलिस टीमों को सक्रिय किया। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नेहरू नगर गुरुद्वारा तिराहा से यातायात को डायवर्ट किया गया तथा टैंकर के आसपास पर्याप्त पुलिस…
Read Moreनक्सल मोर्चे पर शौर्य की गूंज! नारायणपुर के 32 जांबाजों को वीरता पदक, IPS रॉबिन्सन गुड़िया और संदीप पटेल समेत पुलिस वीरों का स्वतंत्रता दिवस पर गौरवपूर्ण सम्मान
नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान — नारायणपुर पुलिस के अधिकारियों को वीरता पदक नारायणपुर : नारायणपुर पुलिस के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का अवसर है कि नक्सल मोर्चे पर उल्लेखनीय एवं साहसिक कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को प्रतिष्ठित वीरता पदक (Gallantry Medal) से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष कुल 141 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से 32 अधिकारी एवं जवान नारायणपुर जिले में पदस्थ रहे अथवा वर्तमान में पदस्थ हैं,…
Read More