सायबर जागृति’ अभियान का भव्य समापन, बच्चों ने चित्रकला-रंगोली और मेहंदी में उकेरा साइबर सुरक्षा का संदेश; पुलिस ने 36 लाख रुपये कीमत के 120 गुम मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए, विजेता प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सायबर जागृति अभियान का भव्य समापन कार्यक्रम सायबर थाना जांजगीर में

सायबर की थीम पर स्कूली बच्चों के बीच रंगोली – चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता का कार्यक्रम

बच्चों की कला में दिखा सायबर सुरक्षा का संदेश, SP विजय कुमार पाण्डेय ने विजेता बच्चों को मेमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

सायबर जागृति के समापन पर प्रतिभाओं का सम्मान, चित्रकला-रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

36 लाख के गुम मोबाइल लौटाकर सायबर जागृति अभियान का समापन,

जांजगीर-चांपा : सायबर अपराधों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 अगस्त 2026 से जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सायबर जागृति” अभियान का समापन कार्यक्रम आज दिनांक 02.10.26 को सायबर थाना जांजगीर में आयोजित किया गया। समापन अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच सायबर जागृति की थीम पर चित्रकला, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए सायबर सुरक्षा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मेमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी अंशुका बंजारे एवं कुमारी कंचन हंसराज की टीम, द्वितीय स्थान नीतू रात्रे की टीम तथा तृतीय स्थान कुमारी दिव्यलता एवं रिंकी की टीम ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम कुमारी रिया खूंटे, द्वितीय विद्या कहरा तथा तृतीय कुमारी अंशिका देवांगन एवं खुशी देवांगन रहीं।

ज्ञात हो कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन एवं CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में अभियान के तहत जिले के गांव, शहर, स्कूल, कॉलेज, बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोगों को सायबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा OTP शेयर नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, डिजिटल अरेस्ट से बचने तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की जानकारी दी गई।

36 लाख रुपए का गुम मोबाइल को खोजकर उनके स्वामित्व को प्रदाय किया

सायबर प्रभारी भास्कर शर्मा के नेतृत्व में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर समापन कार्यक्रम में 120 नग मोबाइल कीमती लगभग 36 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए गए।

Related posts