दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के गोंदिया–रक्सौल–गोंदिया के मध्य साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म बर्थ के साथ यात्रा की सुविधा बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल से गाड़ी संख्या 08867/08868 (गोंदिया–रक्सौल–गोंदिया) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 10-10 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। विवरण इस प्रकार है :- 👉गाड़ी संख्या 08867 (गोंदिया–रक्सौल) साप्ताहिक समर स्पेशल…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
ऊर्जा, नवाचार और हरित क्रांति में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अग्रणी: 143 नए लोको का रिकॉर्ड कमीशनिंग, 2,263 किलोवाट सौर ऊर्जा उत्पादन और एआई ड्रोन से निगरानी ने रचा प्रगति का नया इतिहास
ऊर्जा, नवाचार और हरित पहल से सशक्त दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे! 143 नए लोको, 2,263 किलोवाट सौर ऊर्जा और एआई ड्रोन के साथ रची प्रगति की नई गाथा । बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, जो देश के माल परिवहन की धूरी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस सशक्त व्यवस्था को ऊर्जा प्रदान करने में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विद्युत विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान विभाग ने रिकॉर्ड उपलब्धियाँ हासिल करते हुए…
Read Moreअखिल भारतीय रेल क्रिकेट प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का शानदार प्रदर्शन: मेट्रो रेलवे से रोमांचक फाइनल मुकाबले के बाद रजत पदक हासिल, लगातार चौथे वर्ष फाइनल में पहुंचकर कायम रखा दबदबा
बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की क्रिकेट टीम ने अखिल भारतीय रेल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का गौरव प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने मेट्रो रेलवे के विरुद्ध शानदार संघर्ष का परिचय दिया और द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का लीग चरण चेन्नई में तथा नॉकआउट चरण मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर की विभिन्न रेलवे टीमों ने भाग लिया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन…
Read Moreरेल कर्मचारियों के लिए डोंगरगढ़ में विशेष पहल: नागपुर मंडल के मेडिकल-शिकायत शिविर में 104 लोगों की जांच, नए हाइपरटेंशन-डायबिटीज मामलों की पहचान, HPV टीकाकरण और आधुनिक विषयों पर सेमिनार आयोजित
रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा दिनांक 08.04.2026 को रेलवे इंस्टिट्यूट, डोंगरगढ़ में मेडिकल सह शिकायत शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर नागपुर मंडल के रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना रहा। शिविर के दौरान कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. प्रेमलता अग्रवाल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर परिजनों को बंधाया संबल
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल की चाची स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल जी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामजी वाटिका में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत श्रीमती अग्रवाल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने…
Read Moreजनता से जुड़ी हर सेवा अब होगी समयबद्ध और जवाबदेह: मुख्य सचिव विकासशील का सख्त निर्देश—लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में लाएं सभी सेवाएं, देरी पर तय होगी जिम्मेदारी
जनता से जुड़ी सभी सेवाएं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में होना चाहिए मुख्य सचिव ने लोक सेवा गारंटी की सेवाओं के क्रियान्वन की समीक्षा की रायपुर : मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ शासन के समस्त विभागांे के भारसाधक सचिव की बैठक लेकर विभागों के अंतर्गत छत्तीसगढ़ लोक सेवा गांरटी अधिनियम के अंतर्गत विभागीय सेवाओं के क्रियान्वन समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उनके विभाग के अंतर्गत ऐसी सभी सेवाएं जो सीधे जनता से जुड़ी है,…
Read Moreनिजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त हुए विष्णु देव साय: अभिभावकों पर दबाव या अतिरिक्त शुल्क बर्दाश्त नहीं, नियम तोड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई
निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रदेश में ऐसी किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक निश्चिंत रहें, प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर और स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर पहुंचकर स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस और कहा—उनके संस्कार व स्नेह सदैव रहेंगे प्रेरणा
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिलासपुर के परसदा स्थित विधायक निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि स्वर्गीय श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक का स्नेह, संस्कार और त्याग परिवार की अमूल्य…
Read Moreऑपरेशन कालचक्र : अब बचना मुश्किल ! गुंडों की खैर नहीं, ड्रोन से निगरानी कर पुलिस ने कसा शिकंजा, आसमान से हर हरकत पर नजर रखेगी रायपुर पुलिस.
अब आसमान से होगी निगरानी : गुण्डे, बदमाशों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ इलाकों पर पुलिस ड्रोन से रखेगी नजर. रायपुर : रायपुर में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अब हाईटेक रणनीति अपना रही है। ‘‘ऑपरेशन कालचक्र’’ के तहत नॉर्थ जोन में पुलिस ने ड्रोन कैमरों के जरिए संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है। जमीन के साथ अब आसमान से भी निगरानी कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत…
Read Moreश्रमिक महासम्मेलन पर उठे सवालों का विभाग ने दिया जवाब: टेंडर के अनुसार हुआ पूरा खर्च, 8 हजार लोगों के आयोजन में अनियमितता के आरोप निराधार
श्रमिक महासम्मेलन में निर्धारित मानकों का पालन, अनुबंधित दरों पर विभाग ने कराया कार्य रायपुर : छत्तीसगढ़ में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में व्यय पूर्णतः टेंडर के अनुसार अनुबंधित दर पर तथा सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के पश्चात किया गया है। इस कार्यक्रम में मनमाना व्यय व वित्तीय अनियमितता का आरोप निराधार है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव ने बताया कि बिना निविदा प्रक्रिया के कुर्सी और नाश्ते पर मनमाने खर्च का आरोप पूर्णतः निराधार और भ्रामक है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल…
Read More