निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रदेश में ऐसी किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक निश्चिंत रहें, प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर और स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर पहुंचकर स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस और कहा—उनके संस्कार व स्नेह सदैव रहेंगे प्रेरणा
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिलासपुर के परसदा स्थित विधायक निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि स्वर्गीय श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक का स्नेह, संस्कार और त्याग परिवार की अमूल्य…
Read Moreऑपरेशन कालचक्र : अब बचना मुश्किल ! गुंडों की खैर नहीं, ड्रोन से निगरानी कर पुलिस ने कसा शिकंजा, आसमान से हर हरकत पर नजर रखेगी रायपुर पुलिस.
अब आसमान से होगी निगरानी : गुण्डे, बदमाशों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ इलाकों पर पुलिस ड्रोन से रखेगी नजर. रायपुर : रायपुर में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अब हाईटेक रणनीति अपना रही है। ‘‘ऑपरेशन कालचक्र’’ के तहत नॉर्थ जोन में पुलिस ने ड्रोन कैमरों के जरिए संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है। जमीन के साथ अब आसमान से भी निगरानी कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत…
Read Moreश्रमिक महासम्मेलन पर उठे सवालों का विभाग ने दिया जवाब: टेंडर के अनुसार हुआ पूरा खर्च, 8 हजार लोगों के आयोजन में अनियमितता के आरोप निराधार
श्रमिक महासम्मेलन में निर्धारित मानकों का पालन, अनुबंधित दरों पर विभाग ने कराया कार्य रायपुर : छत्तीसगढ़ में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में व्यय पूर्णतः टेंडर के अनुसार अनुबंधित दर पर तथा सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के पश्चात किया गया है। इस कार्यक्रम में मनमाना व्यय व वित्तीय अनियमितता का आरोप निराधार है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव ने बताया कि बिना निविदा प्रक्रिया के कुर्सी और नाश्ते पर मनमाने खर्च का आरोप पूर्णतः निराधार और भ्रामक है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल…
Read Moreजल-जंगल-जमीन के संरक्षण को नया आयाम: छत्तीसगढ़ में ‘कॉमन्स’ आधारित नीति के लिए बनेगा टास्क फोर्स, जनजातीय सशक्तिकरण पर सरकार का बड़ा फोकस
आधारभूत जीवन के लिए कॉमन्स महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पेसा-एफआरए समन्वय के लिए जल्द होगा टास्क फोर्स का गठन- प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा विशेषज्ञों द्वारा स्टेट कॉमन्स कन्विनिंग चर्चा के बाद जो तथ्य निकल कर आएंगे वे राज्य के नीति निर्माण में होंगे सहायक जल जंगल, जमीन, संस्कृति और पर्यावरण, विरासत संरक्षण एवं संवर्धन में कॉमन्स की प्रभावी भूमिका-श्री बोरा दो दिवसीय छत्तीसगढ़ कॉमन्स कन्विनिंग कार्यशाला का शुभारंभ रायपुर : आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि कॉमन्स पर जनजातिय समुदायों के अटूट…
Read Moreसुकमा में बदली तस्वीर: बंदूक छोड़ लोकतंत्र का रास्ता चुन रहे युवा, 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला वोट का अधिकार, अब खुद लिखेंगे अपना भविष्य
सुकमा में लोकतंत्र की नई शुरुआत : बंदूक छोड़ थामा मतदाता परिचय पत्र,अब पुनर्वासित युवा चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि पुनर्वास केंद्र के 116 आत्मसमर्पित युवाओं का बना मतदाता कार्ड रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब लोकतंत्र से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक ऐतिहासिक पहल की है। सुकमा जिले के पुनर्वास केंद्र में निवासरत 116 हितग्राहियों का मतदाता परिचय पत्र (वोटर आईडी कार्ड) बनाकर उन्हें मतदान का अधिकार सुनिश्चित किया गया है। जिला शासन के…
Read Moreअम्बिकापुर में गूंजा आज़ादी का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का किया अनावरण, युवाओं को दिया देशभक्ति का संदेश
शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया अनावरण अम्बिकापुर/रायपुर : अपने सरगुजा प्रवास के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक पर अमर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर…
Read Moreअम्बिकापुर में पंडित रविशंकर त्रिपाठी को श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिमा का अनावरण कर बताया—‘यह केवल मूर्ति नहीं, प्रेरणा का प्रतीक’
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अम्बिकापुर में भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण अम्बिकापुर/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक में भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वे हमारे प्रेरणास्रोत थे, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन के कई पदों को सुशोभित किया। आज उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया, ये…
Read Moreमुख्यमंत्री के हाथों मिला ‘सपनों का आशियाना’: पीएम जनमन योजना से हितग्राहियों को पक्के घर और सिंचाई पंप, बोले ग्रामीण—अब मिला सुरक्षित और खुशहाल जीवन
मुख्यमंत्री के हाथों हितग्राहियों को मिली पीएम जनमन के तहत आवास की चाबी और सिंचाई पंप : हितग्राहियों ने कहा-आवास नहीं, सुख की मिली छांव अम्बिकापुर/रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड मुख्यालय के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किसान सम्मेलन में विभिन्न हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया। इस वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी सहित हजारों सरगुजावासी साक्षी बने। ग्राम लालमाटी निवासी, पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय से आने वाले श्री लुरझुट तथा ग्राम छेरमुंडा निवासी श्री नईहर साय ने बताया कि पहले…
Read Moreसरगुजा में विकास का महा ब्लास्ट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 282 करोड़ के 51 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास कर बदली तस्वीर, किसानों और ग्रामीणों को दी बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले को दी करीब 282 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात करीब 254 करोड़ रुपए का हुआ विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व 28 करोड़ रुपए का लोकार्पण वृहद किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा अन्नदाताओं के पसीने का सम्मान करना ही हमारी जिम्मेदारी, ईब से इंद्रावती तक विकास कार्यों में कोई समझौता नहीं सांसद एवं विधायक के मांगों पर किया मुख्यमंत्री ने चार घोषणाएं अम्बिकापुर/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखण्ड मुख्यालय में आयोजित किसान समम्मेल में…
Read More