राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय रोहित कुमार ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर लहराया परचम, जन्तराम पनिका और मोहनी मरावी ने भी बढ़ाया जिले का मान भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक रायपुर : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, कठिन परिश्रम…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
ऑनलाइन खरीदारी से लेकर बैंकिंग और बीमा तक… उपभोक्ताओं के अधिकारों पर हुआ बड़ा जागरूकता अभियान, बलौदाबाजार के स्कूल में आयोग ने बताईं शोषण से बचने की कानूनी बारीकियां
पंडित चक्रपाणी शुक्ल हायर सेकेण्डरी स्कूल मे उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन बलौदाबाजार भाटापारा : जिला उपभोक्ता आयोग बलौदाबाजार द्वारा स्वामी आत्मानंद पण्डित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आम नागरिकों एवं स्कूली छात्र छात्राओं, विद्यालयीन स्टॉफ को उपभोक्ता कानून सम्बंधित जानकारी प्रदान की गई। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष रंजना दता, सदस्यगण शारदा सोनी एवं हरजीत सिंह चावला ने छात्र छात्राओं, को उनके अधिकारों व हितों की विस्तृत जानकारी दी एवं जागरुकता…
Read Moreपूर्व सांसद नंदकुमार साय की चोट की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, गृहग्राम से हेलीकॉप्टर में अपने साथ लेकर पहुंचे रायपुर, बेहतर इलाज के लिए बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा- पैर में चोट लगने से नंदकुमार साय को हो रही थी तकलीफ, बेहतर उपचार के लिए बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर में अपने साथ रायपुर लेकर आए है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि दो दिन पहले नंदकुमार…
Read Moreघर बैठे मोबाइल से टोकन, बिना कतार के 80 क्विंटल धान की बिक्री! किसान तुहर टोकन ऐप से मरवाही के किसान दिनेश कुमार राय को मिली बड़ी राहत, 2.48 लाख रुपये की उपज बेचकर जताया मुख्यमंत्री का आभार
किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान न लंबी कतारों की परेशानी, न टोकन के लिए भागदौड़, डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान बिक्री की राह 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को उनकी उपज…
Read Moreसारंगढ़-बिलाईगढ़ में कलेक्टर जनदर्शन के दिन में बदलाव, अब 25 नवंबर बुधवार को होगा आयोजन; आम नागरिक सीधे कलेक्टर के सामने रख सकेंगे अपनी शिकायतें और मांगें
इस सप्ताह बुधवार को आयोजित होगा कलेक्टर जनदर्शन समय-सीमा की बैठक के पश्चात आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगी कलेक्टर सारंगढ़–बिलाईगढ़ : कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा इस सप्ताह मंगलवार के स्थान पर बुधवार, 25 नवंबर को कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। समय-सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, शिकायतें एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त करेंगी तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश देंगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे परिवर्तित दिवस का ध्यान रखते हुए…
Read Moreप्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को मिली बड़ी सुविधा, अब अपने मोबाइल से खुद कर सकेंगे निर्माणाधीन मकान की जियो-टैगिंग; आगामी किश्त के लिए नहीं करना पड़ेगा मैदानी अमले का इंतजार
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही अब स्वयं कर सकेंगे अपने आवास की जियो-टैगिंग भारत सरकार ने आवास प्लस मोबाइल ऐप में उपलब्ध कराई सेल्फ जियो-टैगिंग की सुविधा कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग सारंगढ़-बिलाईगढ़ : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही अब स्वयं अपने निर्माणाधीन आवास की प्रगति का जियो-टैग कर सकेंगे। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आवास प्लस मोबाइल ऐप में ‘हितग्राही लॉगिन’ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से हितग्राही अपने आवास निर्माण की विभिन्न निर्धारित…
Read Moreप्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी पर जिला प्रशासन की सख्त चेतावनी, आवास स्वीकृति से लेकर किश्त और जियो-टैगिंग के नाम पर पैसे मांगने वालों पर होगी FIR; पात्र हितग्राहियों को तीन किश्तों में मिलेंगे 1.20 लाख रुपये
प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता, आवास स्वीकृति के नाम पर राशि मांगने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर के मार्गदर्शन में पात्र हितग्राहियों को डिजिटल प्रक्रिया से मिल रही आवास की स्वीकृति आवास स्वीकृति, किश्त जारी करने या जियो-टैगिंग के नाम पर राशि मांगने वालों के विरुद्ध होगी एफआईआर — जिला पंचायत सीईओ श्री तिवारी स्वीकृत आवासों का शीघ्र निर्माण प्रारंभ कराने के निर्देश, तीन किश्तों में मिलेगी 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि सारंगढ़–बिलाईगढ़ : केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के…
Read Moreबलौदाबाजार में धान खरीदी के बीच प्रशासन अलर्ट, 2,775 किसानों से 8,479 मीट्रिक टन धान की खरीदी; कलेक्टर ने मिलों के स्टॉक की जांच और बिचौलियों पर निगरानी के दिए निर्देश
धान खरीदी की कलेक्टर ने की समीक्षा,राइस मिलर्स और बिचौलियों पर कड़ी निगरानी के निर्देश अब तक 2775 किसानों से 8479 मीट्रिक टन धान की खरीदी बलौदाबाजार भाटापारा : कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोमवार को खाद्य, सहकारिता, कृषि एवं मंडी बोर्ड के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राइस मिलर्स, कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा पुराने धान को अवैध रूप से खपाने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले में…
Read Moreजामुल के विकास को मिली 19.63 करोड़ की बड़ी सौगात, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया 96 विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण; मानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा
सुशासन में विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही राशि – उप मुख्यमंत्री अरुण साव उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण जामुल को 19 करोड़ 63 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात मानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा दुर्ग : नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा…
Read Moreयुवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने की पहल, श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में लगा विशेष मतदाता पंजीयन शिविर; नए मतदाताओं के पंजीयन के साथ वोटर लिस्ट में संशोधन की प्रक्रिया भी समझाई गई
श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित अम्बिकापुर : मतदाता जागरूकता माह के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा के निर्देशानुसार श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 से अधिक छात्र-छात्राओं, महाविद्यालय के कर्मचारीगण एवं ग्राम डिगमा के ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मतदाता पंजीयन एवं मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को…
Read More