छत्तीसगढ़ अपराध में बढ़ रहा है, विकास में पिछड़ रहा है : नेता प्रतिपक्ष चंदेल का आरोप, छत्तीसगढ़ में एनसीआरबी की रिपोर्ट बता रही प्रदेश में अपराध की तस्वीर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल के नेतृत्व में बनी है पूरा प्रदेश अपराधियों का शरणस्थली बन गया है। नीत नए अपराध घटित हो रहे हैं। चोरी, डकैती, छेड़छाड़, साइबर क्राइम से लेकर अनाचार के मामलों में लगातार वृध्दि हो रही है। अपराधी अपराध को अंजाम देकर फरार हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस व प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है। प्रदेश में प्रशासन का राजनीतिकरण व अपराधियों को सत्ता दल के प्रभावी नेताओं का संरक्षण प्राप्त है इसलिए पुलिस चाह कर भी अपराधियों तक नहीं पहुंच रही है। खुलेआम अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ते हुए अपराध के कारण आम जनता सहमी व डरी हुई है। पूरे प्रदेश का वातावरण भययुक्त है। प्रदेश का आम नागरिक भय व आतंक के साए में जीने को विवश है। छत्तीसगढ़ अपराध में बढ़ रहा है और विकास में पिछड़ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि कई राज्यों की तुलना में अपराध के मामले में छत्तीसगढ़ अव्वल स्थान पर है जिसके कारण प्रदेश की छवि भी धूमिल हो रही है जिसके लिए पूरी तरह से प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने प्रदेश सरकार को आगाह करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग विरोधी दल के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के तौर पर काम नहीं करना चाहिए। इसका हम समय आने पर करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बहाल हो इसके लिए प्रदेश की सरकार को तत्काल कठोर कदम उठाना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ भयमुक्त प्रदेश हो सके।

प्रदेश में हर दिन तीन अनाचार के मामले चिंताजनक:भाजपा

नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने कहा अपराधों के मामले में छत्तीसगढ़ अब इतिहास रचने की ओर है। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2021 के आंकड़ों के मुताबिक हर 3 अनाचार के मामले दर्ज हुए हैं। बेटियों की सुरक्षा में असफल कांग्रेस सरकार को क्या शर्म नहीं आती है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते कहा कि 2019 से 2022 तक इन 3 वर्षो में 3 लाख से ज्यादा अपराधिक मामले रजिस्टर हुए है। बुजुर्गो के खिलाफ अपराधों में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर है और बच्चों के खिलाफ हुए अपराध में भी भारी इजाफा हुआ है।पॉस्को एक्ट में 2361 केस दर्ज किए गए है यानी महिलाएं,बच्चे बुजुर्ग कोई सुरक्षित नहीं है। पूरी तरह से प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट करने वाली कांग्रेस सरकार को अब एक दिन भी सत्ता संभालने का अधिकार नहीं है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!