रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रख्यात कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि (15 फरवरी 2026) पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का जीवन और साहित्य राष्ट्रभक्ति, साहस और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणास्रोत है। उनकी अमर कविता “झाँसी की रानी” आज भी देशवासियों के हृदय में स्वाभिमान और वीरता की ज्योति प्रज्वलित करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुभद्रा जी ने अपने लेखन के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन की चेतना को जन-जन…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश — आस्था, साधना और आत्मचिंतन के पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ, सुख-समृद्धि की कामना
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था, साधना और आत्मचिंतन का पावन पर्व है। यह पर्व हमें संयम, सेवा, त्याग और समर्पण की भावना से जीवन जीने की प्रेरणा देता है। भगवान शिव का जीवन करुणा, धैर्य और लोकमंगल का प्रतीक है, जो हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कामना की कि भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की असीम कृपा…
Read Moreरायगढ़ प्रवास में महालक्ष्मी मंदिर पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय — महाआरती में हुए शामिल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि कामना की रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी में गजमार पहाड़ी के पीछे स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर पहुँचकर वे माता महालक्ष्मी की भव्य महाआरती में शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। इस अवसर पर माँ महालक्ष्मी सेवा एवं कल्याण समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर…
Read Moreअघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय — बोले, “आध्यात्मिक मूल्यों और संस्कारों की जीवंत पाठशाला है यह धाम”; रायगढ़ प्रवास में गुरु दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ प्रवास के दौरान अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय पहुंचे। उन्होंने आश्रम के उपासना स्थल पर परम पूज्य अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों का स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreउत्पादन और दक्षता में अव्वल : ऊर्जा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का दमदार प्रदर्शन ! राष्ट्रीय स्तर पर DSPM कोरबा पूर्व ने मारी बाज़ी, जनरेशन कंपनी को मिला बड़ा राष्ट्रीय सम्मान, राज्य में जश्न का माहौल.
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, चेयरमेन डॉ. रोहित यादव ने दी बधाई, प्रबंध निदेशक एसके कटियार ने लिया पुरस्कार रायपुर : ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। NTPC द्वारा रायपुर में आयोजित इंडियन पावर स्टेशन (O&M) कॉन्फ्रेंस में कंपनी के अंतर्गत संचालित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत केंद्र को वर्ष 2024-25 के लिए “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला विद्युत केंद्र सम्मान” प्रदान किया गया। यह उपलब्धि उत्पादन दक्षता, विश्वसनीय संचालन और उत्कृष्ट…
Read Moreआत्मनिर्भर महाशक्ति की ओर निर्णायक कदम! ‘उद्गम 2026’ में जुटे नीति विशेषज्ञ, स्टार्टअप लीडर्स और विद्यार्थी — नवाचार, नेतृत्व और राष्ट्र-निर्माण पर गूंजा भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर का मंच
आईआईएम रायपुर ने उद्यमिता शिखर सम्मेलन 2026 “उद्गम — आत्मनिर्भर महाशक्ति की ओर” का आयोजन किया रायपुर : भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर ने अपने उद्यमिता प्रकोष्ठ (E-Cell) द्वारा आयोजित प्रथम उद्यमिता शिखर सम्मेलन 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। “उद्गम — आत्मनिर्भर महाशक्ति की ओर” विषय पर आधारित इस सम्मेलन ने नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र-निर्माण की भावना का उत्सव मनाया, जो आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अनुरूप है। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जो ज्ञान और नई शुरुआत का प्रतीक है। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि हिमांशु जोशी,…
Read Moreएक समझौते ने बदल दी तस्वीर : सरकारी कर्मचारियों के लिए मेगा सुरक्षा पैकेज ! अब सैलरी अकाउंट से जुड़ा करोड़ों का बीमा लाभ, ट्रांसमिशन कर्मचारियों को टर्म इंश्योरेंस से एयर एक्सीडेंट कवर तक बड़ा फायदा.
ट्रांसमिशन कंपनी के 1700 कर्मचारियों के लिए उन्नत बैंक सुविधाएं, बैंक सुविधाओं के साथ अब करोड़ों का बीमा कवरेज. रायपुर : छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बीच हुए एमओयू के तहत अब 1700 नियमित कर्मचारियों को उन्नत बैंकिंग सुविधाओं के साथ करोड़ों रुपये तक का बीमा कवरेज मिलेगा। “गवर्नमेंट प्राइड सेविंग्स सैलरी स्कीम” के माध्यम से कर्मचारियों को एक ही मंच पर सैलरी पैकेज, टर्म इंश्योरेंस, दुर्घटना बीमा और विशेष सामाजिक सुरक्षा…
Read Moreप्रोजेक्ट धड़कन से लौटी नमन की धड़कनें: विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन की पहल से जन्मजात हृदय रोग पर जीत, रामसागर पारा में फिर गूंजी खुशियों की किलकारियां
प्रोजेक्ट धड़कन : नमन की खुशियों की चहचहाहट गूंज रही है रामसागर पारा की गलियों में नमन हृदय रोग से पूर्ण रूप से स्वस्थ : माता-पिता ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, हृदय रोग से जूझ रहे नमन की लौटी मुस्कान रायपुर : नमन अब मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ लुका-छुपी, क्रिकेट जैसे खेल खेल रहा है और शरारतें भी कर रहा है। उसकी किलकारियां और हंसी अब फिर से सुनाई दे रही हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब उसे किसी…
Read Moreभारतीय रेल का ‘RailOne’ बना यात्रियों का डिजिटल साथी: 14 जनवरी से अनारक्षित टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग पर 3% तक की विशेष छूट, 14 जुलाई 2026 तक मिलेगा लाभ
रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट बुकिंग हुई और भी किफायती 14 जनवरी से रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकटों के डिजिटल भुगतान पर 3% तक की मिल रही है छूट रायपुर : यात्रियों की सुविधा में निरंतर वृद्धि, सेवा गुणवत्ता में सुधार तथा डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा एक नई एवं अत्याधुनिक मोबाइल एप्लीकेशन “रेलवन (RailOne)” शुरू की गई है। यह ऐप भारतीय रेल से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराते हुए यात्रियों के लिए एक वन-स्टॉप डिजिटल सॉल्यूशन के…
Read Moreदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में मेगा ब्लॉक: 13–14 फरवरी व 13–14 मार्च 2026 को बॉक्स पुशिंग और आरएच-गर्डर लॉन्चिंग के चलते कई मेमू ट्रेनें रद्द, एक्सप्रेस गाड़ियां भी रहेंगी विनियमित
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में समपार फाटक क्रमांक 481 (बोरतलाव–दरेकसा) एवं 504 (गुदमा–गोंदिया) पर बॉक्स पुशिंग कार्य हेतु ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य करने हेतु समपार फाटक क्रमांक 481 (किमी 948/19-21) बोरतलाव– दरेकसा एवं 504 (किमी 991/20-22) गुदमा– गोंदिया रेलखंड पर बॉक्स पुशिंग कार्य के लिए आरएच-गर्डर (RH-Girder) लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जायेगा। जिससे दिनांक 13-14 फरवरी 2026 को अप एवं डाउन लाइन पर तथा 13-14…
Read More