छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियों के संधारण में नागरिक सहभागिता को मिलेगा नया आयाम : 31 मार्च 2026 तक चरणबद्ध रूप से रेजिडेंट वेलफेयर एसोशिएशन को सौंपा जाएगा प्रबंधन

रायपुर : छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अपनी आवासीय कॉलोनियों के संधारण एवं प्रबंधन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत बोर्ड के अधीन संचालित कॉलोनियों के रख-रखाव की जिम्मेदारी चरणबद्ध रूप से संबंधित रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA) को हस्तांतरित की जाएगी। यह प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक पूर्ण की जाएगी। हाउसिंग बोर्ड मुख्यालय में आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण की अध्यक्षता में आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक में इस सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उन सभी…

Read More

मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव सुरक्षित और पारंपरिक रूप से मनाने की अपील – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

चीनी मांझा प्रतिबंधित, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों से पतंगों के इस उल्लासपूर्ण पर्व को सुरक्षित, जिम्मेदार और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि त्योहार के आसपास चीनी मांझा से होने वाली दुर्घटनाओं की खबरें अत्यंत चिंताजनक हैं, इसलिए इसका प्रयोग पूरी तरह से वर्जित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि चीनी मांझा प्रतिबंधित है और इसका उपयोग न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आमजन,…

Read More

विकास के साथ युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के नए द्वार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुण्डरदेही में 233 करोड़ के 103 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

विकास के साथ युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के नए द्वार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के नगर पंचायत मुख्यालय गुण्डरदेही में 233 करोड़ रुपये की लागत से 103 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें ₹163.88 करोड़ के 61 कार्यों का भूमिपूजन तथा ₹69.82 करोड़ के 42 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुण्डरदेही में एक सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के लिए ₹1 करोड़ तथा प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों हेतु ₹1 करोड़ की घोषणा भी…

Read More

बिना RERA पंजीकरण प्लॉट विक्रय पर CGRERA की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में दो भूमि स्वामियों पर 5 लाख रुपये का अर्थदंड, अवैध विज्ञापन और बिक्री पर सख्त संदेश

बिना RERA पंजीकरण प्लॉट विक्रय पर CGRERA की कार्रवाई : दो भूमि स्वामियों पर 5 लाख रुपये का अर्थदंड रायपुर : छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (CGRERA) ने रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के उल्लंघन पर कठोर कदम उठाते हुए रायपुर के दो भूमि स्वामियों श्री गोवर्धन और श्री रामानुज  पर 5 लाख रुपये का आर्थिक दंड अधिरोपित किया है। प्राधिकरण के संज्ञान में यह मामला आया कि दोनों भूमि स्वामी ओम फार्म, लखोली रेलवे स्टेशन नाम से प्लॉट विकसित कर बिना वैध RERA पंजीकरण के विज्ञापन, प्रचार-प्रसार…

Read More

बिना निविदा करोड़ों की खरीदी पर शासन की सख्त कार्रवाई: विश्वविद्यालय और शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य व अधिकारी निलंबित

बिना निविदा करोड़ों की खरीदी, प्राचार्य व अधिकारी निलंबित रायपुर : छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग में शासकीय खरीदी नियमों के उल्लंघन से जुड़े गंभीर प्रकरणों पर शासन द्वारा त्वरित और कठोर कार्रवाई लगातार की जा रही है। विश्वविद्यालयों एवं शासकीय महाविद्यालयों में बिना निविदा प्रक्रिया अपनाए करोड़ों रुपये की खरीदी किए जाने की शिकायत विभिन्न माध्यम से प्राप्त हुई थी।विभागीय जांच में यह उजागर हुआ कि कुछ विश्वविद्यालयों और शासकीय महाविद्यालयों द्वारा बिना निविदा प्रक्रिया अपनाए बड़े पैमाने पर क्रय आदेश जारी किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अटल…

Read More

50 वर्षों बाद धमतरी के आदिवासी अंचल में रबी खेती की ऐतिहासिक वापसी, आत्मा योजना से 35 एकड़ में रागी उत्पादन ने बदली खेती की तस्वीर

50 वर्षों बाद धमतरी के आदिवासी अंचल में रबी खेती की वापसी, 35 एकड़ में रागी उत्पादन से बदली खेती की तस्वीर रायपुर : धमतरी जिले के वनाच्छादित एवं आदिवासी बहुल उच्चहन क्षेत्र में कृषि के इतिहास में एक नई इबारत जुड़ गई है। गंगरेल बांध के ऊपरी क्षेत्र में स्थित ग्राम डांगीमांचा और खिड़कीटोला में लगभग 50 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद रबी सीजन में संगठित रूप से खेती की शुरुआत की गई है। कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि सुधार एवं विस्तार कार्यक्रम “आत्मा” योजना के तहत इन…

Read More

रायपुर में APEDA क्षेत्रीय कार्यालय से खुलेगा छत्तीसगढ़ के कृषि निर्यात का वैश्विक द्वार, किसानों और एफपीओ को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से सीधा जुड़ाव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर में APEDA क्षेत्रीय कार्यालय से खुलेगा छत्तीसगढ़ के कृषि निर्यात का नया वैश्विक द्वार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच से जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश के किसानों, एफपीओ (Farmer Producer Organisations) और निर्यातकों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से जोड़कर राज्य की कृषि को नई ऊँचाई देगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल…

Read More

विशेष लेख : क्या खेल से ईश्वर की अनुभूति संभव है? स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी क्यों प्रासंगिक हैं

12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जन्म तिथि पर विशेष लेख खेल आध्यात्मिक, मानसिक, शारीरिक दृढ़ता के लिए जरूरी इस जगत  के  सभी  मनुष्यों ने जीवन में खेल के महत्व को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। खेलकूद का अंत जय या पराजय होता है। लेकिन उसका प्रभाव जीवन में गहरा होता है। खिलाड़ी मैदान में प्रतिद्वदी से भिड़ने के लिए उतरता है तो सबसे पहले वह ईश्वर से संघर्ष  करने  की कौशलता और मुकाबला करने में सक्षम होने की प्रार्थना करता है। बाद में तकनीक और रणनीति के बदलाव…

Read More

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के मौके पर प्रदेश के युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार आज भी भारत की युवाशक्ति के लिए ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास का सबसे बड़ा स्रोत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को यह विश्वास दिया कि वे स्वयं अपने भविष्य के निर्माता हैं।…

Read More

यातायात पुलिस की सराहनीय पहल : जब नन्हे हाथों ने संभाली सड़क सुरक्षा की कमान, रायगढ़ के 385 बच्चों ने बदल दी सोच, हेलमेट–सीट बेल्ट नहीं तो खतरा तय ! बच्चों की कला ने आमजन को दिया सड़क सुरक्षा का संदेश.

सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों ने दिखाई रचनात्मक जागरूकता, 16 स्कूलों के 385 विद्यार्थियों ने लिया भाग. रायगढ़ : सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ में बच्चों की सोच और संवेदनशीलता ने समाज को नई दिशा दिखाई। चित्रों, स्लोगनों और रंगोलियों के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं ने यह संदेश दिया कि सुरक्षित यातायात केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की ज़िम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम बनकर उभरा। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Read More