पीएम आवास में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, अभनपुर में हितग्राहियों की पेशी—समय पर घर नहीं बनाया तो होगी राशि की वसूली

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को समय-सीमा में आवास पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में अभनपुर में हितग्राहियों की पेशी लेकर दिए गए निर्देश

रायपुर :  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत जनपद पंचायत अभनपुर में आवास निर्माण में विलंब करने वाले हितग्राहियों के प्रकरणों की समीक्षा की गई।

ऐसे हितग्राही, जिन्हें आवास निर्माण के लिए किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद विगत कई माह से आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है अथवा निर्माण कार्य अपूर्ण है, उन्हें समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभनपुर रवि सिंह द्वारा संबंधित हितग्राहियों की पेशी ली गई। उन्होंने हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि निर्धारित अवधि में आवास निर्माण पूर्ण नहीं किए जाने की स्थिति में प्राप्त राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, अभनपुर उपस्थित रहे।

Related posts