सड़क सुरक्षा माह 2026 : हर दिन 500 मौतें ! सड़क हादसों पर लगाम लगाने उतरी रायपुर यातायात पुलिस और युवा शक्ति, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट नहीं मिलेगी माफी ! सड़क सुरक्षा को लेकर रायपुर में सख्त संदेश.

स्काउट गाइड फलोशिप एवं विकास शिक्षा महाविद्यालय रायपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा हेलमेट बाईक रैली निकाल कर यातायात नियम का पालन कर वाहन चलाने का दिया संदेश. राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ग्राम टेमरी में आयोजित कैम्प में चलाया गया यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम. शहर के प्रमुख मार्गो एवं चौक-चौराहों में यातायात नियमों से संबंधित बैनर-पोस्टर का वितरण कर नियमों का पालन कर वाहन चलाने कर रहे जागरूक. रायपुर : सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की जिम्मेदारी है। सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रायपुर यातायात पुलिस द्वारा लगातार दसवें दिन…

Read More

विशेष लेख : खेलकूद, अनुशासन और राष्ट्रभावना का संगम ; लाल बहादुर शास्त्री के जीवन-दर्शन में स्वस्थ भारत की परिकल्पना

11 जनवरी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि : खेलकूद के प्रति शास्त्री जी का दृष्टिकोण मेरे विचार से खेलकूद और मनुष्य का जीवन एक सिक्के के दो पहलू हैं। इस संसार में जन्म लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति समाज के किसी ना किसी क्षेत्र से जुड़ा होता है। वह वैज्ञानिक, चिकित्सक, लेखक, विचारक, कृषक, प्रशासक या नेतृत्वकर्ता हो सकता है लेकिन खेलकूद का उसके मन मस्तिष्क में महत्व होता है। हमारे देश के प्रधानमंत्रियों में भी खेल के प्रति लगाव पाया जाता है। भारत के पूर्व…

Read More

धर्म नीति से नेतृत्व की नई परिभाषा — आईआईएम रायपुर में दो दिवसीय ‘युक्ति 3.0’ व्यापार सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

धर्म नीति के माध्यम से नेतृत्व की नई कल्पना: आईआईएम रायपुर प्रस्तुत करता है युक्ति 3.0 व्यापार सम्मेलन आईआईएम रायपुर ने 10 और 11 जनवरी 2026 को दो दिवसीय व्यापार सम्मेलन ‘युक्ति 3.0’ का आयोजन किया रायपुर : भारतीय प्रबंध संस्थान, रायपुर ने 10 जनवरी 2026 को अपने युक्ति व्यापार सम्मेलन के तीसरे संस्करण ‘युक्ति 3.0’ का शुभारंभ किया। इस वर्ष सम्मेलन का विषय “धर्म नीति – व्यवसाय और नेतृत्व में धर्मपूर्ण रणनीति की कला” रखा गया है। युक्ति 3.0 में मुख्य अतिथि के रूप में श्री भरत पंचाल उपस्थित…

Read More

सुशासन और नवाचार में नारायणपुर को मिली बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 से हुआ सम्मानित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों जिले को मिला सम्मान, इंटिफाई इंटेलिजेंस टूल को मिली राज्यस्तरीय सराहना राज्य के 5 चयनित जिलों में शामिल हुआ नारायणपुर नारायणपुर : सुशासन और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए नारायणपुर जिले को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया गया है। राजधानी नवा रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुड गवर्नेंस केवल कागजों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका प्रभाव आम…

Read More

लैलूंगा जन चौपाल में महिलाओं ने भरी हुंकार : अब गांव भी बोलेगा अपराध के विरूद्ध—ऑनलाइन ठगी से लेकर घरेलू हिंसा तक, पुलिस ने ग्रामीणों को दी महत्वपूर्ण जानकारियाँ.

लैलूंगा पुलिस की ग्राम नारायणपुर जन चौपाल में महिला अपराध और साइबर क्राइम के प्रति किया गया जागरूक. रायगढ़ : ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में लैलूंगा पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में ग्राम नारायणपुर के आश्रित ग्राम मुड़ापारा में आयोजित पुलिस जन चौपाल में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को महिला अपराधों, साइबर ठगी और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया, जिससे समाज में सुरक्षा और सजगता का संदेश गया। थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में…

Read More

छोटी उम्र में बड़ी सीख : डरना नहीं, चुप नहीं रहना—बालिकाओं को पुलिस ने सिखाया गलत स्पर्श से बचाव का तरीका, ‘गुड टच–बैड टच’ से बालिकाओं को किया गया सतर्क.

बालिका छात्रावास सराईपाली में “गुड टच–बैड टच” पर जागरूकता, बच्चों को दी गई सुरक्षा की महत्वपूर्ण सीख. रायगढ़ : बच्चों की सुरक्षा और आत्मविश्वास ही सुरक्षित समाज की नींव है। इसी सोच के साथ रायगढ़ जिले में पुलिस द्वारा बालिकाओं को सुरक्षित व्यवहार और आत्मरक्षा की सीख दी जा रही है। सराईपाली बालिका छात्रावास में आयोजित “गुड टच–बैड टच” जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को न केवल सही-गलत की पहचान कराई गई, बल्कि डर के बजाय साहस के साथ अपनी बात रखने का संदेश भी दिया गया। जिले में…

Read More

धान खरीदी का महाभियान : अब तक 93.12 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी

प्रदेश में अब तक 16 लाख से अधिक किसानों को धान खरीदी के एवज में एमएसपी के तहत् 20 हजार 753 करोड़ रूपए का भुगतान पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से वास्तविक किसानों के हितों की हो रही है रक्षा, हर पात्र किसान तक लाभ पहुँचाने का संकल्प सार्थक रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 14 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हुआ छत्तीसगढ़ का धान खरीदी महाअभियान पारदर्शिता, गति और किसान-हितैषी व्यवस्था का उदाहरण बनता जा रहा है। प्रदेश में अब तक 16.95 लाख  पंजीकृत किसानों से 93.12…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का विमोचन

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार की प्रेरक यात्राओं को समर्पित कॉफी टेबल बुक ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का रायपुर स्थित श्रीराम बिज़नेस पार्क में आयोजित कॉस्मो एक्सपो के दौरान विमोचन किया।  कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी श्री राकेश चतुर्वेदी, कॉस्मो एवं रोटरी के पदाधिकारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। यह विशेष प्रकाशन छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार किया गया है, जिसमें राज्य की प्रगति, आर्थिक सशक्तिकरण और…

Read More

मोहन खेती में निवेश कर बढ़ा रहे उत्पादन : अतिरिक्त आय से मिल रही राहत

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को राहत रायपुर : शासन की धान खरीदी नीति ने किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। समर्थन मूल्य पर समयबद्ध भुगतान और पारदर्शी व्यवस्था के कारण किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। बलरामपुर.रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम कोटपाली के किसान श्री मोहन यादव भी इसी का लाभ ले रहे हैं।         श्री मोहन यादव ने उपार्जन केंद्र महाराजगंज में इस वर्ष 165 क्विंटल धान का विक्रय  किया। वे बताते हैं कि धान विक्रय करने में किसी प्रकार…

Read More

सौर ऊर्जा से अनिल का घर हुआ रोशन : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बिजली बिल से राहत, सब्सिडी से सोलर प्लांट लगाना हुआ आसान

रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल बिजली की बचत हो रही है, बल्कि स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा भी मिल रहा है। राजपुर निवासी श्री अनिल तिवारी ने इस योजना का लाभ लेकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हुए है।          प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana)भारत सरकार की एक पहल है जिसका लक्ष्य…

Read More