मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दो वर्ष: कमार–PVTG बसाहटों में तेज रफ्तार विकास, आधारभूत ढांचे से लेकर शिक्षा–स्वास्थ्य तक जनजातीय जीवन स्तर में बड़ा सुधार

कमार एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में विकास की नई रोशनी पीएम जनमन योजना से जनजातीय अंचल में तेजी से बदल रहा जीवन जनजातीय अंचल में बेहतर सड़क, पानी, बिजली जीवन स्तर में बड़ा बदलाव रायपुर : पीएम जनमन योजना का लक्ष्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) (Particularly Vulnerable Tribal Groups) के लिए सुरक्षित आवास, स्वच्छ पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषणए सड़क, दूरसंचार और स्थायी आजीविका के अवसर जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित कर उनके सामाजिक.आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। मुख्य मंत्री विष्णु देव साय (राज्य सरकार) के…

Read More

आपका मुख्यमंत्री आपका भाई है, सरकार हर कदम पर साथ”— बस्तर ओलंपिक 2025 का मुख्यमंत्री साय ने किया भव्य शुभारंभ, हजारों खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का किया विधिवत शुभारंभ बस्तर संभाग के सातों जिलों और नुवाबाट के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध बस्तर अब शांति, समरसता और समृद्धि की ओर अग्रसर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर : आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।…

Read More

सात वर्ष बाद छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइन दरें लागू : भूमि मूल्यांकन हुआ पारदर्शी, ग्रामीण–शहरी दोनों क्षेत्रों में खत्म हुई वर्षों पुरानी विसंगतियाँ

छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइन दरें लागू : भूमि मूल्यांकन हुआ अधिक पारदर्शी, किसानों और आम नागरिकों को मिलेगा वास्तविक लाभ वैज्ञानिक रेशनलाइजेशन से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दरों का एकरूप निर्धारण रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2025-26 के लिए नई गाइडलाइन दरें जारी कर दी हैं, जो 20 नवंबर 2025 से प्रभावी हो चुकी हैं। “छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम, 2000” के तहत केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड, रायपुर द्वारा अनुमोदित यह व्यापक संशोधन लगभग सात वर्षों बाद किया गया है। नई दरों का उद्देश्य भूमि के वास्तविक बाजार…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि पर नमन किया; कहा—‘भारत-भारती’ ने जगाई राष्ट्रीय चेतना की अमर ज्योति

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि (12 दिसंबर) पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुप्त जी ने  खड़ी बोली को न केवल काव्य की गरिमा प्रदान की, बल्कि उसे राष्ट्रीय चेतना का सशक्त वाहक बनाया। स्वतंत्रता संग्राम के चुनौतीपूर्ण समय में मैथिलीशरण गुप्त जी की रचनाओं ने देशभक्ति, स्वाभिमान और सामाजिक जागरण की ऐसी लौ प्रज्वलित की, जिसने जन-मानस को एकजुट किया। उनकी कालजयी कृति भारत-भारती सहित अनेक काव्य-रचनाएँ आज भी राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में…

Read More

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 : कॉलेज विद्यार्थियों के लिए राज्यभर में कहानी–कविता प्रतियोगिताएँ, 30 दिसंबर तक जमा होंगी प्रविष्टियाँ; विजेताओं को मिलेगा मंच और पुरस्कार

कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सभी जिलों में होगीं कविता-कहानी प्रतियोगिताएं पुरस्कार भी मिलेंगे, जिले के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा विद्यार्थियों से 30 दिसंबर तक ली जायेगी स्वरचित कहानियां और कविताएं रायपुर : नवा रायपुर में अगले महीने होने वाले साहित्य उत्सव के पहले प्रदेश के सभी जिलों में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए कहानी एवं कविता प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इन दोनों प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर विजेताओं को पुरस्कार भी मिलेंगे। जिले के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल किया जायेगा और सर्वोत्कृष्ठ कहानी…

Read More

शीतकालीन भीड़ को राहत: बिलासपुर–मडगाँव–बिलासपुर के बीच 4 फेरों के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू, यात्रियों के लिए पर्याप्त बर्थ उपलब्ध

बिलासपुर-मडगाँव-बिलासपुर के मध्य 04 फेरे के लिए साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन । इस शीतकालीन स्पेशल ट्रेन में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है बर्थ । बिलासपुर : शीतकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बिलासपुर-मडगाँव-बिलासपुर के मध्य 04 फेरे के लिये साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । इस गाड़ी में पर्याप्त संख्या में सीट उपलब्ध है । गाड़ी संख्या 08241बिलासपुर-मडगाँव शीतकालीन स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से…

Read More

आदिवासी समाज राष्ट्रनिर्माण की धुरी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर नारायण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में कहा—‘अमर शहीदों ने देश पर आए हर संकट में दी अद्वितीय वीरता’, कर्रेझर में 71.93 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण और 15 लाख की घोषणाएं

राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान: मुख्यमंत्री श्री साय राजाराव पठार ग्राम कर्रेझर में शहीद वीर नारायण सिंह के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री गौरवशाली है आदिवासी समाज की संस्कृति, इतिहास और विरासत तालाब निर्माण हेतु 15 लाख सहित कई घोषणाएं 71.93 लाख रूपए के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान है। उन्होंने…

Read More

कबीरधाम में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को करेंगे 306 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले—‘युवा तथा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विकास का नया अध्याय खुलेगा’

12 दिसम्बर को कवर्धा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन मेडिकल कॉलेज स्थापना से खुलेगा विकास का नया अध्याय – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम में स्वास्थ्य सुविधाओं के नए युग का होगा सूत्रपात रायपुर : कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मज़बूती देने और युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में मेडिकल कॉलेज कबीरधाम की स्थापना होने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को अपने कवर्धा प्रवास के दौरान ग्राम घोटिया में…

Read More

रायगढ़ पुलिस की बड़ी पहल : जनप्रतिनिधियों की हाई-लेवल मीटिंग, सेवा व जागरूकता में उत्कृष्ट नागरिकों को मिला सम्मान, बढ़ेगी सामाजिक सुरक्षा ! संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत अलर्ट रहने की अपील.

कोतवाली थाना में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की बैठक में सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस ने कोतवाली थाना में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के माध्यम से न केवल वार्ड स्तर की समस्याओं पर मंथन किया, बल्कि समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित कर एक सकारात्मक संदेश भी दिया। जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और कोटवारों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक का उद्देश्य पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाना और अपराध नियंत्रण के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना रहा।…

Read More

आदिम जाति विभाग के सभी निगम, बोर्ड और आयोगों में एक जनवरी से होगा ई-ऑफिस के माध्यम से काम-काज : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में आयोग बोर्ड एवं निगम के कार्यों एवं योजनाओं की हुई समीक्षा प्रतिवेदनों को वेबसाइट में ई-बुक के रूप में अपलोड करने के निर्देश रायपुर : आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज विभाग अंतर्गत अधीनस्थ सभी आयोग-बोर्ड एवं निगम के कार्यों एवं योजनाओं की विभागीय समीक्षा की। बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। बैठक में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग,…

Read More