चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पुलिस जुटी चोर के तलाश में मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज- गुमला/कोडरमा डोमचांच थाना क्षेत्र के दुर्गा कांपलेक्स में ग्राहक बनकर जेवर के दुकान में घुसे एक चोर की चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी के जरिये तलाश अभियान में जुटी हुई है. एक जेवर दुकान में एक व्यक्ति जेवर खरीदने के बहाने दुकान में घुसा और दुकानदार को जेवरात दिखाने के बहाने उलझाता रहा. दुकानदार से अलग-अलग जेवरात दिखाने की मांग करने…
Read MoreCategory: झारखंड
कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, चार लोगों को लिया गया हिरासत में
ऑटो में लोड कर ले जाया जा रहा था विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज़ – गुमला कोडरमा जिले के डोमचांच थाना पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है।साथ ही इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।बरामद विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट बताया जा रहा है।पुलिस इसको लेकर हिरासत में लिए गए लोगों से देर शाम पूछताछ कर रही थी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी चल रही थी।अमोनियम नाइट्रेट को ऑटो में लोड कर ले जाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार…
Read Moreजेएससीए स्टेडियम में सुरक्षा की तैयारी के मद्देनज़र किया गया मॉक ड्रिल
मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची राजधानी राँची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम धुर्वा में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 9 अक्टूबर को होना है। इसके लिए सुरक्षा की तैयारी को लेकर एसएसपी के नेतृत्व में स्टेडियम में बैठक की गई। वहीं एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) द्वारा शनिवार को जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में मॉक ड्रिल किया गया। जिसमें काल्पनिक रूप से बंधक बनाए हुए व्यक्तियों को एटीएस के अत्याधुनिक हथियारों से लैस टीम द्वारा कौशल का प्रदर्शन करते हुए उन्हें रिहा कराया गया। इस दौरान जरूरी उपकरणों में अग्निशमन…
Read Moreबड़ी खबर : कोनार डैम में डूबने से एक छात्र की मौत !
स्थानीय गोताखोर और चतरोचट्टी थाना की मदद से आज छात्र के शव को निकाला गया मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-रांची/बोकारो हजारीबाग जिले की सीमा पर स्थित कोनार डैम में डूबने से एक छात्र की मौत हो गयी. यह हादसा डैम में नहाने के दौरान हुआ. छात्र की पहचान रमुआ गांव के रहने वाले 13 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. प्रिंस के साथ नहाने गये साथी ने उसको डूबता देख बचाने की कोशिश की. लेकिन जब वो उसे बचाने में नाकाम रहे तो वहां से भाग गये. घटना के…
Read Moreनामकुम थाना के मुंशी को घूस मांगने के आरोप में एसएसपी ने किया निलंबित…….!
डीएसपी की जांच में सत्यता पाये जाने के बाद की गयी यह कार्रवाई मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची राँची के नामकुम थाना के मुंशी को घूस मांगने के आरोप में एसएसपी किशोर कौशल ने निलंबित कर दिया. नामकुम थाना के मुंशी भूषण कुमार पर चोरी की बाइक बरामद होने पर वादी शशांक कच्छप से 15,000/- रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। शशांक ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी, जिसके बाद एसएसपी ने मुख्यालय प्रथम डीएसपी नीरज कुमार को जांच का आदेश दिया था। डीएसपी की जांच में सत्यता पाये जाने…
Read Moreनशेड़ी युवक को कुत्ते ने काटा, युवक ने भी पलट कर कुत्ते को काट लिया, राहगीरों को भी नशेड़ी ने किया परेशान !
युवक को काबू में कर उसके परिजनों के कर दिया गया हवाले मनीष केसरी-समदर्शी न्यूज़, राँची राजधानी के धुर्वा स्थित साईं मंदिर के पास मंगलवार की सुबह एक नशे में धुत युवक का उत्पात देखने को मिला. नशे की हालत में उसने सड़क पर बैठे एक कुत्ते को भी दांतों से काट लिया. यही नहीं उसने आसपास से गुजर रहे राहगीरों पर हमला कर उन पर अपने दांत गड़ा दिए. इसके बाद किसी तरह स्थानीय लोगों ने उस पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार पुंदाग ओपी क्षेत्र के साईं मंदिर…
Read More13 से 18 अक्टूबर के बीच होगा रिसालदार बाबा का उर्स, उर्स मैदान में होगा कव्वाली का प्रोग्राम
13 अक्टूबर (गुरुवार) को शाम 4:30 बजे होगी शाही संदल व चादरपोशी मनीष केसरी-समदर्शी न्यूज, रांची रिसालदार बाबा का उर्स इस वर्ष 13 से 18 अक्टूबर के बीच होगा. इसमें कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. 16 एवं 17 अक्टूबर को उर्स मैदान में कव्वाली का प्रोग्राम होगा. 17 एवं 18 अक्टूबर को दिल्ली के कव्वाल चांद कादरी और मुंबई के कव्वाल मुराद आतिश के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा. इससे पहले 13 अक्टूबर (गुरुवार) को शाम 4:30 बजे शाही संदल व चादरपोशी होगी. इससे पहले सुबह 8…
Read Moreकेसीबी कॉलेज-बेड़ो को कॉलेज की आधारभूत संरचना के नव निर्माण के लिए मिले 13.49 करोड़ रुपए, मांडर कॉलेज-मांडर को 9 करोड़ 27 लाख 33 हज़ार 300 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी
केसीबी कॉलेज, बेड़ो और मांडर कॉलेज, मांडर की आधारभूत संरचना (मरम्मत एवं भवन नव निर्माण) का किया जाएगा विकास कार्य मनीष केसरी – समदर्शी न्यूज, गुमला पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की और विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने केसीबी कॉलेज बेड़ो के प्रार्चाय को 13.49 करोड़ रुपए की राशि-पत्र सौंपी है. मांडर विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के गुणात्मक सुधार और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पर्याप्त आधारभूत सुविधा मिले, इस उद्देश्य से पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की और विधायक शिल्पी नेहा तिर्की लगातार प्रयास कर रहे हैं. विधायक शिल्पी नेहा तिर्की…
Read Moreस्टेट हाइवे पर लोयंगा मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर ट्रक दु्र्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-गुमला स्टेट हाइवे पर कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोयंगा मोड़ में रविवार की शाम 4 बजे के करीब एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया के गड्डे में जा फंसा। हांलाकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रक सं० NL01AC — 9157 पर पाइप लोड था और ट्रक टाटा से पुणे जा रहा था। इसी बीच हल्की बारिश के कारण ट्रक फिसल कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत व पुलिया के गड्डे में जा फंसा।
Read Moreलोअर बाजार थाना पुलिस ने चार ब्राउन शुगर तस्करों को दबोचा, पुलिस चारों से कर रही है पूछताछ
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राँची लोअर बाजार थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में आजाद बस्ती निवासी माजिद आलम, गुदड़ी निवासी जावेद कुरेशी, मिल्लत कॉलोनी निवासी इम्तियाज आलम, मौलाना आजाद कॉलोनी निवासी मोहम्मद तहसीन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर के तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपित छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर आसपास के लोगों को बेचा करते थे। एक पुड़िया की कीमत 500/- रुपये है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।
Read More