जन्म से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए हर टीका जरुरी, शासकीय अस्पतालों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में निःशुल्क टीकाकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बच्चे के जन्म के साथ समय-समय पर उसका टीकाकरण करवाना आवश्य.क है। नियमित टीकाकरण न करवाने वाले बच्चे जानलेवा बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। जन्म से लेकर 16 साल तक की उम्र तक बच्चे के लिए हर टीका बहुत जरूरी है, क्योंकि यह उसे कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत ने बताया कि सम्पूर्ण टीकाकरण शिशुओं के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। अपने शिशुओं को सभी टीके लगवाकर हम अपने…

Read More

कोटपा अधिनियम उल्लंघन को लेकर सख्त हुआ प्रशासन, तंबाकू उत्पादों की खरीद-बिक्री पर सप्ताह में दो दिन की जा रही कार्यवाही, अब तक काटे 46 चालान

सार्वजनिक स्थानों पर संबंधित संस्थान के मालिक या प्रबंधक द्वारा धूम्रपान निषेध का बोर्ड अपनी दुकान या संस्थान पर लगाना है अनिवार्य समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा अधिनियम) 2003 का उल्लंघन करने वालों पर अब सख्ती बरती जा रही है। उल्लंघन करने वालों पर अब सप्ताह में दो दिन यानि मंगलवार एवं शुक्रवार को छापामार कार्यवाही की जा रही है। अब तक 46 लोगों का चालान काटकर 9,310/- रूपए जुर्माना वसूल किया गया। जिला कलेक्टर के निर्देश पर…

Read More

स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश, सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर कोरोना से बचाव के दूसरे टीके के साथ ही प्रिकॉशन डोज भी लगाने कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर प्रदेश में जो लोग कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक और प्रिकॉशन डोज लेने से रह गए हैं, उन्हें जल्द ये टीके लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमण से बचाव तथा उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए परिपत्र में कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण एक प्रभावी माध्यम है। कोविड संक्रमण के विरूद्ध प्रतिरक्षा विकसित करने…

Read More

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य की हो रही बेहतर देखभाल

इस योजना से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म के दौरान दिया जाता है लाभ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, नारायणपुर घने जंगलों से आच्छादित नारायणपुर के अबूझमाड़ एवं अन्य इलाके में कठिन परिस्थितियों के बावजूद स्थानीय ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारा जा रहा है। ग्रामीणों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में क्षेत्र की शिशुवती और गर्भवती महिलाओं को ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ (पीएमएमवीवाई) के जरिए सुपोषण और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिया…

Read More

विश्व अल्ज़ाइमर दिवस पर विशेष : नहीं करें नजरअंदाज, भूल रहें हैं बातें तो फौरन लें चिकित्सकीय परामर्श

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार उम्र बढ़ने के साथ ही तमाम तरह की बीमारियां शरीर को निशाना बनाना शुरू कर देती हैं। उम्र बढ़ने के दौरान ही मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं भी होने लगती हैं। इन्हीं में से एक प्रमुख बीमारी है बुजुर्गों में भूलने की आदत यानि अल्जाइमर्स-डिमेंशिया है। छोटी छोटी बातों को भूलने को लोग सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन मनोविशेषज्ञों का कहना है यदि किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसा होता है तो, उन्हें फौरन मनोचिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। जिले में भी प्रतिमाह औसतन 3…

Read More

‘चिरायु’ योजना में 1.76 लाख बच्चों का इलाज, योजना के माध्यम से स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में बच्चों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व उपचार

बाल स्वास्थ्य की देखभाल के लिए प्रदेश में 330 ‘चिरायु’ दल कर रहे हैं काम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ‘चिरायु’ योजना के माध्यम से प्रदेश के एक लाख 76 हजार बच्चों का इलाज किया गया है। इसके तहत 18 दिसंबर 2018 से अब तक विभिन्न हृदय रोगों से पीड़ित 3081, होंठ एवं तालु की विकृति वाले 603, क्लबफुट वाले 670 और जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रस्त 334 बच्चों का उपचार किया जा चुका है। ‘चिरायु’ योजना में इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक 21…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मरवाही की ज्योति कैवर्त्य का इलाज राजधानी में शुरू : दो वर्ष की उम्र से सीवियर थोरेकोलम्बर कायफोस्कोलियोसिस नामक रीढ़ की हड्डी की बीमारी से जूझ रही है ज्योति

डॉ. भीमराव अम्बेडकर और नारायणा अस्पताल में जांच पूर्ण, कमजोरी के कारण शरीर अभी ऑपरेशन के लायक नहीं डॉक्टरों ने दिए हैं खानपान संबंधी जरूरी निर्देश, एक माह बाद होगा आगे का उपचार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मरवाही के ग्राम सिवनी की ज्योति कैवर्त्य का इलाज तत्काल शुरू हो गया है। 20 वर्ष की ज्योति दो वर्ष की उम्र से ही सीवियर थोरेकोलम्बर कायफोस्कोलियोसिस नामक रीढ़ की हड्डी की बीमारी से जूझ रही है। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संज्ञान में ज्योति की…

Read More

जन संस्कृति मंच का 16 वां राष्ट्रीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर को रायपुर के पंजाब केसरी भवन में होगा आयोजित

फ़ासीवाद के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने पंजाब केसरी भवन रायपुर में जुटेंगे पांच सौ से ज्यादा लेखक, साहित्यकार और संस्कृतिकर्मी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर जन संस्कृति मंच लेखक, साहित्यकारों और संस्कृतिकर्मियों का सबसे महत्वपूर्ण संगठन है. इस संगठन का 16 वां राष्ट्रीय सम्मेलन रायपुर में 8-9 अक्टूबर को पंजाब केसरी भवन में आयोजित हो रहा है. दो दिवसीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सहित देश भर के लगभग पांच सौ लेखक, साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी अपनी हिस्सेदारी दर्ज करेंगे. यह जानकारी जन संस्कृति मंच के छत्तीसगढ़ के संयोजक सियाराम शर्मा ने एक विज्ञप्ति में…

Read More

सेवा पखवाड़ा : एक आह्वान से रक्तदान के लिए उमड़ पड़ी भीड़, सेवा भाव से मनाया गया देश के प्रधान सेवक मोदी जी का जन्मदिन – बृजमोहन अग्रवाल

तेरापंथ जैन समाज ने भी किया विश्व के सबसे बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन, आयोजकों को साधुवाद -बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रायपुर में कई जगह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित हुए। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जय स्तंभ चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदान करने के लिए लोग पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी के…

Read More

झारखंड : पांच जिलों में पिछले एक पखवाड़े के दौरान स्वाइन फ्लू के डेढ़ दर्जन से ज्यादा मरीज पाये जाने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जारी किया अलर्ट

स्वाइन फ्लू भी वायरस से फैलने वाली बीमारी है, इसलिए मौसमी बुखार वालों के संपर्क में आने से बचें समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राँची झारखंड के पांच जिलों में पिछले एक पखवाड़े के दौरान स्वाइन फ्लू के डेढ़ दर्जन से ज्यादा मरीज पाये गये हैं। हालांकि इनमें से कई मरीज इलाज के बाद स्वस्थ भी हो चुके हैं। जमशेदपुर में सबसे ज्यादा एक दर्जन मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रिम्स में 15 और रांची के सदर हॉस्पिटल…

Read More