समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार जारी है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिये न्यूनतम योग्यता बी.एस.सी. नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग/जी.एन.एम. डिग्री/डिप्लोमा रखी गई थी। इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों की चयन सूची तैयार कर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और पर्याप्त संख्या में मानव संसाधन उपलब्ध कराने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 800 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती की जा रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,…
Read MoreCategory: अन्य
अन्य
खैरागढ़ विश्वविद्यालय में गायन और नृत्य की शानदार प्रस्तुति के माध्यम से गुरू केलुचरण को दी गई संगीतमयी श्रद्धांजलि !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर-खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में पाक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत 8 अगस्त को गुरू केलुचरण महायात्रा को श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए दो प्रस्तुतियां दी गई। प्रथम प्रस्तुति गायन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. जगदेव नेताम ने दी। उन्होंने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। इसके बाद नृत्य कलाकार भगत प्रधान के द्वारा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों में तबले पर रोहन कश्यप और हारमोनियम पर डॉ. इशान दुबे ने संगत किया। कार्यक्रम का संचालन पूनम गुप्ता एवं विद्या नायर ने किया। श्रद्धा-सुमन वाचन गजमंद…
Read Moreकोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में लोगों ने उत्साह के साथ लगवाया टीका
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ द्वारा खेतों में जाकर ग्रामीणों का किया गया टीकाकरण कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोविड अभियान को सफल बनाने के लिए टीका लगवाने हेतु की अपील समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा विगत दिवस कोविड टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। जहां आम जनों को बूस्टर डोज के साथ ही प्रथम व द्वितीय डोज भी प्राथमिकता से लगाया जा रहा है। विगत दिवस आयोजित टीकाकरण महाभियान हेतु जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ साथ चलित टीकाकरण भी संचालित किया…
Read Moreबिलासपुर तालापारा के 70 बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन का किया गया आयोजन, राष्ट्र-गान के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ
बच्चों के उत्साह वर्द्धन के लिए वितरित की गई कॉपी, पेन, क्रेयान कलर, स्केल, पेंसिल आदि स्टेशनरी की सामग्री समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर एक रुपया मुहिम एवं स्पीड स्कोडा शोरूम बिलासपुर के तत्वावधान में बिलासपुर तालापारा के 70 बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को स्कोडा कुशाक एवं स्लाविया से शोरूम में ले जाया गया। स्कोडा के स्टाफ एवम् बच्चों ने राष्ट्र-गान गा कर समारोह का शुभारंभ किया। जिसके फलस्वरूप स्कोडा के मार्केटिंग टीम ने बच्चों को स्कोडा की गाड़ियों के फंक्शन की जानकारी दी।…
Read Moreजशपुर विधायक विनय भगत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा में एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक जशपुर विनय भगत ने आज विकासखंड पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लोगों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उन्होंने श्री धन्वतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करके मेडिकल स्टोर संचालक से दवाईयों की मांग एवं विक्रय के संबंध में जानकारी ली। मेडिकल संचालक ने बताया कि वर्तमान में दवाईयों की बेहतर बिक्री हो रही है एवं जेनेरिक दवाईयों की जानकारी के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विधायक श्री भगतन ने मेडिकल स्टोर में…
Read Moreहाट बाजार में इलाज कराकर स्वस्थ हुए शिवनारायण और मोहित, नियमित जांच और निःशुल्क दवाईयों से मिली राहत
मुख्यमंत्री की पहल से लाभांवित हो रहे हैं सुदूर अंचल के ग्रामीण हाट बाजार क्लीनिक योजना की बढ़ रही है मांग, लोगों को मिल रहा है निःशुल्क जांच एवं दवाईयों का लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर 48 साल के शिवनारायण कोरिया जिले के रतनपुर के रहने वाले हैं। शिव नारायण को पिछले कुछ समय से कमजोरी महसूस हो रही थी। इन्हें पेट दर्द और कमर दर्द की समस्या थी। इन्होंने रतनपुर के हाट बाजार में उपस्थित मोबाइल मेडिकल यूनिट में अपनी जांच कराई। हाट बाज़ार क्लीनिक में उनके बीपी, शुगर…
Read Moreमुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से लोगों को मिल रहा है नया जीवनदान, गंभीर बीमारी से जुझ रहे जिले के 113 मरीजों के लिए योजना बनी संजीवनी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर राज्य शासन द्वारा प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की नयी किरण लेकर आई है। इस योजना में गंभीर एवं दुर्लभ बीमारियों के उपचार के लिए 20 लाख रूपए तक विशेष उपचार सहायता लोगों को दी जाती है। छत्तीसगढ़ एकमात्र ऐसा राज्य है जहां इलाज हेतु इतनी बड़ी राशि लोगों को दी जा रही है। जरूरतमंद लोगों के लिए यह योजना संजीवनी साबित हो रही है। जिले में…
Read Moreप्रीमैच्योर बच्चों के उपचार में बेहद कारगर है कंगारू मदर केयर : बाल्य एवं शिशु रोग विभाग में विश्व स्तनपान सप्ताह पर सीएमई एवं वर्कशॉप का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के बाल्य एवं शिशु रोग(पीडियाट्रिक) विभाग में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन शनिवार को सीएमई तथा वर्कशॉप के माध्यम से किया गया। चिकित्सालय के टेलीमेडिसिन हाल में पीडियाट्रिक विभाग द्वारा चिकित्सालय में भर्ती एवं समय से पूर्व पैदा हुए नवजातों की माताओं को स्तनपान के सही तरीकों तथा कंगारू मदर केयर के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों को शिशुओं के स्तनपान के सही तरीकों तथा स्तनपान की आवश्यकता एवं…
Read Moreजशपुर जिले में विशेष अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को निःशुल्क लगाया जा रहा प्रिकॉशन डोज
पूरे जिले में स्वास्थ्य टीम द्वारा शिविर लगाकर एवं डोर टू डोर जाकर पात्र व्यक्तियों को लगाया जा रहा है टीका कलेक्टर ने जिले के सभी पात्र व्यक्तियों से कोविड अभियान को सफल बनाने हेतु टीका लगवाने हेतु की अपील समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में कोविड से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को विशेष अभियान चलाकर निःशुल्क प्रिकॉशन बूस्टर…
Read Moreसियान जतन क्लिनिकों में बुजुर्गों का निःशुल्क उपचार : आयुष द्वारा 4 अगस्त को आयोजित विशेष ओपीडी में कुल 9296 लोगों का इलाज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में आयुष संचालनालय (आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी सिद्ध एवं होम्योपैथी) की सभी आयुष संस्थाओ में हर महीने के पहले गुरूवार को सियान जतन क्लीनिक का आयोजन किया जाता है। इन क्लीनिकों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की निःशुल्क जाँच एवं उपचार किया जाता है। चालू अगस्त माह के पहले गुरूवार 4 अगस्त को प्रदेश भर के सियान जतन विशेष ओपीडी में कुल 9296 बुजुर्गों का निःशुल्क इलाज किया गया। आयुष विभाग के सहायक संचालक डॉ. विजय साहू ने जानकारी दी…
Read More