Category: अपराध

अपराध

  • एनएच-30 पर भीषण हादसा: तिल्दा क्षेत्र के ग्राम भूमिया में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन की मौत, चालक पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, गिरफ्तार

    एनएच-30 पर भीषण हादसा: तिल्दा क्षेत्र के ग्राम भूमिया में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन की मौत, चालक पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, गिरफ्तार

    22 मील चौक ग्राम भूमिया रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे क्रमांक 30 पर घटित घटना बाद तिल्दा पुलिस नें दर्ज किया गंभीर धारावो के तहत मामला

    बेमता भूमिया गाँव नेशनल हाईवे 30 में ट्रक कि ठोंकर से हुई थी तीन व्यक्तियो कि मृत्यु

    ट्रक चालक के द्वारा यह जानते हुवे कि व्यक्ति कि मृत्यु हो सकती थी बावजूद इसके किया था ट्रक का चालन

    रायपुर : दिनांक 30.01.2026 की रात्रि करीब 08ः00 बजे ट्रेलर/लंबी हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 10 बी.जे 5311 के चालक अरुण कुमार राम पिता महाबीर राम उम्र 24 साल साकिन मझियाव थाना मझियायों जिला गढ़वा राज्य झारखण्ड के द्वारा यह जानते हुवे कि ट्रक के इस प्रकार के चालन से मत्यु होने कि प्रबल सम्भवना हैं बावजूद अपने बड़े टेलर ट्रक को तृव गति से चालन करते हुवे मृत्यु कारित कर अपराध घटित किया गया है आहतो का ईलाज सिमगा/रायपुर में जारी है। ग्रामीणों से पुक्षताक्ष पर ज्ञात हुआ कि मृतकगण अपने निजी काम के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। आरोपी चालक के बिरुद्ध थाना तिल्दा पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 105,  125(a) bns कायम कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर रिमांड पर केंद्रीय जेल दाखिल कारवाया गया हैं आरोपी चालक के लाइसेन्स निलंबन कि कार्यवाही कि जा रही

    घटना के बाद जिला रायपुर(ग्रामीण)पुलिस के द्वारा बलौदाबाजार पुलिस को सूचना देकर नाकेबंदी के बाद वाहन को जप्त किया गया है।

    घटना में मृत/आहत् का विवरण

    मृतक –

    01.    घनाराम यदु पिता फेरहा यदु उम्र 35 साल पता ग्राम भूमिया थाना तिल्दा नेवरा

    02.    लक्ष्मीनारायण उर्फ भकला पिता फिरंता यदु उम्र 39 साल पता भूमिया थाना तिल्दा नेवरा

    03.    देवेन्द्र पिता संतोष निषाद उम्र 24 साल पता ग्राम भूमिया थाना तिल्दा नेवरा

    आहत् –

    01.    ओमप्रकाश पिता बिहारी निषाद उम्र 26 साल पता ग्राम भूमिया थाना तिल्दा नेवरा

    02.    अश्वनी साहू पिता भगवती प्रसाद उम्र 43 साल पता ग्राम बिटकुली थाना सुहेला 

  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर के अंदर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा ! रायगढ़ पुलिस की रेड में पिता-पुत्र रंगे हाथ पकड़े गए, सट्टेबाजों में हड़कंप, मोबाइल चैट से खुला राज — तीन आरोपी गिरफ्तार.

    पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर के अंदर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा ! रायगढ़ पुलिस की रेड में पिता-पुत्र रंगे हाथ पकड़े गए, सट्टेबाजों में हड़कंप, मोबाइल चैट से खुला राज — तीन आरोपी गिरफ्तार.

    शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों की बिक्री के साथ-साथ अवैध सट्टेबाजी पर भी रायगढ़ पुलिस ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। इसी क्रम में कल थाना जूटमिल, चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीमों ने सक्रिय मुखबिरों से मिली पुख्ता जानकारी पर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    चक्रधरनगर व साइबर थाना की टीम ने पक्की खोली सिंधी कॉलोनी में दबिश देकर सुरेश माखिजा और उसके बेटे गिरीश माखिजा को पकड़ा। दबिश के दौरान घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला, काफी प्रयास के बाद पुलिस भीतर पहुंची तो सुरेश माखिजा मौजूद मिला। पूछताछ में उसने सट्टा जुआ चलाना स्वीकार किया। इसी बीच बाथरूम से जलने की बदबू आने पर दरवाजा खुलवाया गया, जहां उसका बेटा गिरीश माखिजा मिला, जो साक्ष्य नष्ट करने के उद्देश्य से कुछ सामग्री जला कर फ्लश कर चुका था।

    मौके पर पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अपने घर से ही मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर सट्टा खेलने वालों से अंकों का विवरण लेते थे, दांव की राशि यूपीआई के जरिए अपने बैंक खातों में मंगवाते थे और जीत की रकम ऑनलाइन ही वापस करते थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से वीवो कंपनी के दो 5-जी मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनके व्हाट्सएप चैट और फोटो गैलरी में विभिन्न अंकों पर रुपये के दांव से संबंधित सट्टा-पट्टी के प्रमाण पाए गए। सुरेश माखिजा (उम्र 65 वर्ष) एवं गिरीश माखिजा (उम्र 34 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 22 पक्की खोली सिंधी कॉलोनी थाना चक्रधरनगर के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 (क), 7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर 31 जनवरी 2026 की रात विधिवत गिरफ्तारी की गई है। ट्रांजेक्शन डिटेल निकाले जा रहे हैं, मामले में आगे जांच जारी है ।

    वहीं जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजीव गांधी नगर में छापेमारी कर प्रमोद वारे पिता प्यारेलाल वारे उम्र 26 वर्ष को रंगे हाथ सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी लिखे कागज, पोको कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल (जिसमें व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाना पाया गया), नगद 3,580/- रुपये एवं एक डॉट पेन जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 06(क), 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

    इस प्रकरण की कार्रवाई में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक विरेंद्र भगत, प्रधान आरक्षक रेखा नागरे, आरक्षक शशि भूषण साहू, आरक्षक धनेश्वर प्रसाद उरांव सहित साइबर थाना प्रभारी नासिर खान, प्रभारी थाना चक्रधरनगर उपनिरीक्षक गेंद लाल साहू, एएसआई नंद कुमार सारथी एवं दोनों थानों के स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि “जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

    1. सुरेश माखिजा (उम्र 65 वर्ष),

    2. गिरीश माखिजा (उम्र 34 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 22 पक्की खोली सिंधी कॉलोनी थाना चक्रधरनगर,

    3. प्रमोद वारे पिता प्यारेलाल वारे उम्र 26 वर्ष राजीवगांधी नगर जूटमिल.

     3 मोबाईल, नकद 3,580/- रुपये एवं ऑनलाइन सट्टा के स्क्रीन शॉट्स.

  • रायगढ़ में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : 16 लाख की चोरी का रायगढ़ पुलिस ने किया खुलासा, फर्जी आरसी का खेल बेनकाब ! लैपटॉप-प्रिंटर जब्त, ऑटो डीलर से लोक सेवा केंद्र तक फैला नेटवर्क, 7 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए रिमांड पर.

    रायगढ़ में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : 16 लाख की चोरी का रायगढ़ पुलिस ने किया खुलासा, फर्जी आरसी का खेल बेनकाब ! लैपटॉप-प्रिंटर जब्त, ऑटो डीलर से लोक सेवा केंद्र तक फैला नेटवर्क, 7 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए रिमांड पर.

    एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें बाजार में बेचने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का खुलासा किया है। कार्रवाई में गिरोह के मुख्य बाइक चोर मुकेश चौहान समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 चोरी की बाइक, एक एप्पल लैपटॉप और एक कलर प्रिंटर बरामद किया गया है। गिरोह का एक सदस्य पहले ही जेल में निरुद्ध है।

    संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए एसएसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने दो चोरी की बाइक के साथ संदिग्ध मुकेश प्रधान (ग्राम रूडेकेला) को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक उसने ऑटो डीलर में काम करने वाले पुरूषोत्तम प्रधान (लैलूंगा) से खरीदी थी। आगे पूछताछ में खुलासा हुआ कि पुरूषोत्तम प्रधान अपने साथी श्याम ऑटो डीलर लैलूंगा के मैनेजर चंद्र कुमार यादव के साथ मिल कर बाइक चोर मुकेश चौहान से चोरी की बाइक को आरटीओ में पूर्व में कंप्यूटर ऑपरेटर रहे अजय पटेल और संजय अगरिया के जरिए लोक सेवा केंद्र से वाहनों के फर्जी कागजात व फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार कर बिक्री करते थे।

    पुलिस जब मुख्य आरोपी मुकेश चौहान तक पहुंची तो उसने बताया कि वह अपने साथी विकेश दास महंत (वर्तमान में जेल में निरुद्ध) के साथ पूंजीपथरा, तमनार, घरघोड़ा और रायगढ़ के बाजारों से करीब 25 बाइक चोरी कर चुका है, जिनमें अधिकांश एचएफ डीलक्स बाइक हैं। विकेश दास महंत पूर्व में भी बाइक चोरी में गिरफ्तार हो चुका है, जिसे हाल ही में पुसौर पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट के पालन में जेल दाखिल कराया है।

    आरोपी मुकेश चौहान ने खुलासा किया कि चोरी की बाइक बेचते समय पकड़े जाने के खतरे को देखते हुए उसने ऑटो डीलर मैनेजर चंद्र कुमार यादव से संपर्क किया। इसके बाद चंद्र कुमार ने फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए अजय पटेल और संजय अगरिया को जोड़ा और पुरानी बाइक खरीद–बिक्री करने वाले कोतबा के ऑटो डीलर से संपर्क किये। इसके पश्चात यह लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कोतबा ऑटो डीलर को अंधेरे में रख कर उसके पास 8 बाइक खापा चुके थे, जिसे पुलिस ने बरामद किया है। अजय पटेल चोरी की बाइक के चेचिस नंबर से असली मालिक की जानकारी निकाल कर अमेजॉन से आरसी कार्ड (PBC कार्ड) मंगवाता, कंप्यूटर में उसमें हेरफेर कर हूबहू फर्जी आरसी प्रिंट करता था। फिर ट्रांसफर कार्ड पर फर्जी हस्ताक्षर कर डीलरों व आम लोगों को यह भरोसा दिलाया जाता था कि बाइक चोरी की नहीं है। पुलिस ने अजय पटेल से लैपटॉप, प्रिंटर और पीबीसी कार्ड जब्त किए हैं।

    1. मुकेश चैहान उर्फ नान्ही पिता हीरालाल चौहान उम्र 25 वर्ष ग्राम भकुर्रा थाना लैलुंगा (बाइक चोर 3 बाइक बरामद),

    2. चन्द्र कुमार यादव पिता राजाराम यादव उम्र 26 वर्ष ग्राम सरडेगा थाना लैलुंगा (ऑटोडीलर मैनेजर 5 बाइक बरामद),

    3. पुरूषोत्तम प्रधान पिता भोजराज प्रधान उम्र 30 वर्ष ग्राम मुडागांव थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (ऑटोडीलर कैश मैनेजर 4 बाइक बरामद),

    4. मुकेश प्रधान पिता सेतराम प्रधान उम्र 40 वर्ष ग्राम रूडुकेला थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (चोरी की 2 बाइक बरामद),

    5. इरशाद खान पिता इब्राहिम खान उम्र 23 वर्ष ग्राम करवारजोर थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (आटो डीलर कर्मी 3 चोरी की बाइक बरामद),

    6. अजय पटेल पिता महेंन्द्र पटेल उम्र 27 वर्ष ग्राम चारभांठा थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ (लोक सेवा केन्द्र संचालक कम्युटर, प्रिंटर बरामद),

    7. संजय अगरिया, देलारी (लोक सेवा केन्द्र कम्युटर आपरेटर).

  • सूखे नशे पर गंज पुलिस का शिकंजा: चेकिंग अभियान में प्रतिबंधित हुक्का सामग्री और गोगो पेपर के साथ आरोपी गिरफ्तार, सार्वजनिक स्थान पर सप्लाई की थी तैयारी

    सूखे नशे पर गंज पुलिस का शिकंजा: चेकिंग अभियान में प्रतिबंधित हुक्का सामग्री और गोगो पेपर के साथ आरोपी गिरफ्तार, सार्वजनिक स्थान पर सप्लाई की थी तैयारी

    सूखे नशे के विरुद्ध चेकिंग अभियान में गंज पुलिस की कार्यवाही, प्रतिबंधित हुक्का सामग्री, गोगो पेपर के साथ आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में सुख-नशे में उपयोग होने वाली प्रतिबंधित सामग्रियों पर लगाए गए प्रतिषेध आदेश के पश्चात, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सतत चेकिंग एवं पेट्रोलिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर नशे के अवैध उपयोग एवं कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

    इसी क्रम में दिनांक 31.01.2026 को डीसीपी सेंट्रल जोन क्षेत्र में थाना गंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजपारा मैदान में एक व्यक्ति प्रतिबंधित हुक्का एवं हुक्का सामग्री अवैध रूप से अपने पास रखकर सार्वजनिक स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना गंज पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

    पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रूपेश साहू पिता दशरथ साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम पनिका, थाना दशरंगपुर, जिला कबीरधाम (छ.ग.) बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे छिंटदार गुलाबी रंग के थैले के भीतर तंबाकू फ्लेवर हुक्का मसाला, सिल्वर पेपर हुक्का सहित अन्य प्रतिबंधित हुक्का सामग्री पाई गई।

    आरोपी द्वारा उक्त सामग्री रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चारकोल मैजिक, गोगो पेपर, रोलिंग पेपर, हुक्का फ्लेवर एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री जप्त की गई।

    आरोपी के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 31/2026, धारा 4(क) कोटपा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

    गिरफ्तार आरोपी —

    रूपेश साहू

    पिता – दशरथ साहू | उम्र – 21 वर्ष

    निवासी – ग्राम पनिका, थाना दशरंगपुर, जिला कबीरधाम (छ.ग.)

  • नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: खमतराई में गोदाम पर छापा, हुक्का-ई सिगरेट समेत ₹25 लाख की प्रतिबंधित सामग्री जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

    नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: खमतराई में गोदाम पर छापा, हुक्का-ई सिगरेट समेत ₹25 लाख की प्रतिबंधित सामग्री जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

    नशे के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत थाना खमतराई क्षेत्र में हुक्का एवं प्रतिबंधित सामग्री पर बड़ी कार्यवाही, 25 लाख रूपये कीमत की प्रतिबंधित सामग्रियां जप्त

    रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट को नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने एवं इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

    इसी क्रम में दिनांक 31.01.2026 की रात्रि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम में प्रतिबंधित सिगरेट, हुक्का एवं हुक्का से संबंधित सामग्रियों के अवैध भण्डारण की सूचना प्राप्त हुई। सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त तथा संबंधित थाना प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

    वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राइम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त गोदाम में दबिश दी गई। रेड कार्यवाही के दौरान गोदाम में एक व्यक्ति उपस्थित मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम प्रबोध शर्मा निवासी कबीर नगर, रायपुर बताया एवं स्वयं को गोदाम का मैनेजर होना स्वीकार किया।

    गोदाम की विधिवत तलाशी लेने पर वहां से प्रतिबंधित ई-सिगरेट एवं हुक्का तथा उससे संबंधित सामग्रियों का भारी जखीरा बरामद किया गया। उक्त सामग्रियों के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहे जाने पर आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

    जिस पर आरोपी प्रबोध शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 25,00,000/- रूपये कीमत के प्रतिबंधित ई-सिगरेट एवं हुक्का तथा उससे संबंधित सामग्रियों तथा कम्प्यूटर सिस्टम एवं दस्तावेज को विधिवत जप्त किया गया।

    आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 67/26 धारा 4(क), 21(क) सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाण्ज्यि उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 तथा इलेक्ट्रानिक सिगरेट (उत्पादन विनिर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, विक्रय वितरण, भंडारण और विज्ञापन) प्रतिषेध अधिनियम, 2019 की धारा 7 एवं 8 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

    पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा उक्त गोदाम एवं बरामद प्रतिबंधित सामग्रियों का स्वामी आकाश तलरेजा निवासी शंकर नगर पंडरी रायपुर तथा नितिन सभागचंदानी निवासी डी डी नगर रायपुर होना बताया गया। आरोपी ने यह भी बताया कि प्रतिबंधित सामग्रियों को महाराष्ट्र के पुणे से क्रय कर रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मांग के अनुसार विक्रय किया जाता था।

    प्रकरण में फरार आरोपी आकाश तलरेजा एवं नितिन सभागचंदानी की पतासाजी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा संपूर्ण नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना जारी है।

    जप्त सामग्री की सूची

    01. कोकोनट कोल      – 70 कार्टून।

    02. मैजिक कोल        – 40 कार्टून।

    03. इंटा कोल   – 06 कार्टून।

    04. ई-सिगरेट   – 78 डिब्बा।

    05. आर्गनिक इरा       – 24 नग।

    06. कोकोजिल कोल     – 28 बोरी।

    07. हुक्का             – 34 नग।

    08. स्टैस प्रो           – 14 कार्टून।

    09. स्टैस प्रो बड़ा       – 12 कार्टून।

    10. हुक्का फ्लेवर       – 09 कार्टून।

    11. नोजल बेक – 08 बोरी।

    12. बोंग               – 110 नग।

    13. बोंग पाईप – 100 नग।14. मेटल शूटर      – 10 पैकेट।

    15. क्लाउड            – 01 कार्टून।

    16. एल्यूमिनियम फ्वाईल – 07 कार्टून।

    17. हुक्का पाईप        – 46 नग।

    नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

    गिरफ्तार आरोपी – प्रबोध शर्मा पिता ध्रुव स्वरूप शर्मा उम्र 56 साल निवासी एम आई जी डीलक्स 244 फेस 02 कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर।

  • अबूझमाड़ में नक्सलियों को बड़ा झटका: नारायणपुर पुलिस–आईटीबीपी के संयुक्त ऑपरेशन में भारी मात्रा में डंप सामग्री और प्रेशर कुकर IED बरामद, मौके पर ही किया गया नष्ट

    अबूझमाड़ में नक्सलियों को बड़ा झटका: नारायणपुर पुलिस–आईटीबीपी के संयुक्त ऑपरेशन में भारी मात्रा में डंप सामग्री और प्रेशर कुकर IED बरामद, मौके पर ही किया गया नष्ट

    नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी बलों की बड़ी कार्रवाई: नक्सलियों का भारी मात्रा में डंप सामग्री और आईईडी बरामद

    छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत जिला नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्रों में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

    नारायणपुर : दिनांक 31.01.2026 को 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल  के सेनानी श्री संजय कुमार के मार्गदर्शन एवं उप सेनानी श्री तेजवीर सिंह के नेतृत्व में, नारायणपुर पुलिस डीआरजी और आइटीबीपी की संयुक्त टीम द्वारा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच एक ‘ज्वॉइंट सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया।

    सर्च ऑपरेशन के दौरान ग्राम भोटोर के समीप सघन जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक विशाल डंप बरामद किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा की गई घेराबंदी और तलाशी में निम्नलिखित सामग्रियां प्राप्त हुईं:

    विस्फोटक सामग्री: भारी मात्रा में डेटोनेटर।

    रसद एवं उपकरण: बड़े ड्रम, राशन का सामान एवं अन्य दैनिक उपयोगी साजो-सामान।

     सर्च के दौरान जवानों को एक प्रेशर कुकर आई.ई.डी. भी प्राप्त हुई, जिसे आईटीबीपी की  बीडीएस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया गया।

    इस पूरे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को कोई क्षति नहीं हुई है और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई है। सभी जवान बरामद सामग्री के साथ सुरक्षित कैंप वापस लौट आए हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा आगे भी इस प्रकार के सघन सर्च ऑपरेशन जारी रहेंगे।

    “नक्सलवाद के विरुद्ध हमारा अभियान निरंतर जारी है। सुरक्षा बलों की यह मुस्तैदी क्षेत्र में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।”

  • लूट और जानलेवा हमलों पर पुलिस का करारा प्रहार: जांजगीर-चांपा में 6 घटनाओं में 14 लोगों पर हमला करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी व 2 बाल अपचारी गिरफ्तार, ₹4 लाख से अधिक की जप्ती

    लूट और जानलेवा हमलों पर पुलिस का करारा प्रहार: जांजगीर-चांपा में 6 घटनाओं में 14 लोगों पर हमला करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी व 2 बाल अपचारी गिरफ्तार, ₹4 लाख से अधिक की जप्ती

    लूट और जानलेवा हमलों पर पुलिस का करारा प्रहार, 06 अलग-अलग घटनाओं मे, 14 लोगों पर प्राणघातक हमला करने वाले 06 आरोपी व 02 बाल अपचारी को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    14 पीड़ितों पर जानलेवा हमला, ₹4 लाख से अधिक की जप्ती, खतरनाक रॉड-डंडा लेकर आतंक मचाने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    14 लोगों पर जानलेवा हमला, 03 गंभीर घायल, लूट–मारपीट मामलों में पुलिस का सख्त रुख

    जांजगीर-चांपा : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर– चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा विशेष टीम गठित कर सायबर थाना की तकनीकी सहायता एवं सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण के निर्देश दिए गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार एवं एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप सोरी के कुशल मार्गदर्शन में  थाना शिवरीनारायण थाना पामगढ के मामले मे दोनो थाना की पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने घटनाओं को संगठित रूप से अंजाम देना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने उपरोक्त आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है।

    थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ़ में दर्ज अपराधों में घायलों की सूची

    थाना शिवरीनारायण के मामले में घायलों की सूची:-

    1. मुकेश राय सागर निवासी कचंदा (ICU में गंभीर हालत में बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती )

    2. अमन बंजारे निवासी कचंदा (गंभीर रूप से घायल, आईसीयू में बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती)

    3. दीपक कुमार कश्यप निवासी – बोईदा (सिर में चोट)

    4. प्रशांत कश्यप निवासी  बोईदा

    5. अनिकेत राय सागर निवासी – कचंदा (सिर में चोट)

    6. आर्यन निवासी – कचंदा  (साधारण चोट)

    7. सुमित बंजारे (घायल साधारण चोट)

    थाना पामगढ़ में मामले में घायलों की सूची

    8. कैलाश दास मानिकपुरी ग्राम सोनसरी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर

    9. बसंत दास ग्राम खोखरी थाना शिवरीनारायण

    10. शुभम यादव  निवासी बारगांव थाना पामगढ़

    11. संजीव कुर्रे ग्राम भवतरा थाना शिवरीनारायण

    12. आशीष वानी  निवासी बारगांव थाना पामगढ़

    13. सुखनंदन कश्यप निवासी सेंद्री थाना पामगढ़

    14. लक्ष्मण यादव ग्राम कचंदा थाना शिवरीनारायण  (गंभीर चोट हाथ फेक्चर) है।

     जांजगीर चांपा–पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के विरुद्ध सख्त एवं आक्रामक कार्रवाई करते हुए थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ़ एवं साइबर थाना जांजगीर की संयुक्त त्वरित कार्रवाई में कुल 14  लोगों को जान से मारने की नीयत से हमला कर लूटपाट करने वाले 06 आरोपियों एवं 02 विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालकों पकड़ने में सफलता हासिल की गई है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉड, लोहे के पाइप, डंडा, बेल्ट, मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल फोन एवं नगद राशि जप्त कर कुल ₹4,09,000/- की संपत्ति बरामद की है।

     नाम आरोपीयो का नाम –

    01. रामनाथ सबरीया पिता छोटे बाबू उम्र 21 साल निवासी मण्डीपारा राहौद

    2. निखिल टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 18 साल 03 माह निवासी राहौद

    03. मनीराम गोंड पिता छोटेबाबू गोंड उम्र 19 साल  निवासी राहौद

    04. नरेश यादव पिता फिरतू यादव उम्र 19 साल 03 माह निवासी राहौद

    05. रोशन टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 19 साल 04 माह  निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण

    06. आयुष रात्रे पिता अयोध्या रात्रे उम्र 18 साल 11 माह निवासी  डुडगा थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा

    एवं 02 विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक

     जप्ती ‘- आरोपियो एवं विधी के विरूद्ध संघरर्षरत बालको  के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ‘

    1. स्टील का राड  – 04 नग

    2. डण्डा ‘- 02 नग

    3. बेल्ट – 01 नग

    4. KTM मोसा – 02 नग

    5. सीडी डिलक्स मोसा – 01 नग

    6. हीरो स्कूटी जूम एक्स टेक -‘ 01 नग,

    7. आरोपीयो का मोबाईल – 07 नग,

    8. लूटे गये मोबाईल – 03 नग ,

    9. नगदी रकम 9000 रू

    जूमला कीमती 4,09,000 /- रू

     आरोपी के विरूध्द अपराध सदर धारा –

    1. थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 44/26 धारा  296, 351(3), 109 (1), 309 (2), 3(5) बीएनएस

    2. थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 46/26 धारा- 296, 351(3), 109(1), 309 (2), 3(5) बीएनएस

    3. थाना पामगढ़ के अपराध कमांक 40/2026 धारा 126 (2),296, 351 (2), 115 (2),309 (6),3(5) बीएनएस

    4. थाना पामगढ़ अपराध कमांक 41/2026 धारा 296,351 (2),115 (2), 309 (6),3 (5) बीएनएस

    5. थाना पामगढ के अपराध कमांक 45/2026 धारा 309 (6) बीएनएस के तहत  विधिवत कार्यवाही कर भेजा जा रहा है न्यायिक रिमांड पर

     अपराध का  विवरण

    (दिनांक 29.01.26 को थाना शिवरीनारायण) प्रार्थी दीपक कुमार कश्यप ने रिपोर्ट किया कि

    दिनांक 29.01.2026 को रात्रि लगभग 21:00 से 21:30 बजे के मध्य थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत नहर पार कच्चा रास्ता, ग्राम कचंदा में आरोपीयों द्वारा मोटर सायकल सवार व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से घटना को अंजाम दिया गया।आरोपियों ने राह चलते एक घटना में  दीपक कुमार कश्यप एवं प्रशांत कश्यप, पुनः दूसरी घटना में अमन बंजारे, सुमित बंजारे, आर्यन को तथा कुछ ही दूर आगे तीसरी घटना में अनिकेत रायसागर एवं मुकेश रायसागर को रोककर अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से राड एवं डण्डा से बेरहमी से मारपीट की। घटना में मुकेश रायसागर को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों द्वारा मारपीट के दौरान ओप्पो, पोको एम-2 मोबाइल फोन एवं सिम सहित मोबाइल तथा नगदी राशि को लूटकर आरोपी मोटर सायकल से फरार हो गए इस प्रकार आरोपियों ने  लगातार क्रमवार तीन घटनाओं को अंजाम दिया।

    थाना पामगढ़ क्षेत्र की घटना

    दिनांक 27.01.2026 की रात्रि को विभिन्न स्थानों पर आरोपियों द्वारा ग्राम मुडपार – भदरा के मध्य जोगिया नाला पुल के पास आरोपियों ने कैलाश दास मानिकपुरी एवं वसंत दास मानिकपुरी को जबरन रोककर मां-बहन की गंदी गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे के पाइप से मारपीट की। इसी दिन ग्राम मेउ में रात्रि लगभग 22:50 बजे शुभम यादव एवं उसके साथियों के साथ खाली मैदान में बैठे होने के दौरान आरोपियों ने राड एवं बेल्ट से मारपीट कर गंभीर भय उत्पन्न किया साथ ही ग्राम चेऊडीह, मधुकर पेट्रोल पंप के सामने मेन रोड पर लक्ष्मण यादव को मोटर सायकल से गिराकर हाथ-मुक्का, लात, बेल्ट व राड से मारपीट कर रेडमी मोबाइल एवं ₹10,000/- नगद लूटकर फरार हो गए।

     वारदात का तरीका

    प्राणघातक हमला कर लूटपाट करने वाले आरोपियों का अपराध करने का तरीका अत्यंत सुनियोजित और क्रूर था। आरोपी एकत्रित होकर मोटरसाइकिलों से सुनसान एवं अंधेरे रास्तों पर घूमते थे और सड़क पर चल रहे राहगीरों को रोककर सीधे सिर पर प्राणघातक वार करते थे, जिससे हत्या का प्रयास किया जाता था। हमले के बाद वे पीड़ितों से मोबाइल फोन, नकदी एवं अन्य कीमती सामान लूट लेते थे। इतना ही नहीं, वारदात के बाद भी रास्ते में जो भी व्यक्ति मिलता, उस पर सभी आरोपी एक साथ हमला कर देते थे। हर पीड़ित को सीधे सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल करना और फिर सामान लूट लेना इनका तयशुदा अपराध पैटर्न था। इस प्रकार लगातार एक के बाद एक लोगों पर हमला कर क्षेत्र में दहशत फैलाना इन आरोपियों का मुख्य उद्देश्य था।

     उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी सायबर थाना, निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ एवं उप निरी सत्यम चौहान प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र राहौद, साइबर थाना टीम सउनि विवेक सिंह, प्रधान आर मनोज तिग्गा, प्रधान आर राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह, आरक्षक माखन साहू, आरक्षक शहबाज खान, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, प्रतीक सिंह, श्रीकांत सिंह आनद सिंह, थाना से सउनि आर पी बघेल ,संतोष बंजारे, सरोज पाटले,, विवेक सिंह, प्रआर  विरेन्द्र टण्डन, सुधीर साहू, राजेश कोसले, मोहन साहू, आरक्षक कुलदीप खुंटे, शिवरायसागर, प्रवीण साहू, बेदराम  पटेल, राजेश कश्यप, विवेक ठाकूर, राघवेन्द्र घृतलहरे, भनेश्वर पटेल, दिनेश चौहान, लक्ष्मी कांत लहरे, यशवंत पाटले एवं थाना सायबर थाना, थाना  शिवरीनारायण, थाना पामगढ स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

  • चाकू की नोंक पर लूट करने वाला शातिर बदमाश चंद घंटों में गिरफ्तार: जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पूर्व में जेल जा चुका आरोपी लूट की रकम व हथियार सहित दबोचा गया

    चाकू की नोंक पर लूट करने वाला शातिर बदमाश चंद घंटों में गिरफ्तार: जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पूर्व में जेल जा चुका आरोपी लूट की रकम व हथियार सहित दबोचा गया

    आरोपी पूर्व में भी अन्य मामले में जा चुका है जेल

    आरोपी दिनेश कुमार उर्फ डी.के. उर्फ कुशवा पिता दिलहरण बरेठ उम्र 31 वर्ष निवासी सिवनी थाना चांपा के विरूध्द धारा 309 (4) BNS एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

    जांजगीर-चांपा : प्रार्थी केशव राठौर, निवासी सिवनी, दिनांक 30.01.2026 को दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम पंचायत की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी दिनेश कुमार बरेठ उर्फ डी.के. ने गाली – गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी की जेब से 1000 रुपये नगद व ब्लूटूथ हेडफोन (कीमत लगभग 300 रुपये) लूटकर फरार हो गया।

    रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 33/26, धारा 309(4) भा.न्या.सं. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

    पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कुरदा मोड़, चांपा से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से उसके कब्जे से 980 रुपये नगद व ब्लूटूथ हेडफोन बरामद कर आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    उक्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि बी0एस0 लकडा, आर0 गौरीशंकर राय, आकाश कलोसिया, आदित्य प्रताप, सुमंत कवंर एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

  • धान खरीदी टोकन के लिए हाई टेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार: जांजगीर में कोतवाली पुलिस का 3 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन, लोक सेवकों को धमकाने और दबाव बनाने के मामले में आरोपी जेल भेजा गया

    धान खरीदी टोकन के लिए हाई टेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार: जांजगीर में कोतवाली पुलिस का 3 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन, लोक सेवकों को धमकाने और दबाव बनाने के मामले में आरोपी जेल भेजा गया

    हाई टेंशन टावर में चढ़े आरोपी को पुलिस टीम के द्वारा रेस्क्यू कर तथा गिरफ्तार करके भेजा गया जेल

    नाम आरोपी अनिल गड़ेवाल पिता रामदयाल गड़ेवाल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कसौंदी जांजगीर

    जांजगीर-चांपा : प्रार्थी ने दिनांक 31.01.26 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की जांजगीर के ग्राम कसौंदी का रहने वाला  आरोपी अनिल गड़ेवाल धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने और धान नहीं बिकने से परेशान होकर गांव के खेत में लगे हाई टेंशन टावर में चढ़ गया है और गाली गलौज कर हल्ला कर रहा है की सूचना मिलने पर सूचना से तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय IPS, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दिया गया।

    जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल टावर में चढ़े आरोपी को रेस्क्यू कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल थाना कोतवाली से एक पुलिस टीम राजस्व के अधिकारीयों के साथ मौके की ओर रवाना किया गया पुलिस टीम के द्वारा टावर में चढ़े व्यक्ति को लगातार समझाइश दिया जा रहा था परंतु आरोपी मौके पर उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी तथा गांव के लोगों को लगातार अश्लील गाली गलौज करते हुए धान बिक्री के लिए टोकन देने की बात कर रहा था और नहीं देने पर आत्महत्या कर वहां पर उपस्थित सभी लोगों को फसाने की लगातार धमकी दे रहा था।

    पुलिस टीम के द्वारा करीबन 3 घंटे बाद टावर में चढ़े आरोपी को रेस्क्यू किया गया आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा धान बिक्री नहीं होने तथा टोकन नहीं मिलने से परेशान होकर आत्महत्या करने की धमकी देते हुए टोकन देने अनावश्यक दबाव बनाने का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया आरोपी के विरुद्ध लोक सेवक को क्षतिकारित करने की धमकी देना (224), लोक सेवक को विधि विपरीत कार्य करने हेतु विवश करना (226),सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाली गलोज करना (296),आत्महत्या करने की धमकी देकर भयभीत करना (308(4)) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया 

    उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली,सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा , प्रकाश राठौर,आरक्षक विनोद राठौर, नीतीश विश्वकर्मा  का विशेष योगदान रहा।  

  • ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोहन नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹78 हजार की नशीली दवाएं जब्त, एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजे गए

    ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोहन नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹78 हजार की नशीली दवाएं जब्त, एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजे गए

    प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी

    एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    दुर्ग : थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 30.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का अवैध विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी नितेश यादव को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम के 13 पैकेट, कुल 195 टेबलेट (अनुमानित कीमत ₹78,000/-) तथा बिक्री की नगद रकम ₹500/- जप्त की गई।

    प्रकरण में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 8, 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। विवेचना के दौरान आरोपी नितेश यादव के कथन के आधार पर उसके बिक्री पार्टनर खुर्शीद आलम की पतासाजी कर आज उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    आरोपी का विवरण :

    1. नितेश यादव

    2. खुर्शीद आलम, निवासी खुर्सीपार

    जप्त सामग्री :

    प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम – 13 पैकेट (कुल 195 टेबलेट), नगद रकम ₹500/-

    सराहनीय भूमिका :

    उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर की पुलिस टीम की सक्रियता एवं तत्परता सराहनीय रही।

    दुर्ग पुलिस की अपील :

    दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार से संबंधित किसी भी जानकारी को तत्काल पुलिस को सूचित करें। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।