Category: अपराध

अपराध

  • खम्हारडीह में नशे के सौदागर पर शिकंजा : खाली मैदान के पास नशे की खेप लेकर घूम रहा था आरोपी, 38 नग प्रतिबंधित टेबलेट जब्त, पुलिस ने मौके पर नशीली टेबलेट के साथ किया गिरफ्तार, नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

    खम्हारडीह में नशे के सौदागर पर शिकंजा : खाली मैदान के पास नशे की खेप लेकर घूम रहा था आरोपी, 38 नग प्रतिबंधित टेबलेट जब्त, पुलिस ने मौके पर नशीली टेबलेट के साथ किया गिरफ्तार, नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

    पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

    इसी तारतम्य में दिनांक 08 फरवरी 2026 को थाना खम्हाडीह की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत चण्डी नगर स्थित खाली मैदान के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम गौरव राधवानी निवासी खम्हारडीह का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर गौरव राधवानी द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

    जिस पर टीम के सदस्यों के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम 38 नग कीमती लगभग 15,200/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 21क, 22 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

  • एण्टी क्राइम व साइबर यूनिट की संयुक्त रेड : क्रेटा कार और चार बाइक के साथ जुआ खेलते पकड़े गए युवक, मंदिर हसौद में मचा हड़कंप, जुए के अड्डे से कार-बाइक और नकदी जब्त, चार जुआरी गिरफ्तार.

    एण्टी क्राइम व साइबर यूनिट की संयुक्त रेड : क्रेटा कार और चार बाइक के साथ जुआ खेलते पकड़े गए युवक, मंदिर हसौद में मचा हड़कंप, जुए के अड्डे से कार-बाइक और नकदी जब्त, चार जुआरी गिरफ्तार.

    वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

    इसी तारतम्य में दिनांक 07 फरवरी 26 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत गैस गोदाम के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जा कर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 04 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 4,200/-रूपये, ताशपत्ती, 04 नग मोटर सायकल तथा 01 नग क्रेटा कार जुमला कीमत लगभग 14,74,200/- रूपये जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 61/26 धारा 3(2) छत्तीसगढ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी – 1. प्रतीक चंद्राकर पिता भूषण चंद्राकर उम्र 28 साल निवासी साई मंदिर के पास थाना तेलीबांधा जिला रायपुर, 2. कौशल चन्द्राकर पिता गोपाल चन्द्राकर उम्र 45 साल पता गली नंबर 05 तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर छ.ग, 3. संजय जायसवाल पिता मुन्ना लाल जायसवाल उम्र 35 वर्ष सा० गौरा चौंक मंदिर के पास तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर छ.ग., 4. राजेश साहू पिता ललित साहू उम्र 28 वर्ष सा. मौलीपारा तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर छ.ग.।

  • जशपुर क्राइम ब्रेकिंग : सब्जी पकाने को लेकर हुआ झगड़ा बना मौत का कारण, गर्भवती पत्नी के सिर पर डंडे से वार कर हत्या, मासूम बेटी को लेकर फरार पति पुलिस के शिकंजे में

    जशपुर क्राइम ब्रेकिंग : सब्जी पकाने को लेकर हुआ झगड़ा बना मौत का कारण, गर्भवती पत्नी के सिर पर डंडे से वार कर हत्या, मासूम बेटी को लेकर फरार पति पुलिस के शिकंजे में

    सब्जी पकाने की मामूली विवाद को लेकर कर दी थी, अपनी गर्भवति पत्नी की डंडे से मारकर हत्या, फिर अपनी 02 साल की बच्ची को लेकर हो गया था फरार, पुलिस ने धर दबौचा, गिरफ्तार कर भेजा जेल

    मामला थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ढोठीपहरी, कुरूम ढोढा का

    आरोपी- स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम ढोढ़ीबहार , चौकी दोकड़ा, जिला जशपुर (छ ग) के विरुद्ध थाना नारायणपुर में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध

    जशपुर : दिनांक 06.02.26 को प्रार्थी जेठू विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बेलसुंगा थाना नारायणपुर के द्वारा थाना नारायणपुर में सूचना दिया गया था कि, उसकी बेटी मृतिका कमला विश्वकर्मा , जो कि चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम ढोढ़ीबहार निवासी आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा से प्रेम करती थी, अतः कुछ वर्ष पूर्व वह, आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा के पास रहने चली गई थी, आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा, उसकी बेटी मृतिका कमला विश्वकर्मा को पत्नी बनाकर रखा था, वर्तमान में दोनों की एक दो वर्षीय बेटी है, व उसकी मृतिका बेटी कमला विश्वकर्मा 06 माह की गर्भवती थी, करीबन जनवरी माह से प्रार्थी की मृतिका बेटी कमला व दामाद आरोपी स्वदेश, प्रार्थी के घर ग्राम बेलसुंगा में रह रहे थे, जहां आरोपी स्वदेश ग्राम रनपुर के एक व्यक्ति का ट्रेक्टर को चलता था,।

    घटना से तकरीबन 01 सप्ताह पूर्व, आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा अपनी पत्नी मृतिका कमला विश्वकर्मा व अपनी 02 वर्ष की बेटी को लेकर थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ही ग्राम ढोठीपहरी, कुरूम ढोढा में अपने नाना के घर लेकर गया था व वहीं रह रहा था। घटना दिनांक 06.02.2026 को शाम करीब 07.30 बजे दोनों पति पत्नि के मध्य सब्जी बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम ने आवेश में आकर, पास पड़े डंडे से अपनी पत्नि मृतिका कमला के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे कि कमला की मृत्यु हो गई, फिर आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम अपनी 02 साल की बच्ची को लेकर वहां भाग गया था।

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर पुलिस के द्वारा मर्ग इंटीमेशन कायम कर, घटना स्थल के लिए रवाना होकर,शव पंचनामा की कार्यवाही की गई। घटना स्थल का फॉरेसिंक अधिकारी से निरीक्षण कराया तथा मृतिका के नवविवाहिता होने से दंडाधिकारी बगीचा से भी शव पंचनामा कराया ।

    पुलिस के द्वारा मृतिका कमला विश्वकर्मा के शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया।डॉक्टर के द्वारा शॉट पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु का कारण मारपीट से आई चोट के कारण हत्यात्मक लेख करने पर पुलिस के द्वारा आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा के विरूद्ध थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 103(3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था।

    थाना नारायणपुर पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी स्वदेश राम उर्फ सुदेश राम कोरवा की पता साजी करते हुए, उसे उसके गृह ग्राम ढोढीबहार चौकी दोकड़ा जिला जशपुर (छ०ग०) से हिरासत में ले लिया गया।

    पुलिस की पूछताछ पर आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम ढोढ़ीबहार , चौकी दोकड़ा, जिला जशपुर (छ ग) के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने से उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। व उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे को भी जप्त कर लिया गया है।

    उक्त प्रकरण में अब तक की कार्यवाही में थाना नारायणपुर से सउनि उमेश प्रभाकर, प्र.आर. उमेश मिंज, प्रआर अजय कुजूर, आरक्षक कुलदीप खलखो, अशोक कंसारी, प्रदीप भगत, सैनिक बिरेन्द्र भगत, व ओमप्रकाश यादव का सराहनीय योगदान रहा है।

    मामले में डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत अपनी पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसे कि न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

  • शराब ठेकों और स्टेशन एरिया में पुलिस की दबिश : नशा व उपद्रव करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, राहगीरों से लूट की थी तैयारी, रायपुर में शराब भट्ठी के पास चाकू लेकर दहशत फैलाता युवक गिरफ्तार.

    शराब ठेकों और स्टेशन एरिया में पुलिस की दबिश : नशा व उपद्रव करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, राहगीरों से लूट की थी तैयारी, रायपुर में शराब भट्ठी के पास चाकू लेकर दहशत फैलाता युवक गिरफ्तार.

    सार्वजनिक स्थानों पर अपराध, लूट, भय एवं उपद्रव की घटनाओं की रोकथाम हेतु डीसीपी सेंट्रल जोन रायपुर के निर्देश पर सेंट्रल जोन पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शराब ठेके, रेलवे स्टेशन, अस्पताल परिसर, स्टेशन एरिया एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर निरंतर आकस्मिक चेकिंग की जा रही है।

    इसी क्रम में दिनांक 06 फरवरी 2026 को थाना गंज पुलिस द्वारा स्टेशन एरिया में सार्वजनिक स्थान पर नशा कर उपद्रव मचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए – (1) अरूण सोनकर पिता पप्पू सोनकर उम्र 28 वर्ष निवासी लोधीपारा शिव मंदिर के सामने थाना गंज, (2) राजेश वर्मा पिता स्व. शिव कुमार वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी शैलेंद्र नगर कपड़ा दुकान के पास थाना कोतवाली, (3) अरूण पटेल पिता शिव कुमार पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी गोपियां पारा दंतेश्वरी मंदिर के पास थाना पुरानी बस्ती के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

    इसी अभियान के अंतर्गत आज थाना गंज पुलिस द्वारा शराब भट्ठी के पास आकस्मिक चेकिंग के दौरान नवीन कुमार सामल पिता निरंजन सामल उम्र 25 वर्ष निवासी कर्मा चौक के पास थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर को चाकू एवं नशे के लिए उपयोग होने वाला सॉल्यूशन रखते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गुढ़ियारी क्षेत्र से शराब भट्ठी के पास आकर चाकू दिखा कर श्रमिकों व राहगीरों को डराने-धमकाने एवं पैसे छीनने की नीयत से मौजूद होना पाया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट एवं अन्य वैधानिक धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

    वहीं दिनांक 06 फरवरी 2026 को थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग के दौरान दो युवकों अग्नि यादव पिता राजेश यादव उम्र 18 वर्ष एवं मुकेश यादव पिता रिखी यादव उम्र 18 वर्ष, दोनों निवासी दलदल सिवनी थाना पंडरी जिला रायपुर के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

  • सड़क पर लापरवाही पर ‘जीरो टॉलरेंस’— एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस का मेगा रोड सेफ्टी अभियान, कार्रवाई के साथ जन-जागरूकता से दुर्घटनाओं पर प्रहार

    सड़क पर लापरवाही पर ‘जीरो टॉलरेंस’— एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस का मेगा रोड सेफ्टी अभियान, कार्रवाई के साथ जन-जागरूकता से दुर्घटनाओं पर प्रहार

    सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस का फोकस तेज, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान

    दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत रोजाना सघन जांच

    औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफिक को लेकर विशेष सतर्कता, वाहन चालकों को नियमों की जानकारी

    कोतरारोड़ थाना प्रभारी ने जिंदल पार्किंग में चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के गुर बताए

    लापरवाही, तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने को बताया दुर्घटनाओं की बड़ी वजह

    एक गलती, पूरा परिवार झेलता है दर्द— वाहन चालकों को भावनात्मक संदेश

    नशे में वाहन न चलाने, हेलमेट–सीट बेल्ट अनिवार्य करने की अपील

    दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को ‘राहवीर योजना’ के तहत 25 हजार रुपये और सम्मान की जानकारी

    एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — “सड़क पर सतर्कता ही सुरक्षा है, नियमों का पालन कर अनमोल जिंदगियाँ बचाएँ”

    रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा एक ओर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रतिदिन सघन जांच कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    इसी क्रम में आज दिनांक 08.02.2026 को थाना कोतरारोड़ प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा स्थानीय जिंदल वाहन पार्किंग परिसर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा उनसे बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालक उपस्थित रहे, जिन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व से अवगत कराया गया।

    थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिन क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां अधिक हैं, वहां वाहनों की संख्या भी ज्यादा होती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की जान नहीं लेती, बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए जीवनभर का न भरने वाला शून्य छोड़ जाती है। वाहन चालक की एक छोटी-सी लापरवाही भी जीवनभर का पछतावा बन सकती है।

    उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें तथा सीट बेल्ट सहित सभी यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर अनदेखा न करने की अपील करते हुए “राहवीर योजना” की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई नागरिक सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाकर उसकी जान बचाने का प्रयास करता है, तो शासन की राहवीर योजना के अंतर्गत उसे सम्मानित किया जाता है तथा 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

    कार्यक्रम के दौरान थाना कोतरारोड़ का स्टाफ भी उपस्थित रहा। रायगढ़ पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई तक सीमित न रहकर नागरिकों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

    इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। यातायात नियमों का उल्लंघन न केवल कानून तोड़ना है, बल्कि यह स्वयं और दूसरों के जीवन को जोखिम में डालना भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही, तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि वे जिम्मेदार चालक बनें, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएँ, ताकि समय पर उपचार मिल सके और अनमोल जिंदगियाँ बचाई जा सकें।”

  • एनटीपीसी सीपत फ्लाई ऐश कांटा घर में लाखों की चोरी का खुलासा, सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 4 आरोपी, 2 अपचारी बालक और 3 खरीददार गिरफ्तार, ₹4.33 लाख का पूरा माल बरामद

    एनटीपीसी सीपत फ्लाई ऐश कांटा घर में लाखों की चोरी का खुलासा, सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 4 आरोपी, 2 अपचारी बालक और 3 खरीददार गिरफ्तार, ₹4.33 लाख का पूरा माल बरामद

    सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही से चोरी करने वाले चार आरोपी एवं दो अपचारी बालक तथा तीन खरिदार गिरफ्तार

    आरोपियो से लाखो का माल कम्प्युटर, प्रिंटर , एसी, इंटवर्टर किया गया बरामद

    बिलासपुर : प्रार्थी अनंत कुमार वाष्णेय पिता स्व श्री शशीपाल वाष्णेय उम्र 47 साल निवासी एनटीपीसी सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 जो छज्च्ब् ैप्च्।ज् में ऐश मैंनेजमेन्ट विभाग में अपर महाप्रबंधक (।ळड), के पद पर कार्यरत है इसके क्षेत्राधिकार के अंतर्गत ग्राम कौड़िया के समीप स्थित राखड़ डेम में दो कांटा (कंटेनर) घर है दोनों कंटेनर का ताला टूटा हुआ पाया गया दोनो कांटा घरो से ऐयर कंडीशनर 02 नग, बैट्री सहित इंटवर्टर 02 नग, डिसप्ले यूनिट 03 नग (दो छोटी, एक बड़ी), कम्प्यूटर सेट 02 नग (01 सीपीयू, 01 की बार्ड, 01 मार्निटर, 01 माउस, 01 केबल सेट), प्रिंटर 01 नग, चेयर 02 नग, टेबल 01 नग कुल कीमती करीबन 4,33,000/रूपये नहीं था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति रात्रि में दोनो कंटेनर का दरवाजा में लगे ताला तोड़ कर चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर उक्त घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया जिस पर अज्ञात आरोपी को तत्काल धर पकड करने की दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी सीपत द्वारा टीम तैयार कर चोरी के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना पर कि जांजी के कुछ लडको के पास चोरी के कम्प्युटर, एसी व अन्य सामान है जिसे वे बिक्री करने के फिरक में है उक्त सूचना पर संदेही विष्णू सोनकर को हिरासत में लेकर हिकमतअमली से पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को अपने साथी 1. अमन खरे 2. गुलशन कुमार बंजारे 3. यश कुमार डोंगर एवं दो अपचारी बालको के साथ मिलकर रात्रि में चोरी करना स्वीकार करने किये तथा चोरी का कुछ सामना अपने पास होना तथा कुछ सामानो को बिक्री करना बताये जो आरोपियों 1. अमन खरे 2. गुलशन कुमार बंजारे 3. यश कुमार डोंगर 4. विष्णू सोनकर एवं दो अपचारी बालको तथा खरिदार 1. कृष्ण कुमार 2. गौतम खांडे 3. ईश्वर पटेल से चोरी हुई सत् प्रतिशत सामग्री ऐयर कंडीशनर 02 नग, बैट्री सहित इंटवर्टर 02 नग, डिसप्ले यूनिट 03 नग (दो छोटी, एक बड़ी), कम्प्यूटर सेट 02 नग (01 सीपीयू, 01 की बार्ड, 01 मार्निटर, 01 माउस, 01 केबल सेट), प्रिंटर 01 नग, चेयर 02 नग, टेबल 01 नग कीमती करीबन 4,33,000 रूपये, बरामद किया गया आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर एवं अपचारी बालको को किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर भेजा गया।

     उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त चोरी की प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करने और सत प्रतिशत मशरूका बरामद करने पर कार्यवाही करने वाले टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

    उक्त कार्य में निम्न अधिकारी/कर्मचारियो का योगदान रहा है-

     स.उ.नि धर्मेंद्र यादव, प्र आर 1032 मनहरण सिंह, आरक्षक 1359 शरद साहू, आरक्षक 809 रामसनेही साहू , आरक्षक 827 प्रकाश जगत, आरक्षक 1129 नितिश कश्यप,

    गिरफ्तार आरोपी गण –   1. अमन खरे पिता संतोष खरे उम्र 18 साल 07 माह निावासी जांजी

    2. विष्णू सोनकर पिता रामकुमार सोनकर उम्र 18 साल 8 माह निवासी जांजी

    3. गुलशन कुमार बंजारे पिता अमित कुमार उम्र 18 साल 10 माह निवासी जांजी

    4. यश कुमार डोंगरे पिता अशोक डोंगरे उम्र 18 साल 06 माह निवासी जांजी

    5. दो विधि से संघर्षरत बालक

    खरीदार आरोपी- 1. कृष्ण कुमार पिता अर्जुन कोशले उम्र 28 साल निवासी सीपत

     2. गौतम खांडे पिता स्व रामेश्वर खांडे उम्र 29 साल निवासी जांजी

     3. ईश्वर पटेल पिता खगेश्वर पटेल उम्र 21 साल निवासी पंधी

    बरामद संपत्ति – ऐयर कंडीशनर 02 नग, बैट्री सहित इंटवर्टर 02 नग, डिसप्ले यूनिट 03 नग (दो छोटी, एक बड़ी), कम्प्यूटर सेट 02 नग (01 सीपीयू, 01 की बार्ड, 01 मार्निटर, 01 माउस, 01 केबल सेट), प्रिंटर 01 नग, चेयर 02 नग, टेबल 01 नग कीमती करीबन 4,33,000 रूपये,

  • नाबालिग को धमकाने की कोशिश पड़ी भारी : रात के अंधेरे में घर में घुसा सिरफिरा युवक, नाबालिग से छेड़छाड़—24 घंटे में गिरफ्तारी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट मे कार्यवाही कर न्यायालय में किया पेश.

    नाबालिग को धमकाने की कोशिश पड़ी भारी : रात के अंधेरे में घर में घुसा सिरफिरा युवक, नाबालिग से छेड़छाड़—24 घंटे में गिरफ्तारी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट मे कार्यवाही कर न्यायालय में किया पेश.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस द्वारा सख्त और संवेदनशील कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में महिला थाना ने एक बालिका से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    मामले को लेकर 06 फरवरी की रात्रि बालिका के पिता द्वारा महिला थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 06 फरवरी 2026 की शाम वह अपनी पत्नी के साथ नटवर स्कूल में प्रवचन सुनने गया हुआ था और घर में बच्चे मौजूद थे। रात्रि करीब 10:00 बजे जब वे घर लौटे तो पुत्री ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में दिलसाय चौहान छत के ऊपर बने गेट से घर के भीतर घुस आया और उसके साथ छेड़-छाड़ की। साथ ही आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने और मारपीट करने की धमकी भी दी।

    प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 08/2026 धारा 331(4), 74, 75(2), 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं 8 पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलसाय चौहान पिता स्व. समारू चौहान उम्र 25 वर्ष, निवासी रायगढ़, थाना सिटी कोतवाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

  • पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, फरारी के दौरान एक और पर जानलेवा हमला— पुलिस ने 02 आरोपियों को दबोचा

    पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, फरारी के दौरान एक और पर जानलेवा हमला— पुलिस ने 02 आरोपियों को दबोचा

    घटना कारित करने के बाद दोनों आरोपी मौके से हो गए थे फरार फरारी के दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या करने की नीयत से एक अन्य व्यक्ति को प्राण घातक हमला कर किया था घायल

    प्रकरण में अलग से हत्या का प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है ।

    जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए थे निर्देश

    आरोपियों के नाम

    1- अतुल महंत पिता राजेंद्र दास महंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कन्हाईबंद वार्ड नंबर 15 चौकी नैला

    2- आशीष सूर्यवंशी पिता बसंत कुमार सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी भाठापारा वार्ड क्रमांक 1 नैला

    जांजगीर-चांपा : प्रार्थी राकेश सूर्यवंशी निवासी सिवनी नैला ने आज दिनांक 08.02.26 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका छोटा भाई रोशन सूर्यवंशी उर्फ छोटे दादू टेंट का काम करता है कल दिनांक 7. 2.2026 को गांव में टेंट का काम करने गया हुआ था और काम करके वापस शाम को घर आ गया था रात्रि करीबन 10:00 बजे अपने दोस्त परमेश्वर चौहान के साथ गांव के तालाब तरफ घूमने जा रहा हूं का कर घर से निकला था रात्रि करीबन 11:00 गांव का परमेश्वर चौहान सूचना दिया कि नशा करने की बात पर अम्हातालाब के पास इसके भाई रोशन सूर्यवंशी से आरोपी आशीष सूर्यवंशी और अतुल महंत का झगड़ा हो गया है और इसके भाई को मारपीट कर हत्या करने की नीयत से धारदार वस्तु से पेट में प्राण घातक हमला किया गया है जिससे इसका भाई वही मौके पर गिर गया प्रार्थी के द्वारा जाकर देखें तो उसके भाई रोशन सूर्यवंशी के पेट में गंभीर चोट लगा हुआ था जिसे प्रार्थी एवं इसके परिजनों के द्वारा तत्काल जिला अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर इसके भाई रोशन सूर्यवंशी की मृत्यु होना बताया गया की रिपोर्ट पर आरोपी आशीष सूर्यवंशी उर्फ आशीष प्रधान और अतुल महंत के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दोनों आरोपियों के द्वारा घटना कारित करने के बाद मौके से फरार हो गए थे अपने फरार रहने के दौरान आशीष सूर्यवंशी के द्वारा आज दिनांक 8.2.26 को नैला के रहने वाले यशवंत यादव को आरोपी आशीष सूर्यवंशी के द्वारा गाली-गलौज कर हत्या करने की नीयत से अपने पास रखें धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर घायल किया गया जिसे मौके पर उपस्थित उसके परिजन तथा आसपास के लोगों के द्वारा इलाज हेतु भर्ती कराया गया प्रार्थी मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट पर आरोपी आशीष सूर्यवंशी के विरुद्ध पृथक से हत्या का प्रयास करने का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है दोनों आरोपी घटना कारित करने के बाद से लगातार फरार थे अपराध की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए इसी क्रम में साइबर थाना तथा कोतवाली एवं नैला से एक संयुक्त टीम आरोपियों की पतासाजी हेतु रवाना की गई थी जो टीम के द्वारा अलग-अलग स्थान से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू जप्त किया गया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है

    संपूर्ण कार्यवाही में CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, नैला चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहांन, सहायक उप निरीक्षक सफील्ला, प्र आरक्षक रूद्र, आर डीकेश्वर साहू, साइबर थाना से प्रआर राज कुमार चंद्रा,विवेक सिंह आर माखन साहू, प्रदीप दुबे, श्री कांत सिंह, प्रतीक सिंह, साहबज खान का विशेष योगदान रहा।

  • शेयर ट्रेडिंग में रकम दुगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी: जमीन बिक्री के नाम पर भी लाखों हड़पने वाला आरोपी मनोहर लाल साहू गिधौरी पुलिस के हत्थे चढ़ा

    शेयर ट्रेडिंग में रकम दुगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी: जमीन बिक्री के नाम पर भी लाखों हड़पने वाला आरोपी मनोहर लाल साहू गिधौरी पुलिस के हत्थे चढ़ा

    ● जमीन बिक्री के नाम पर लाखों रूपयों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

    ● आरोपी द्वारा तय सौदा की रकम लेकर जमीन की रजिस्ट्री ना करते हुए, किया गया धोखाधड़ी

    ● ग्राम महकम निवासी रामनारायण साहू एवं अन्य के साथ मिलकर आरोपी द्वारा शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी की घटनाओं को दिया गया अंजाम

    ● थाना गिधौरी पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए उपरोक्त दोनों प्रकरण में आरोपी मनोहर लाल साहू को किया गया गिरफ्तार

    बलौदाबाज़र-भाटापारा : शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में रकम दोगुनी करने और जमीन बिक्री के नाम पर भरोसे का सौदा कराने का झांसा देकर लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिधौरी पुलिस ने गिरफ्तार कर एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। आरोपी द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को आकर्षक लाभ का प्रलोभन देकर आर्थिक रूप से ठगने की योजना बनाई गई थी। पुलिस की सतत जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई कार्यवाही में आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

    पहला प्रकरण- प्रार्थी संतोष कुमार साहू निवासी वार्ड नंबर 05 टुण्डरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि माह जून 2017 में आरोपी मनोहर लाल साहू के माध्यम से रायपुर में 2000 स्क्वायर फीट जमीन बिक्री करने का सौदा करते हुए रजिस्ट्री के पहले प्रार्थी द्वारा नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल ₹8,11,000 आरोपी को दिया गया, किंतु आरोपी द्वारा जमीन का रजिस्ट्री नहीं कराया गया। रुपए वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। आरोपी द्वारा जमीन बिक्री के नाम पर रकम लेकर रजिस्ट्री नहीं कराकर बेईमानी पूर्वक कार्य करते हुए धोखाधड़ी किया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना गिधौरी में अपराध क्र. 29/2026 धारा 426 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    दूसरा प्रकरण- शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर 02 वर्ष में रकम का दुगना कर वापस करने का झांसा देते हुए आरोपी रामनारायण साहू, मनोहर साहू एवं अन्य द्वारा विभिन्न लोगों से करोड़ रूपयों की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिस पर थाना कसडोल एवं गिधौरी में आरोपियों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों द्वारा कसडोल, लवन, गिधौरी, शिवरीनारायण, महासमुंद, रायगढ़ आदि के भी कई लोगो के साथ भी शेयर ट्रेडिंग में पैसे लगाकर कम समय मे पैसा दुगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी किया गया। थाना गिधौरी में पंजीबद्ध अपराध क्र. 170/2025 धारा 318(4),3(5),111 बीएनएस प्रकरण की जांच एवं विवेचना क्रम में आरोपी मनोहर लाल साहू के भी शामिल होने के संबंध में पता चला।

    उपरोक्त प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी गिधौरी को निर्देश दिया गया। उक्त निर्देशों की परिपालन में थाना गिधौरी पुलिस द्वारा आरोपी मनोहर लाल साहू को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पहले प्रकरण में जमीन बिक्री के नाम पर ठगी तथा दूसरे प्रकरण में आरोपी रामनारायण साहू एवं अन्य के साथ मिलकर लोगों से ठगी करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरणों में आरोपी को आज दिनांक 08.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

    आरोपी- मनोहर लाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अमलीडीह थाना गिधौरी

  • उधारी रकम को लेकर जानलेवा हमला: तिल्दा नेवरा में धारदार हथियार से वार, पुलिस ने कुछ घंटों में 3 आरोपी व 1 नाबालिग को दबोचा, स्कूटी व चाकू जप्त

    उधारी रकम को लेकर जानलेवा हमला: तिल्दा नेवरा में धारदार हथियार से वार, पुलिस ने कुछ घंटों में 3 आरोपी व 1 नाबालिग को दबोचा, स्कूटी व चाकू जप्त

    घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन मूल्य 70,000 जप्त

    धारा – 109(1), 331(6), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट

     घटना के महज कुछ ही घंटों के भीतर तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा 03 आरोपियों एवं उनके 01 नाबालिग साथी (विधि से संघर्षरत बालक) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01-01 नग धारदार चाकू जप्त किया गया है।

    रायपुर : प्रकरण में आरोपीगण अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पूर्व में आहत दुर्गेश धृतलहरे, निवासी तुलसी नेवरा से उधारी में दी गई रकम की मांग करने गए थे। रकम वापस न मिलने की स्थिति में उसकी हत्या करने की नीयत से आरोपीगण प्रत्येक अपने-अपने पास धारदार चाकू लेकर बीती रात्रि आहत के घर पहुंचे।

    आरोपीगण द्वारा आहत के घर का दरवाजा बलपूर्वक तोड़कर अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया गया एवं पैसों की मांग की गई। आहत द्वारा रकम देने से इंकार करने पर आरोपियों ने चाकू लहराकर भयादोहन किया, गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा चाकू से वार कर आहत की बाईं जांघ में गंभीर चोट पहुंचाई।

    पुलिस की त्वरित कार्यवाही

    घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 एवं पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तिल्दा नेवरा लाया गया, जहां उसका समुचित उपचार कराया गया।

    थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों एवं उनके नाबालिग साथी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त किए गए।

    गिरफ्तारी उपरांत आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

    वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन

    घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर महोदया श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रशांत शुक्ला एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, जिसके फलस्वरूप पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।

    गिरफ्तार

    01.इन्द्रा सांवरा, पिता – टिंकू सांवरा, उम्र – 19 वर्ष, निवासी – तुलसी नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर l

    02.विजय ध्रुव, पिता – स्व. सलित ध्रुव, उम्र – 19 वर्ष, निवासी – तुलसी नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर l

    03.वेदनारायण यादव उर्फ वेदू, पिता – अर्जुन यादव, उम्र – 21 वर्ष, निवासी – तुलसी नेवरा, जिला रायपुर l

    04.विधि से संघर्षरत बालक – 01