प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी गौरव राधवानी गिरफ्तार.
आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 21क, 22 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध.
रायपुर : रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख़्ती लगातार बढ़ती जा रही है। नॉर्थ जोन पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सतर्क निगरानी के दम पर एक और नशा तस्कर को दबोचकर साफ़ संदेश दिया है कि युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वालों के लिए अब शहर में कोई जगह नहीं है।
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में दिनांक 08 फरवरी 2026 को थाना खम्हाडीह की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत चण्डी नगर स्थित खाली मैदान के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम गौरव राधवानी निवासी खम्हारडीह का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर गौरव राधवानी द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिस पर टीम के सदस्यों के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम 38 नग कीमती लगभग 15,200/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 21क, 22 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी – गौरव राधवानी पिता केवल राधवानी उम्र 21 साल निवासी शिव मंदिर व्ही.आई.पी स्टेट कॉलोनी थाना खम्हारडीह रायपुर।
