Category: अपराध

अपराध

  • ‘ऑपरेशन अंकुश’ से कांपा अवैध शराब नेटवर्क : एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तीन थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी भेजे गए जेल, एसएसपी की दोटूक चेतावनी—बख्शा नहीं जाएगा कोई.

    ‘ऑपरेशन अंकुश’ से कांपा अवैध शराब नेटवर्क : एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तीन थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी भेजे गए जेल, एसएसपी की दोटूक चेतावनी—बख्शा नहीं जाएगा कोई.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की दिशा में सख्त अभियान ‘ऑपरेशन अंकुश’ चलाने के निर्देश सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन पर दिनांक 10 फरवरी 2026 को ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत कोतरारोड़, लैलूंगा एवं तमनार पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से देशी प्लेन एवं महुआ शराब जप्त की गई।

    कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर किरोडीमल नगर स्थित शराब भट्टी के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी मुरलीधर चौहान (41 वर्ष), निवासी उच्चभिट्ठी, थाना कोतरारोड़ को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक थैले में रखी 35 पाव रोमियो देशी शराब, कुल 6.300 लीटर, अनुमानित कीमत 2,800/- रुपये जप्त की गई।

    इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोडासिया, मुडागांव एवं रूपडेगा क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान प्राप्त सूचना पर ग्राम रूपडेगा कटेलपारा निवासी डेरियाहा गोस्वामी के घर दबिश दी गई। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब, अनुमानित कीमत 1,200/- रुपये बरामद हुई। आरोपी ने उक्त शराब बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया।

    तमनार थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक सुरीत लाल सिदार द्वारा ग्राम बागबाडी, बुडिया एवं सारसमाल क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान मुखबिर सूचना पर ग्राम सारसमाल में दशाई भगत (67 वर्ष) निवासी सारसमाल को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 09 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 1,800/- रुपये तथा बिक्री रकम 150/-रुपये जप्त की गई।

  • शादी समारोह की भीड़ में हॉर्न बजाना बना हिंसा की वजह : गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला

    शादी समारोह की भीड़ में हॉर्न बजाना बना हिंसा की वजह : गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला

    आरोपी द्वारा हार्न बजाने की बात को लेकर आवेश में आकर धारदार वस्तु से प्रार्थी के साथ गंभीर रूप से किया गया मारपीट

    बलौदाबाज़ार : दिनांक 09.02.2026 को प्रार्थी समीर सोनवानी निवासी ग्राम खम्हरिया यदू द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 09.02.2026 को रात्रि 09:00 बजे लगभग वह अपने दोस्तों के साथ ग्राम अमेरा जा रहा था, इस दौरान चौक में शादी कार्यक्रम में बहुत भीड़ भाड होने से प्रार्थी द्वारा रास्ता देने के लिए मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाया गया, जिस पर आरोपी समीर ध्रुव एवं अन्य द्वारा हार्न क्यों बजा रहे हो कर कर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया गया तथा अपने पास रखे धारदार वस्तु से वार करते हुए गंभीर चोट पहुंचाया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 123/2026 धारा 296,351(2),118(1),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    कि प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी समीर ध्रुव को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा हार्न बजाने की बात को लेकर आवेश में आकर अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के साथ गंभीर रूप से मारपीट करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है

    आरोपी- समीर ध्रुव उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम खम्हरिया यदू थाना सिटी कोतवाली

  • खून से लाल हुई रात : शराब के नशे में युवक की निर्मम हत्या, टंगिया से गला रेतने वाला आरोपी 8 घंटे में दबोचा गया

    खून से लाल हुई रात : शराब के नशे में युवक की निर्मम हत्या, टंगिया से गला रेतने वाला आरोपी 8 घंटे में दबोचा गया

    शराब पिलाने की बात को लेकर लडाई झगड़ा कर, आरोपी द्वारा दिया गया हत्या की घटना को अंजाम

    टंगिया से गर्दन में प्राण घातक वार करते हुए मृतक सोनू गायकवाड की कर दी गई हत्या

    बलौदाबाज़ार : दिनांक 10.02.2026 को प्रातः सूचना मिली कि मेहता नगर बस्ती भाटापारा थाना भाटापारा शहर में एक युवक का शव मिला है। कि सूचना पर थाना भाटापारा शहर पुलिस बल द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंच निरीक्षण किया गया, जिसमें युवक का शव सोनू गायकवाड ग्राम पेंडरी-भटभेरा थाना सुहेला निवासी का होना पाया गया है। मृतक सोनू गायकवाड करीबन 06 माह पूर्व से मेहता नगर में आकर रोजी मजदूरी का काम करता था। प्रारंभिक जांच एवं प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार वजनी हथियार से युवक के गर्दन आदि  में वारकर उसे गंभीर चोंट पहुंचाकर उसकी हत्या करना प्रतीत हो रहा था। कि प्रकरण में अपराध क्र. 40/2026 धारा 103(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा युवक की हत्या करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी भाटापारा शहर निर्देशित किया गया, उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना भाटापारा शहर पुलिस घटनास्थल के आसपास तथा मोहल्ले में रहने वाले एवं मृतक के जान पहचान वाले लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसके आधार पर आरोपी लक्की भारद्वाज को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर पता चला कि घटना दिनांक को आरोपी द्वारा शराब पिलाने की बात को लेकर मृतक सोनू गायकवाड से झगड़ा विवाद किया गया तथा इस दौरान आवेश में आकर आरोपी द्वारा लोहे के टंगिया से उसके गले आदि में प्राण घातक वार करते हुए उसकी हत्या कर दिया गया। घटना पश्चात आरोपी द्वारा टंगिया को को टेउराम कॉलोनी के पीछे झाड़ी में छुपा दिया गया था तथा इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 11 02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

    आरोपी- लक्की भारद्वाज उम्र 20 वर्ष निवासी मेहता नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर

    मृतक-सोनू गायकवाड निवासी ग्राम पेंडरी भटभेरा वर्तमान निवासी मेहता नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर

  • आधी रात डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर का जयनगर थाने में औचक निरीक्षण: रिकॉर्ड अपडेट और रात्रि गश्त की तैयारियों पर जताई संतुष्टि, जवानों को किया प्रोत्साहित

    आधी रात डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर का जयनगर थाने में औचक निरीक्षण: रिकॉर्ड अपडेट और रात्रि गश्त की तैयारियों पर जताई संतुष्टि, जवानों को किया प्रोत्साहित

    आधी रात डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर पहुंचे जयनगर थाने, रिकार्ड अपडेट देख बोले-गुड, रात्रि गश्त में एलर्ट दिखे अधिकारी व जवान।

    सजगता, सतर्क गश्त और डॉक्टूमेंटेशन सहित पेशेवर तरीके से गश्त करने किया प्रोत्साहित, जवानों से चर्चा कर सुनी गुजारिश।

    सूरजपुर : जयनगर में आधी रात को पुलिस अलर्ट मोड में दिखी, अचानक डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना का औचक निरीक्षण किया और क्षेत्र में रात्रि गश्त का हाल जाना। दिनांक 9-10 फरवरी 2026 की दरम्यिानी रात्रि में पुलिसकर्मी अचानक अपने बीच डीआईजी/एसएसपी को देखकर तत्काल अलर्ट मोड में आ गए। इस दौरान थाना के रिकार्ड अपडेट और नाईट आफिसर द्वारा रात्रि गश्त विवरण, निगरानी व गुण्डा बदमाशों की जानकारी बेहतर तरीके से बताने पर डीआईजी/एसएसपी ने गुड कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि रात के समय आने वाले पीड़ितों की हरसंभव मदद करें, उनकी समस्या-शिकायतों पर त्वरित एक्शन लें।

           थाने के औचक निरीक्षण के बाद उन्होंने जयनगर थाना क्षेत्र के 2 रात्रि गश्त प्वाईंट पर तैनात अधिकारी व जवानों को चेक किया जहां वे एलर्ट पाए गए जिन्हें डीआईजी/एसएसपी ने कहा कि संवेदनशीलता के साथ रात्रि गश्त करें इसका उद्धेश्य अपराध होने से रोकना, अपराधियों को पकड़ने के साथ ही आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना जागृत करना तथा समाज के कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशील व्यवहार करना है। ड्यूटी के दौरान सजगता, सतर्क गश्त और डॉक्टूमेंटेशन सहित पेशेवर व्यवहार से गश्त करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा उनसे चर्चा कर उनकी गुजारिशे भी पूछी।

  • अपराध समाचार : जेल से छूटते ही फिर शुरू की चोरी ! 25 बाइक उड़ाने वाला शातिर चोर फिर सलाखों के पीछे, फर्जी आरसी, लैपटॉप और प्रिंटर से चलता था बाइक चोरी का खेल, पुलिस ने तोड़ा गिरोह, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

    अपराध समाचार : जेल से छूटते ही फिर शुरू की चोरी ! 25 बाइक उड़ाने वाला शातिर चोर फिर सलाखों के पीछे, फर्जी आरसी, लैपटॉप और प्रिंटर से चलता था बाइक चोरी का खेल, पुलिस ने तोड़ा गिरोह, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संगठित वाहन चोर गिरोह के मुख्य आरोपी और शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत (27 वर्ष), पिता गनपत दास महंत, निवासी सांगीतराई डीपापारा जूटमिल को साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस ने 9 फरवरी की शाम गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    आरोपी पूर्व में भी बाइक चोरी प्रकरण में गिरफ्तार हो चुका था तथा जेल से छूटने के बाद साइबर थाना एवं पूंजीपथरा पुलिस उसकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखे हुए थे। 9 फरवरी को आरोपी को पुनः पूंजीपथरा क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया, जिस पर संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी को थाना पूंजीपथरा के अपराध क्रमांक 05/2026, 09/2026 एवं 10/2026 में धारा 303(2) एवं 112(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    विदित हो कि 1 फरवरी को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने एक संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया था। गिरोह द्वारा बाइक चोरी कर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाजार में बिक्री किए जाने का खुलासा हुआ था। कार्रवाई में गिरोह के मुख्य आरोपी मुकेश चौहान सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 चोरी की बाइक, एक एप्पल लैपटॉप तथा एक कलर प्रिंटर जब्त किया गया था।

    जांच में सामने आया था कि गिरोह चोरी की बाइक को खपाने के लिए सुनियोजित तंत्र का उपयोग करता था। थाना पूंजीपथरा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा दो चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए मुकेश प्रधान से पूछताछ में खुलासा हुआ कि बाइक ऑटो डीलर नेटवर्क के माध्यम से बेची जाती थी। लैलूंगा के ऑटो डीलर से जुड़े व्यक्तियों और पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटरों की मदद से लोक सेवा केंद्र के जरिए वाहनों के फर्जी पंजीयन एवं आरसी तैयार किए जाते थे। आरोपी अजय पटेल चोरी की बाइक के चेचिस नंबर से वास्तविक मालिक की जानकारी निकाल कर ऑनलाइन पीबीसी कार्ड मंगवाता, उसमें कंप्यूटर से हेरफेर कर फर्जी आरसी तैयार करता और ट्रांसफर कार्ड पर कूटरचित हस्ताक्षर कर डीलरों व आम खरीदारों को भ्रमित किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों से लैपटॉप, प्रिंटर एवं पीबीसी कार्ड जब्त किए हैं।

    बरामद तीन बाइक थाना पूंजीपथरा के अपराध क्रमांक 05/2026, 09/2026 एवं 10/2026 से संबंधित पाई गई हैं। आरोपियों द्वारा संगठित रूप से अपराध किए जाने पर प्रकरण में धारा 112(2) बीएनएस के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धारा 317(2) एवं 336(3) बीएनएस जोड़ी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

  • ‘ऑपरेशन शंखनाद’ से मचा हड़कंप : क्रूरता की हदें पार ! भूखे-प्यासे दौड़ाए जा रहे 32 गौ-वंश पुलिस ने छुड़ाए, कुख्यात मवेशी तस्कर रब्बुल खान गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

    ‘ऑपरेशन शंखनाद’ से मचा हड़कंप : क्रूरता की हदें पार ! भूखे-प्यासे दौड़ाए जा रहे 32 गौ-वंश पुलिस ने छुड़ाए, कुख्यात मवेशी तस्कर रब्बुल खान गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन जिले में गौवंश की तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने और मवेशी तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने “ऑपरेशन शंखनाद” रायगढ़ जिले में अनवरत जारी रहेगा।  गौरतलब है कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह मवेशियों पर क्रूरता को लेकर बेहद गंभीर है

    उनके मार्गदर्शन पर सभी थाना क्षेत्रों में मवेशी तस्करों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, इसी क्रम में लैलूंगा पुलिस ने पिछले तीन दिनों के भीतर सजग रहकर दूसरी त्वरित कार्रवाई की।  कल 10 फरवरी को लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने अपने स्टाफ के साथ ग्राम करवारजोर में घेराबंदी कर एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है।

    अनिल कुमार सोनी-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़

    मवेशी तस्कर ग्राम करवारजोर निवासी रब्बुल खान की गतिविधियों पर पुलिस मुखबिर लगाकर निगाह रखे हुए थी कि पुलिस को 10 फरवरी को सूचना प्राप्त हुई कि रब्बुल खान मवेशियों को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते, भूखे-प्यासे दौड़ाते हुए उड़ीसा की ओर ले जा रहा है। मवेशियों की सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल हमराह स्टॉफ के साथ मौके पर दबिश दी और आरोपी रब्बुल खान पिता काशिम खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी करवारजोर थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ को पकड़ा।

    आरोपी के कब्जे से 32 नग गौ-वंश, जिनकी अनुमानित कीमत 2,56,000/- रुपये है, बरामद कर मुक्त कराया गया। पूछताछ में आरोपी ने मवेशियों को बुचड़खाने की ओर ले जाना स्वीकार किया। मुक्त कराए गए मवेशियों का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया तथा उन्हें सुरक्षित रूप से सलखिया गौशाला में रखने की व्यवस्था की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 41/2026 के तहत धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 7 फरवरी को भी थाना प्रभारी लैलूंगा व हमराह स्टॉफ ने कार्रवाई करते हुए 3 मवेशी तस्करों से 8 नग मवेशियों को मुक्त कराया था। लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि जिले में आपरेशन शंखनाद के तहत अवैध मवेशी परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।

  • कलयुगी पिता बना कातिल: घरेलू तनाव में 6 वर्षीय मासूम बेटे को कुएं में डुबोकर उतारी मौत, 24 घंटे में गिरफ्तार, SSP का सख्त संदेश—कानून से ऊपर कोई नहीं

    कलयुगी पिता बना कातिल: घरेलू तनाव में 6 वर्षीय मासूम बेटे को कुएं में डुबोकर उतारी मौत, 24 घंटे में गिरफ्तार, SSP का सख्त संदेश—कानून से ऊपर कोई नहीं

    लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा की घटना

    घरेलू विवाद—तनाव में पिता ने 6 वर्षीय बेटे को कुएं में फेंककर पानी में डुबोया

    घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लिया

    धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध

    आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

    मासूम की हत्या पर एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा बयान — “कानून से ऊपर कोई नहीं, जघन्य अपराध पर होगी कठोर कार्रवाई”

    रायगढ़ : लैलूंगा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15, ग्राम जामढोंढी भदरापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही 6 वर्षीय पुत्र की कुएं में डुबोकर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर लैलूंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर जेल भेज दिया है।

    घटना के संबंध में आरोपी के भाई मनोज महेश्वरी (उम्र 28 वर्ष) ने बताया कि वे तीन भाई हैं—बड़ा विजय, मंझला विनोद और वह स्वयं। विजय अपने परिवार के साथ निर्माणाधीन मकान में रहता है, जबकि विनोद अपने दो पुत्रों (उम्र 8 वर्ष एवं 6 वर्ष) के साथ बगल के घर में रहता था। उसकी पत्नी अलग रह रही थी और वह घरेलू विवाद के कारण तनावग्रस्त रहता था।

    रविवार 8 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे विनोद अपने छोटे बेटे के साथ घर के सामने खड़ा था। अगले दिन सुबह मनोज जब मकान के पीछे स्थित कुएं के पास टुल्लू पंप चालू करने गया, तो कुएं के भीतर से विनोद की आवाज आई कि मोटर बंद कर दो, वह भीतर है। आसपास के लोगों को बुलाकर पूछताछ करने पर विनोद ने बताया कि उसने अपने छोटे बेटे को हत्या की नियत से कुएं में फेंक दिया और स्वयं अंदर उतरकर पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

    सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व मृत बालक को कुएं से बाहर निकाला। घटना की रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी विनोद महेश्वरी पिता स्व. मोहनराम महेश्वरी (उम्र 30 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 15, ग्राम जामढोंढी भदरापारा थाना लैलूंगा को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    इस संवेदनशील मामले में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव एवं उनकी टीम ने तत्परता से कार्रवाई की।

    एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश —

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने इस मार्मिक घटना पर कहा है कि “यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और झकझोर देने वाली है। किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में लेना या मासूम जीवन के साथ इस प्रकार की क्रूरता अस्वीकार्य है। घरेलू तनाव या पारिवारिक विवाद का समाधान हिंसा नहीं हो सकता। समाज और परिवार दोनों की जिम्मेदारी है कि ऐसे मानसिक तनाव के संकेतों को गंभीरता से लें। रायगढ़ पुलिस ऐसे जघन्य अपराधों पर त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई करती रहेगी। कानून से ऊपर कोई नहीं है।”

  • दहेज की आग में बुझ गई नवविवाहिता की ज़िंदगी: पति, सास-ससुर ने किया मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न, कीटनाशक पीकर आत्महत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार

    दहेज की आग में बुझ गई नवविवाहिता की ज़िंदगी: पति, सास-ससुर ने किया मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न, कीटनाशक पीकर आत्महत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार

    आरोपियों के विरूद्ध धारा 80, 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

    गिरफ्तार आरोपी

    1. महेश कुमार श्रीवास पिता अशोक कुमार श्रीवास उम्र 26 वर्ष,

    2. अशोक कुमार श्रीवास पिता स्व. तिहारू श्रीवास उम्र 53 वर्ष,

    3. राज कुमारी पति अशोक कुमार श्रीवास उम्र 54 वर्ष सभी निवासी ग्राम नरियरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा

    जांजगीर चांपा : मृतिका श्रीमती जागृति श्रीवास निवासी नरियरा थाना मुलमुला का विवाह महेश कुमार श्रीवास निवासी नरियरा के साथ दिनांक वर्ष 2024 में सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद एक माह तक अच्छे से रखे फिर दहेज के नाम से मानसिक रूप से प्रताडित करते थे तथा पति द्वारा मारपीट कर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। दिनांक 08.12.25 को पुनः जागृति श्रीवास को पति महेश श्रीवास के द्वारा मारपीट करना तथा सास-ससुर के द्वारा गाली गुप्तार करना से परेशान होकर कीटनाशक जहर सेवन कर ली थी जिसे ईलाज के लिये सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया जहां पर उसकी मृत्यु हो जाने से मृतिका नवविवाहिता होने से उसकी शव पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक दंडाधिकारी बिलासपुर से कराया गया है एवं परिजनों का कथन लेखबद्ध किया गया है जिसमें पति- महेश श्रीवास, सास- राजकुमारी श्रीवास, एवं ससुर अशोक श्रीवास के द्वारा दहेज में कम समान लाई हो कहकर शादी के मात्र एक माह पश्चात से मानसिक तथा पति के द्वारा मारपीट कर लगातार शारीरिक प्रताड़ित करने से तंग होकर ही दिनांक घटना 08/12./2025 को अपने घर में रखे Zura नामक कीटनाशक जहर सेवन करने से होना पाया गया है बिना नंबरी मर्ग डायरी प्राप्त होने पर थाना मूलमुला में नंबरी मर्ग क्रमांक 03/.2026 धारा 194 BNS का पंजीबध्द कर विवेचना किया गया मर्ग जांच पर पति- महेश श्रीवास, सास- राजकुमारी श्रीवास, ससुर- अशोक श्रीवास के ऊपर अपराध धारा 80,3(5) BNS का घटित होना पाए जाने से अपराध अपराध क्रमांक 36/ 2025 धारा 80,3(5). BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण नवविवाहिता की दहेज हत्या से संबंधित होने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने की आदेश मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी प्रदीप सोरी के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर प्रकरण सदर के आरोपियों को आज दिनांक 10 2 2026 के घेराबंदी कर ग्राम नरियरा से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    उपरोक्त कार्यवाही में SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, निरी. पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि प्रमोद महार, प्र.आर. बलबीर सिंह म,आर, मालती लहरे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

  • बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: रेकी कर लॉक तोड़ते थे वाहन, पार्ट्स बेचने की थी तैयारी, 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

    बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: रेकी कर लॉक तोड़ते थे वाहन, पार्ट्स बेचने की थी तैयारी, 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

    रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह को किया गया गिरफ्तार

    अलग-अलग थाना क्षेत्रों के कुल 04 प्रकरणों का किया गया खुलासा

    चोरी के वाहनों के पार्ट्स निकालकर बेचने की करते थे तैयारी

    आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

    दुर्ग : दिनांक 10.02.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति सुपेला चौक के पास मोटरसाइकिल बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बेरोजगारी के कारण सूने स्थानों पर वाहनों की रेकी कर लॉक तोड़कर मोटरसाइकिल चोरी करना तथा उनके पार्ट्स अलग-अलग ग्राहकों को बेचने की तैयारी करना स्वीकार किया।

    आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने हेतु अपनी बजाज पल्सर 150, क्रमांक CG-07-LZ-3570 का उपयोग किया जाता था, जिसे घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ा किया जाता था। पूछताछ में आरोपियों ने निम्न मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया—

    1. मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस CG-07-AB-0301, सेक्टर-09 हनुमान मंदिर पार्किंग

    2. मोटरसाइकिल HF डीलक्स CG-08-FH-4814, जेल तिराहा पद्मनाभपुर

    3. मोटरसाइकिल CD डीलक्स CG-07-AD-2703, चंद्र-मौर्या पार्किंग, सुपेला

    4. मोटरसाइकिल HF डीलक्स CG-07-BT-4322, आकाशगंगा हिमालय कॉम्प्लेक्स, सुपेला

    उक्त प्रकरणों में थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 201/2026 एवं 206/2026, धारा 303(2), 112(2), 3(5) BNS के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

    घटना स्थल :

    सुपेला चौक एवं थाना सुपेला, भिलाई नगर एवं थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र

    आरोपी का विवरण :

    1. अब्दुल वाजिद अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी संग्राम चौक, थाना छावनी

    2. मोहम्मद मुबारक, उम्र 22 वर्ष, निवासी अर्जुन नगर कैंप-01, थाना छावनी

    3. अमित प्रजापति, उम्र 35 वर्ष, निवासी रावण भांठा, सुपेला

    जप्त सामग्री :

    ▪️ चोरी की 04 मोटरसाइकिल

    ▪️ घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल

    सराहनीय भूमिका :

    उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल खुरसे एवं आरक्षक अमरदास गंगेले की सराहनीय भूमिका रही।

    दुर्ग पुलिस की अपील :

    दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर खड़ा करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  • देह व्यापार का भंडाफोड़: होटल की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा, दलाल नेटवर्क का खुलासा, लॉज मालिक व महिला आरोपी गिरफ्तार

    देह व्यापार का भंडाफोड़: होटल की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा, दलाल नेटवर्क का खुलासा, लॉज मालिक व महिला आरोपी गिरफ्तार

    होटल में दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराने का खुलासा

    अपराध में प्रयुक्त मोबाइल एवं नकद राशि जप्त

    अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही

    दुर्ग : दिनांक 09.02.2026 को थाना छावनी को सूचना प्राप्त हुई कि छावनी क्षेत्र स्थित एक लॉज/होटल में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा वैधानिक प्रक्रिया के तहत प्वाइंटर ग्राहक नियुक्त कर कार्रवाई की गई।

    कार्यवाही के दौरान लॉज के मालिक एवं रिसेप्शनिस्ट द्वारा दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराकर अनैतिक देह व्यापार कराए जाने का खुलासा हुआ। प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

    उक्त प्रकरण में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 3, 4, 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।

    घटनास्थल :

    थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत स्थित छाया इन लाज, जिला दुर्ग

    आरोपी का विवरण :

    1. घनेश रॉय, उम्र 56 वर्ष, निवासी छावनी, जिला दुर्ग

    2. सीता चौधरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी छावनी, जिला दुर्ग

    जप्त सामग्री :

    ▪️ नकद राशि ₹500/-

    ▪️ मोबाइल फोन (02 नग)

    सराहनीय भूमिका :

    उक्त कार्यवाही में थाना छावनी की पुलिस टीम, महिला स्टाफ एवं विवेचना दल की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।

    दुर्ग पुलिस की अपील :

    दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अनैतिक देह व्यापार जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार के अपराधों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।