मैं जीवन की रक्षा का संकल्प लेकर, सेवा का दीप जलाने आया हूँ: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल SANKALP पर आधारित होंगी राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं, इस प्रदेश का हर जन स्वस्थ रहे, यही है सरकार का उद्देश्य: स्वास्थ्य मंत्री राज्य में शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस इलाज सुविधा के लिए बजट मेें 100 करोड़ रूपए का प्रावधान स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों के लिए 6 हजार 976 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित रायपुर में बनेगा मध्य भारत का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि…
Read MoreCategory: स्वास्थ्य
स्वास्थ्य
भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: जशपुर में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, नागरिकों से दोपहर में घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की अपील
भीषण गर्मी में सतर्क रहें, लू से बचें स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी लोगों से सावधानी बरतने की अपील जशपुर : जिले में बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा ने आम नागरिकों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि लू लगने से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। लू के लक्षण – स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गर्मी बढ़ने के साथ…
Read Moreचिरायु योजना से बदली नन्हे विक्रम की जिंदगी: जन्मजात कटे होंठ-तालु का हुआ सफल ऑपरेशन, बस्तर के वनांचल में फिर गूंज उठी मासूम मुस्कान
खिलखिलाती मुस्कान की नई इबारत लिख रहा बस्तर के वनांचल से नन्हा विक्रम रायपुर : चिरायु योजना से उन परिवारों को निःशुल्क इलाज़ का लाभ पहुँचाना है, जो परिवार आयुष्मान भारत योजना में लाभ के लिए पात्र नहीं है। अंत्योदय परिवार और दिव्यांगजन चिरायु योजना के तहत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकते है। बस्तर जिले के सुदूर वनांचल में बसे तारागांव की गलियों में इन दिनों एक नई गूंज सुनाई दे रही है। यह गूंज है 6 वर्षीय बालक विक्रम कश्यप की खिलखिलाती मुस्कान और उसके साफ शब्दों…
Read Moreजिला अस्पताल जशपुर में जांच और दवाओं की कमी नहीं: ‘हमर लैब’ को लेकर उठी शिकायतों पर सिविल सर्जन ने दी सफाई, कहा— सभी आवश्यक जांचें नियमित रूप से जारी
जिला अस्पताल में जांच व दवाओं की उपलब्धता जारी: सिविल सर्जन हमर लैब संचालन के संबंध में वस्तुस्थिति किया स्पष्ट जशपुर : सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल जशपुर ने हमर लैब में जांच बंद संबंधित शिकायत पर वस्तुस्थिति स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में जांच और दवाओं की उपलब्धता नियमित रूप से सुनिश्चित की जा रही है। सिविल सर्जन ने बताया कि हमर लैब में जांच संबंधी केमिकल (रिऐजेंट) छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) द्वारा उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिसके बाद जांचों की…
Read Moreचिरायु टीम की संवेदनशील पहल से बदली मासूम की जिंदगी: कटे होंठ-तालु से जूझ रहे बच्चे का सफल ऑपरेशन, चेहरे पर लौटी मुस्कान
जगदलपुर : जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत छोटे से गांव साड़गुड़ के एक गरीब परिवार के बच्चे को चिरायु टीम की पहल से नया जीवन मिला है। आंगनबाड़ी केन्द्र में चिरायु टीम के भ्रमण के दौरान एक माह का बच्चा अपनी मां की गोद में रोता हुआ देखा गया। पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी मां बच्चे को टीकाकरण के लिए केन्द्र लेकर आई थी। चिरायु टीम ने जब बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो पाया कि बच्चा काफी कमजोर था तथा उसके होंठ कटे-फटे थे और तालु भी…
Read Moreवनांचल में स्वास्थ्य की दस्तक — प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 235 पीवीटीजी बसाहटों तक पहुंचाई इलाज की सुविधा, 3,678 हितग्राही हुए लाभान्वित
पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से घर के समीप जांच एवं उपचार सुविधा रायपुर : दूरस्थ वनांचल और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में बसे विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। बलरामपुर रामानुजगंज जिले में विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों को मूलभूत सुविधाएं…
Read Moreपिता के निधन और आर्थिक संकट के बीच उम्मीद बनी चिरायु योजना — बस्तर की मासूम अंजलि को मिला नया जीवन, जटिल ट्यूमर सर्जरी से खिली फिर मुस्कान
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी चिरायु योजना (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) आज प्रदेश में उन मासूमों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध हो रही है, जो आर्थिक अभाव और सूचना की कमी के कारण इलाज की राह देख रहे थे। बस्तर की जटिल भौगोलिक परिस्थितियों और सुदूर वनांचल ग्रामों में जहाँ शिक्षा और सुगम आवागमन आज भी एक चुनौती है, वहां यह योजना न केवल बीमारियों की पहचान कर रही है, बल्कि बच्चों को उनके स्वास्थ्य का अधिकार दिलाकर धरातल पर एक सुखद बदलाव ला रही है। विकासखंड बस्तर के…
Read Moreव्यावहारिक कौशल से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में चिकित्सक निभाएंगे अग्रणी भूमिका – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
रायपुर में पी. जी. डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन का दीक्षांत समारोह संपन्न स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डॉक्टरों को दिया प्रमाणपत्र रायपुर : राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर द्वारा आयोजित पी. जी. डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन के दीक्षांत समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने समारोह में सफलतापूर्वक डिप्लोमा पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले सभी डॉक्टरों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में…
Read Moreराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मिली नई मुस्कान: बस्तर की रंजना का सफल उपचार, चिरायु दल की पहल से परिवार को राहत और बेटी को मिला सामान्य जीवन का भरोसा
चिरायु दल ने लौटाई मासूम रंजना की मुस्कान : शासन की योजना से दूर हुई आर्थिक तंगी और बेटी के भविष्य की चिंता रायपुर : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व चिरायु योजना में शून्य से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग, मोतियाबिंद, कटेफटे होट, टेढेमेढे हाथ-पैर समेत 44 की गंभीर बीमारियों के इलाज का पूरा खर्च शासन द्वारा उठाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग का चिरायु दल बच्चों की स्क्रीनिंग कर शासन को रिपोर्ट भेजता हैं, जिसके आधार पर बच्चों के इलाज के लिए फंड जारी…
Read Moreरायपुर में पावर कंपनी डंगनिया औषधालय का स्वास्थ्य अभियान: विद्युत कर्मियों को मिला आंख-नाक-कान विशेषज्ञों से निःशुल्क परामर्श
रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी के डंगनिया औषधालय द्वारा विद्युत कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे तीनों कंपनियों जनरेशन , ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन के कर्मियों ने आॅख,नाक एवं कान के विशेषज्ञों से परामर्श एवं जाॅच की सुविधा प्राप्त की। डंगनिया औषधालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ एच ़एल पंचारी ने बताया कि शिविर में बीपी,शुगर,हार्टरेट एवं वरिष्ठ मरीज आमतौर पर सुनने में कमी ,साइनस की समस्या, गले मे संक्रमण जैसी समस्याओं के लिए परामर्श एवं जाॅच की सुविधाओं का लाभ लिए। विद्युत…
Read More