मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 21 सैंपल जांच के लिए भेजे, 107 किलो खराब खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट; त्योहारों से पहले मिलावटखोरों में मचा हड़कंप

खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई,प्रतिष्ठानो से लिया 21 सैम्पल व 107 किलोग्राम खराब खाद्य सामग्री कराया नष्ट

बलौदाबाजार : कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम द्वारा गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता हेतु सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। विगत एक सप्ताह मे कुल 21 नमूने जिसमे 7 विधिक व 14 सर्विलांस नमूने लिए गये तथा 107 किलोग्राम खराब खाद्य सामाग्री को जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित खतरे के आधार पर मौके पर नष्ट कराया गया है।

मंगलवार को खाद्य सुरक्षा दल द्वारा कलकत्ता स्वीट्स गांधी चौक बलोदाबाजार, रूपड़ा मिष्ठान भंडार बलोदाबाजार, जय माँ दुर्गा स्वीट्स जय स्तम्भ चौक सिमगा, बालाजी जोधपुरी स्वीट्स तिगड्डा चौक मिमगा व अमित स्वीट्म सिमगा का निरिक्षण कर बेसन लड्डू, पेड़ा, मिल्क केक, मलाई पेड़ा, खोया, गुलाब जामुन, शङ्कर पारा, मेव, मेथी मटरी व बेमन पापड़ी का नमूना जॉच हेतु लेकर राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट में मिलावट या अमानकता पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। रूपड़ा मिष्ठान भंडार में हेड कवर, ग्लब्स का उपयोग नहीं करने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया।

 खाद्य एवम औषधी प्रशाशन विभाग ने जिले के सभी खाद्य कारोबारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे त्योहारों के दौरान केवल उच्च गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों के अनुरूप ही खाद्य पदार्थों का निर्माण व विक्रय करें। बिना खाद्य पंजीयन या लाइसेंस के मंचालित होने वाले अस्थायी स्टॉलों और शहरी क्षेत्रों से ग्रामीण हाट-बाजारों की ओर होने वाली संदिग्ध मिठाइयों की सप्लाई चैन पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Related posts