बिलासपुर, 9 जुलाई 2025/ कबीरधाम निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी चौहान, जो पिछले दो वर्षों से पेट में सूजन और लगातार बढ़ती शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थीं, को सिम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में भर्ती किया गया। मरीज को पिछले 10 दिनों से लगातार उल्टियां हो रही थीं और भोजन ग्रहण करने व मल-मूत्र त्याग में भी असमर्थता थी। परिजनों द्वारा उन्हें सिम्स लाया गया, जहाँ उनकी जांच डॉ. नेहा सिंह के द्वारा की गई। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल भर्ती कर रक्त, मूत्र…
Read MoreCategory: स्वास्थ्य
स्वास्थ्य
छोटा सा बदलाव, बड़ा लाभ: पॉवर कंपनी के हेल्थ टॉक में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गोस्वामी ने बताए हृदय रोग से बचाव के सरल उपाय
रायपुर, 9 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में हृदय रोग पर विशेष हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। अतिथि वक्ता कार्डियोलाजिस्ट डॉ. स्नेहिल गोस्वामी ने कहा कि हम अपनी जीवनशैली पर ध्यान नहीं देते हैं और न ही खानपान पर। इनमें छोटे-छोटे बदलाव करके हम हृदय रोग जैसे बड़े नुकसान से बच सकते हैं। इस अवसर पर प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री एसके कटियार एवं राजेश कुमार शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग ने इस हेल्थ टॉक का आयोजन डंगनिया मुख्यालय…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया मैनपाट के कमलेश्वरपुर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कहा – ग्रामीणों को मिले समय पर समुचित इलाज
रायपुर, 09 जुलाई 2028/ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमलेश्वरपुर का निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति एवं मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण अंचलों तक बेहतर…
Read Moreमौत से जंग जीतकर लौटी सांसें! 95% ब्लॉकेज वाली गले की नस की सर्जरी से 70 वर्षीय मरीज की जान बची
राज्य में पहली बार गले की नस की दुर्लभ सर्जरी रायपुर, 07 जुलाई 2025. पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में एक दुर्लभ और जोखिमपूर्ण सर्जरी कर 70 वर्षीय मरीज की जान बचाई गई। मरीज के गले की नस कैरोटिड आर्टरी में 95 प्रतिशत ब्लॉकेज था, जिसे कैरोटिड एंडआर्टरेक्टॉमी नामक जटिल सर्जरी से सफलतापूर्वक हटाया गया। यह सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू एवं उनकी टीम द्वारा की गई। डॉ. साहू के अनुसार यह सर्जरी राज्य में…
Read Moreमलेरिया से अब आर-पार की लड़ाई, 16.77 लाख लोगों की होगी जांच, “मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” का 12वां चरण 25 जून से आरंभ
अभियान के प्रभाव से बस्तर संभाग में मलेरिया के मामलों में 72 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई 2027 तक शून्य मलेरिया के लक्ष्य को प्राप्त करने होगा ज़ोर रायपुर 23 जून 2025 / प्रदेश सरकार मलेरिया जैसी घातक बीमारी पर निर्णायक प्रहार के लिए एक बार फिर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है। छत्तीसगढ़ में “मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” का 12वां चरण 25 जून 2025 से आरंभ हो रहा है, जिसके अंतर्गत मलेरिया प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर जांच, उपचार और जनजागरूकता गतिविधियां…
Read More‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ : न्याय की भूमि पर स्वास्थ्य का संगम, जशपुर जिला न्यायालय में योग दिवस पर दिखा अद्भुत उत्साह, जशपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ ऊर्जा और अनुशासन का संगठित प्रदर्शन.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ जिला एवं न्यायालयों में मनाया गया योग दिवस. जशपुर. 22 जून 2025 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के अंतर्गत जिला न्यायालय जशपुर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्येन्द्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों ने भाग लिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई…
Read Moreरेलवे बना योग का रंगमंच : बिलासपुर में महाप्रबंधक से लेकर स्कूली बच्चों तक ने किया सामूहिक योग, ‘करें योग, रहें निरोग’ – योग दिवस पर रेलवे में दिखी अनुशासन और उत्साह की अनोखी तस्वीर.
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में विविध कार्यक्रमों के साथ योग शिविर का आयोजन न्यू रेल क्लब ऑडिटोरियम में महाप्रबंधक एवं अधिकारियों ने किया योगाभ्यास, नियमित योग करने का लिया संकल्प बिलासपुर. 21 जून 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यालय समेत तीनों रेल मंडलों, प्रमुख स्टेशनों और विभिन्न कार्यस्थलों पर सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। न्यू रेल क्लब ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश सहित वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों…
Read Moreनाक की हड्डी से बनाई सांस की नली! रायपुर में दुर्लभ ट्रेकियल सर्जरी से मरीज को मिला नया जीवन
पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल में हुई जटिल ट्रेकियल स्टेनोसिस बीमारी की सफल सर्जरी ईएनटी, प्लास्टिक सर्जरी और रेडियोडायग्नोसिस विभागों की संयुक्त टीम ने रचा कीर्तिमान नाक की हड्डी से किया ट्रैकिया के दीवाल का पुनर्निर्माण रायपुर, 20 जून 2025. पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण, विशेषज्ञता और सहयोग से किसी भी जटिल रोग का इलाज संभव है। …और यह सफलता एक ऐसे मरीज के इलाज…
Read Moreरेल कर्मचारियों की सेहत का ख्याल : अकलतरा ट्रैक मशीन कैंप में चला हेल्थ चेक-अप अभियान, 54 कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच, 34 को टिटनेस का टीका, अकलतरा में रेलवे का हेल्थ कैंप सफल.
कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों में ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की पहल. मंडल के अकलतरा स्टेशन के ट्रेक मशीन केंपिंग कोच में स्वास्थ्य एवं आरोग्य शिविर का आयोजन. बिलासपुर. 18 जून 2025 : बिलासपुर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता दिखाते हुए कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में अकलतरा स्टेशन के ट्रेक मशीन कैंपिंग कोच में 18 जून को स्वास्थ्य एवं आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 54 कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच और 34 को टिटनेस का टीकाकरण किया…
Read More“रक्तदान करिए – जीवन बचाइए, और स्मृतियों को संजोइए…” विश्व रक्तदान दिवस पर भव्य रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
रायपुर,14 जून 2025. विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन और मॉडल ब्लड बैंक सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर 100 से अधिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने रक्त के माध्यम से अनगिनत जरूरतमंद जीवनों को संजीवनी देने का संकल्प लिया। शिविर का उद्देश्य न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करना था, बल्कि समाज को यह संदेश देना भी था कि “हम सभी की रगों में बहता…
Read More