मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय बगिया में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जशपुर के आजीवन सदस्यों को प्रमाण पत्र किया वितरित जशपुर 25 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैम्प कार्यालय बगिया में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जशपुर के आजीवन सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किया और रक्त मित्र पुस्तिका का भी विमोचन किया। पुस्तिका में जिला प्रशासन ने अभिनव पहल करते हुए 480 रक्त दाताओं का नाम और मोबाइल नम्बर का उल्लेख किया गया है। जिन मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ेगी वे दिए गए सम्पर्क नम्बर में फोन करके सहायता प्राप्त…
Read MoreTag: #DonateBloodSaveLives
विश्व रक्तदाता दिवस पर छत्तीसगढ़ की सेवा प्रतिबद्धता, राज्यभर में रक्तदान का मानवीय संदेश, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई
स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में सभी जिलों में रक्तदान शिविर, हजारों लोगों ने लिया भाग, स्वास्थ्यकर्मियों ने निभाई सक्रिय भूमिका रायपुर, 14 जून 2025/ विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ ने रक्तदान के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त करते हुए इस वर्ष उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। राज्यभर में आयोजित 48 से अधिक रक्तदान शिविरों और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 1500 यूनिट से अधिक रक्त का संग्रहण किया गया, जबकि लगभग 2500 नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ ली। राज्य के 36 संचालित ब्लड बैंकों ने…
Read More“रक्तदान करिए – जीवन बचाइए, और स्मृतियों को संजोइए…” विश्व रक्तदान दिवस पर भव्य रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
रायपुर,14 जून 2025. विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन और मॉडल ब्लड बैंक सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर 100 से अधिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने रक्त के माध्यम से अनगिनत जरूरतमंद जीवनों को संजीवनी देने का संकल्प लिया। शिविर का उद्देश्य न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करना था, बल्कि समाज को यह संदेश देना भी था कि “हम सभी की रगों में बहता…
Read Moreविश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आरोग्य मेलों में लोगों ने ली रक्तदान की शपथ
आरोग्य मेलों के माध्यम से 10 हज़ार से अधिक लोगों ने लिया रक्तदान का संकल्प गाँव-गाँव पहुँचा रक्तदान का संदेश: आयुष्मान आरोग्य मेलों में दिखा जनसहभागिता का अनूठा उत्सव रायपुर, 12 जून 2025/ विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित साप्ताहिक आरोग्य मेलों के माध्यम से रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने बुधवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेशभर के 3807 आरोग्य मेलों में 46 हज़ार से अधिक नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच करायी जिसमे करीब 10 हजार से अधिक नागरिकों ने रक्तदान की…
Read Moreरक्तदान को जनांदोलन बनाने की पहल: जशपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में होगा विशेष आयोजन, ग्रामीण भी होंगे सम्मानित
जशपुर, 10 जून 2025/ जिले में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत पर्याप्त, नियमित, स्वैच्छिक और निःशुल्क रक्त सुनिश्चित करने के लिए रक्तदान की महत्ता को दर्शाते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिसके लिए 11 जून 2025 को समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य मेला अन्तर्गत “विश्व रक्तदाता दिवस’ का आयोजन होगा। इस विश्व रक्तदाता दिवस अभियान का मुख्य उद्देश्य रक्त एवं प्लाज्मा दान की आवश्यकता और रोगियों को…
Read Moreआयुष्मान आरोग्य मेलों में 11 जून को रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम, 14 जून को मनाया जाएगा विश्व रक्तदाता दिवस
“गिव ब्लड, गिव होप: टुगेदर वी सेव लाइव्स” थीम पर आयोजित होंगे विशेष आयोजन रायपुर, 09 जून, 2025/ विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में 11 जून को प्रदेशभर के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों—में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष की थीम “गिव ब्लड, गिव होप: टुगेदर वी सेव लाइव्स” के संदेश को लेकर यह आयोजन राज्यभर में आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी बुधवार को आरोग्य मेलों के अंतर्गत इन कार्यक्रमों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजन में रक्तदान के लिए पंजीकरण, शपथ ग्रहण समारोह,…
Read More