कैडेवरिक शपथ देहदान दाता के प्रति आभारयुक्त समर्पण – डॉ. नेरल

पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के एनाटॉमी विभाग में एम.बी.बी.एस प्रथम वर्ष के छात्रों को दिलाई गई “कैडेवरिक ओथ” रायपुर, 15 नवंबर 2024/ पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के एनाटॉमी विभाग में प्रथम वर्ष के एम.बी.बी.एस छात्रों को “कैडेवरिक ओथ” (मृत देह शपथ) दिलाई गयी। इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक, मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जागृति अग्रवाल ने इस उपलक्ष्य पर समस्त छात्रों को कैडेवरिक शपथ…

Read More

करैत के डसने से मरणासन्न मासूम को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मिला नया जीवन, परिजनों ने कहा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मिले इलाज से बच्चे की मुस्कुराहट लौट आई

सांप के जहर से शरीर हो रहा था लकवाग्रस्त, 42 घंटे तक नहीं था होश, 3 दिन तक वेंटीलेटर पर रखा गया एक हफ्ते तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चला गहन इलाज रायगढ़ 11 नवंबर 2024/ तीन तस्वीरों से समझा जा सकता है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार के प्रयास कैसे लोगों के जीवन में संजीवनी का काम कर रहे हैं। यह तस्वीर 3 साल के मासूम मानविक की है, जिसे जहरीले करैत सांप ने डस लिया था।…

Read More

पं. नेहरू मेडिकल कॉलेज में बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट पर कार्यशाला का आयोजन : तीन दिवसीय कार्यशाला में बीएलएस एवं एसीएलएस कोर्स का प्रशिक्षण देने के लिए गुजरात एवं राजस्थान से आये विशेषज्ञ

रायपुर, 08 नवंबर 2024/ पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिक़ित्सा महाविद्यालय, रायपुर के एनेस्थेसिया एवं पेन मैनेजमेंट विभाग द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट कार्यशाला का आयोजन मेडिकल कॉलेज के चौथी मंजिल स्थित स्किल लैब में किया जा रहा है। गुरुवार से प्रारंभ हुई इस कार्यशाला में राज्य के विभिन्न हिस्सों से चिकित्सा छात्र भाग ले रहे हैं। इस कार्यशाला में छात्रों को बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा संचालित एवं प्रमाणित इस कोर्स का…

Read More

जगदेवराम उरांव स्मृति चिकित्सालय का 35 करोड़ 53 लाख से होगा आधुनिकीकरण : आधुनिक संसाधनों से लैस सौ बिस्तर के अस्पताल के रूप में किया जाएगा विकसित.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर एनटीपीसी ने दी स्वीकृति जशपुर, 29 अक्टूबर / शहर के गम्हरिया रोड में स्थित वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित स्वर्गीय जगदेव राम उरांव स्मृति चिकित्सालय का 35 करोड़ 53 लाख की लागत से आधुनिकीकरण होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर एनटीपीसी लारा ने स्वीकृति देते हुए राशि जारी कर दी है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुर और इसके आसपास के ग्रामीण अंचल के रहवासियों को लाभ मिलेगा। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा सालों पूर्व जशपुर में इस अस्पताल का संचालन शुरू किया…

Read More

स्वर्णप्राशन एवं बाल रक्षा किट के लिए आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में उमड़ी भीड़ : 2216 बच्चों को कराया गया स्वर्णप्राशन, 300 बच्चों को पांच दवाओं से निर्मित बाल रक्षा किट भी दिए गए

रायपुर. 27 अक्टूबर 2024/ बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर में गुरुवार को 2216 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। विभिन्न रोगों से रोकथाम एवं इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 300 बच्चों को पांच दवाईयों से बने बाल रक्षा किट भी वितरित किए गए। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री ने किया मेकाहारा अस्पताल का निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले मरीजों से की मुलाकात रायपुर, 27 अक्टूबर, 2024/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। श्री जायसवाल ने इस दौरान दंतेवाड़ा से आए मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले मरीजों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के स्टाफ और चिकित्सकों से भी बात कर उन्हें बेहतर काम करने…

Read More

जशपुर में योग से मातृ स्वास्थ्य में आया अभूतपूर्व सुधार, 24 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ

जशपुर जिले में गर्भवती महिलाओं को मिला योगाभ्यास का लाभ जशपुर 26 अक्टूबर 24/ जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ योग आयोग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, यूनिसेफ एवं जिला प्रशासन जशपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय योग मित्रों, प्रशिक्षकों की समीक्षा बैठक व जशपुर मंगल भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। योग मित्रों (प्रशिक्षको) की समीक्षा बैठक व प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजन किया गया…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर के सन्ना में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी दी जा रही है जानकारी जशपुर 26 अक्टूबर 24/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश‌ दिए हैं। बगीचा विकास खंड के सन्ना के ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डां. साक्षी और डॉ अदिति की टीम द्वारा महिलाओं का स्वास्थ्य…

Read More

जशपुर : सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, टीबी, कुष्ठ, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव पर जोर

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जगाने स्कूल स्तर पर भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं आयोजित जशपुर, 25 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने स्कूल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विगत दिवस सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जेम्स मिंज एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु दल के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं विकासखंड नोडल अधिकारी टी.बी. कार्यक्रम द्वारा शालेय स्वास्थ्य चिकित्सा एवं व्यक्तित्व विकास के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।…

Read More

जशपुर के दूरस्थ तोरा गांव में स्वास्थ्य शिविर: गर्भवती महिलाओं और वृद्धों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

जशपुर, 25 अक्टूबर 24/ विकासखंड बगीचा के दूरस्थ अंचल में बसे ग्राम तोरा सेक्टर सन्ना में विगत दिवस स्वास्थ्य शिविर लगाया गया डाक्टरों की टीम ने 11 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच निःशुल्क दवाई और परामर्श भी दिया गया स्वास्थ्य शिविर में कुल 40 लोगो का इलाज किया गया जिसमे बहुत से वृद्धजनों का जिन्हें मोतियों बिंद ऑपरेशन की आवश्यकता है। उनके ईलाज के लिए सेक्टर प्रभारी को आदेशित किया गया।

Read More