मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से गर्मी और लू से बचने की अपील की, कलेक्टरों को आवश्यक इंतजाम के दिये निर्देश, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिशा निर्देश जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते एक सप्ताह से छत्तीसगढ़ में तापमान मे हुई वृद्धि और गर्म हवाओं के थपेड़ों को देखते हुए लोगों को गर्मी और लू से बचने की अपील की है। उन्होंने गर्मी और लू से बचाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश के परिपालन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को ग्रीष्म ऋतु तथा लू से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने के संबंध में…

Read More

शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों के इलाज के लिए राज्य के बाहर के 41 अस्पतालों को मान्यता

शासकीय कर्मियों के उपचार के लिए राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पतालों की संख्या 132 हुई छत्तीसगढ़ के 91 और राज्य के बाहर के 41 अस्पताल शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिजनों के इलाज के लिए राज्य के बाहर स्थित 41 अस्पतालों को मान्यता दी है। शासकीय कर्मियों के इलाज के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इन अस्पतालों को मान्यता मिली है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के अनुमोदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग…

Read More

सीएचसी दुलदुला को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग ब्लॉक अंडर रिस्करीनिंग अवार्ड

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने बीएमओ समेत पुरे स्टॉफ को दी बधाई, कहा सबकी मेहनत रंग लाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/दुलदुला जशपुर जिले के दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बेस्ट परफॉर्मिंग ब्लॉक अंडर रिस्करीनिंग केटेगरी 2022-23 अवार्ड मिला है. मरीजों के बेहतर इलाज एवं देखरेख के लिए सर्टिफिकेट व सम्मान मिला है. ज्ञात हो कि आदिवासी बाहुल्य जिले के दुलदुला ब्लॉक के लिए यह गौरव का विषय है कि एक महिला के हाथ मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कमान मिलते ही उन्होंने अस्पताल का कायाकल्प कर दिया, ज्ञात हो…

Read More

मेजर थैलेसिमिया से पीड़ित मयंक के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार, बोन मेरो ट्रांसप्लांट में 41 लाख रूपए का आएगा खर्च

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जारी हो चुके हैं 18 लाख, मुख्यमंत्री ने शेष राशि भी देने का दिया आश्वासन भेंट-मुलाकात में मयंक के पिता ने मुख्यमंत्री से की थी आर्थिक सहायता की गुजारिश, मुख्यमंत्री ने तत्काल मदद की हामी भरी    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में अब वो दिन लद गए जब किसी गरीब मरीज को इलाज के लिए पैसे न होने पर जान गंवानी पड़ती थी। प्रदेश की संवेदनशील सरकार की जनमहत्वाकांक्षी योजनाओं ने गरीब से गरीब परिवार में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज के इलाज के…

Read More

गुड न्यूज़ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में प्रारंभ हुआ सिजेरियन ऑपरेशन का कार्य, गर्भवती महिला का हुआ सफल सिजेरियन ऑपरेशन, जच्चा बच्चा दोनों स्वास्थ

अब क्षेत्र के लोगों को समय पर पत्थलगांव में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने पूरी चिकित्सा टीम को सफल ऑपरेशन के लिए दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को चिकित्सा सुविधा का बेहतर लाभ मिले इस हेतु जिले के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में सिजेरियन ऑपरेशन प्रारंभ किया गया है। इसी कड़ी में ग्राम लजियापारा निवासी गर्भवती महिला का पहला सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। बीएमओ डॉक्टर जेम्स मिंज ने बताया कि गर्भवती महिला की हाई…

Read More

जिला चिकित्सालय जशपुर में प्रारंभ हो रही क्लब फुट क्लीनिक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला चिकित्सालय जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर वृद्धि हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय में 27 अप्रैल 2023 को क्लब फुट क्लीनिक का शुभारंभ किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लब फुट क्लीनिक का संचालन सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को किया जायेगा। जिसमें क्लब फुट से ग्रसित बच्चों का उपचार निःशुल्क किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जिले में क्लब फुट उपचार हेतु नजदीकी जिला रायगढ़ अथवा अंबिकापुर जाना पड़ता था। जिला चिकित्सालय जशपुर में उपचार…

Read More

पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने गैर-सरकारी संगठनों के साथ की चर्चा

राज्य में महिला-पुरूष अनुपात बेहतर करने किया गया विचार-विमर्श, संगठनों से फीडबैक लेकर मांगे सुझाव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आज लिंग भेद एवं अवैध गर्भपात के विरूद्ध काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के प्रतिनिधियों से चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य में महिला-पुरूष अनुपात बेहतर करने गैर-सरकारी संगठनों से फीडबैक लेकर सुझाव मांगे। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.…

Read More

चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आयुर्वेद कॉलेज में पीजी ब्लॉक का किया लोकार्पण

स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए 12.33 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है नया भवन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के श्री नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए नवनिर्मित भवन (पीजी ब्लॉक) का लोकार्पण किया। महाविद्यालय परिसर में सीजीएमएससी (Chhattisgarh Medical Services Corporation) द्वारा 12 करोड़ 33 लाख 25 हजार रूपए की लागत से इसका निर्माण किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायकद्वय श्री विकास उपाध्याय और श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने कहा : देश और प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर दिए जरुरी निर्देश

रोजाना दस हजार सैंपलों की जांच करने कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए कोरोना की जांच, इलाज, इससे बचाव और नियंत्रण के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 के लक्षण वाले लोगों में इसकी पुष्टि के लिए ज्यादा से ज्यादा जांच आरटीपीसीआर टेस्ट के माध्यम से कराए जाने के…

Read More

67 हजार लोगों तक पहुंचे मितान, 46 लाख लोगों तक मुफ्त इलाज के लिए पहुंची एम्बुलेंस : श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स से दवा खरीदकर लोगों ने बचाए 96.20 करोड़ रूपए

अस्पतालों और शासकीय कार्यालयों में लंबी लाईनों से मिला छुटकारा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में लोगों को समय, पैसे और श्रम से राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मितान योजना, स्लम मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लीनिक और श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना का संचालन किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से यह योजनाएं संचलित है। इन योजनाओं ने अस्पतालों और शासकीय कार्यालयों में लाइन में खड़े होने और अनावश्यक खर्चाें से लोगों को राहत पहुंचाई है। लोगों को घर बैठे शासकीय दस्तावेजों से संबंधित सेवाएं…

Read More