मुख के अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल के लिए लोगों को जागरूक करने 20 मार्च को मनाया जाएगा विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस : सभी शासकीय अस्पतालों में निशुल्क जांच – इलाज कैंप का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा प्रतिवर्ष 20 मार्च को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। लोगों में मौखिक स्वास्थ्य और मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढाने के लिए मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।  इस वर्ष प्राउड ऑफ योर माउथ की थीम पर विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर 20 मार्च को जिले के मेडिकल कॉलेज(जिला चिकित्सालय ), सामु.स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों( हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) में निशुल्क मुख स्वास्थ्य जॉंच तथा उपचार  कैंप का आयोजन किया जाएगा।…

Read More

महामनापुरी पार्क में पर्यावरणविद् अनिल सिंह ने स्वच्छता एवं पर्यावरण की दिलाई शपथ, कराया पौधारोपण व साफ सफाई.

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बीएचयू के एनएसएस छात्रों ने निकाली जन जागरूकता रैली, एंटीलार्वा का किया छिड़काव समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : गंगा हरीतिमा अभियान के ब्रांड अंबेसडर एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमैन व पर्यावरणविद् अनिल सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल यादव की देखरेख में महामनापुरी कॉलोनी स्थित वार्ड नंबर 33 करौदी के महामना पार्क में शनिवार को पर्यावरणविद् अनिल सिंह ने स्वच्छता एवं पर्यावरण व जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई, उसके उपरांत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई व पौधरोपण और मच्छरों से मुक्ति पाने…

Read More

‘सँवरता बचपन, निखरता कल’ के तर्ज पर चिरायु टीम सारंगढ़ दिन-ब-दिन अपने कार्यों को दे रही अंजाम : चिरायु योजना से संभव हुआ मनीषा की आंखों का सफल आपरेशन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एफ .आर.निराला के मार्गदर्शन में चिरायु योजना से एक बच्ची मनीषा बरिहा का सफल इलाज संभव हुआ है। सारंगढ़ के चिरायु टीम द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला मलदा (ब) में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण दौरान पाया गया कि कक्षा चौंथी में पढऩे वाली बच्ची मनीषा बरिहा को बाँयी आँख से देखने में समस्या थी। जांच उपरांत पता चला कि मनीषा के बाँयी आँख में डेवेलपमेंटल मोतियाबिंद (कटेरेक्ट) की समस्या है। चिरायु टीम सारंगढ़ के द्वारा…

Read More

नगर पंचायत बगीचा के विभिन्न वार्डों में कुपोषण मुक्ति हेतु किया गया शिविर का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगर पंचायत बगीचा के वार्ड 1, 2, एवं 6 के आंगनबाड़ी के बच्चों का कुपोषण मुक्ति हेतु शिविर आयोजन किया गया। जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.दुबे ने गंभीर कुपोषित बच्चों का जांच किया एवं डाइट चार्ट बनाकर उसका पालन कराने हेतु मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए। इस दौरान  वार्ड पार्षद ताहिर और रामनिवास गुप्ता ने 2-2 बच्चे के खाने, दूध और अंडा सहित पोष्टिक आहार देने की  जिम्मेदारी ली।

Read More

रक्षित केंद्र जांजगीर में एक दिवसीय योग ध्यान कार्यक्रम का किया गया आयोजन : लगभग 50 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मिलित

शशिधर द्विवेदी एवं अजय अग्रवाल (आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक) द्वारा हर घर ध्यान कार्यक्रम कराया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर : दिनांक 18 मार्च को रक्षित केंद्र जांजगीर में योग ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शशिधर द्विवेदी निवासी मडवा एवं अजय अग्रवाल निवासी जांजगीर (आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक) द्वारा हर घर ध्यान कार्यक्रम के अंतर्गत योग ध्यान कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें लगभग 50 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य योग क्रियाओं एवं ध्यान के माध्यम से कर्मचारियों को कार्य तथा जीवन में संतुलन (वर्क-लाइफ बैलेन्स) की…

Read More

एचआईवी एवं एड्स स्क्रीनिंग शिविर आयोजित, 198 लोगों का किया गया स्क्रीनिंग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर के दिशा-निर्देशन में एचआईवी एवं एड्स स्क्रीनिंग शिविर 16 मार्च को जूटमिल क्षेत्र एवं 17 मार्च को ढिमरापुर दीनदयाल कॉलोनी, रायगढ़ में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 198 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया। इस दौरान चिकित्सक डॉ.आकाश शर्मा, जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश गुप्ता, काउंसलर श्रीमती कांति तिवारी- श्रीमती प्रीति नायक, स्टाफ  नर्स रंजीत पटेल, लैब टेक्नीशियन विकास पटेल, आर.एच.ओ. दुर्गेश चौहान एवं अन्य पैरामेडिकल उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन हेतु संबंधित क्षेत्र के पार्षद जनप्रतिनिधियों का सहयोग एवं…

Read More

लोदाम में मनाया गया तम्बाकू निषेध दिवस : बच्चों ने चित्रकारी प्रतियोगिता में भाग लेकर, लोगों से तम्बाकू नहीं खाने का किया आग्रह !

तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों से कराया अवगत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : विकास खंड जशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम में आज तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। तम्बाकू से होने वाली बीमारियों से अवगत कराते हुए लोगों को तम्बाकू नहीं खाने की सलाह दी गई। लोगों को बताया गया कि अधिक तम्बाकू खाने से कैंसर का खतरा रहता है और इससे जान भी जा सकती है। तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर बच्चों ने चित्रकारी प्रतियोगिता में भी भाग लिया।

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली नई एम्बुलेंस

भेंट मुलाकात के दौरान बगीचा क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री को एम्बुलेंस की मांग की थी बगीचा क्षेत्र के ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिला में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात के दौरान बगीचा विकास खंड के ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा के लिए एक एम्बुलेंस की मांग की थी । मुख्यमंत्री ने लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए और दूरस्थ अंचल के पाठ क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देने के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के…

Read More

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना बनी आम नागरिकों के लिए संजीवनी, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से मिल रहा निशुल्क उपचार, दवा और परामर्श

योजना से अब तक जिले के 94 हजार 312 लोग हो चुके हैं लाभान्वित दिलीप ने निःशुल्क इलाज व दवा प्राप्त कर छत्तीसगढ़ सरकार का किया आभार व्यक्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना जिसमें नगरीय निकाय में रहने वाले निवासियों के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभान्वित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत ग्राम करडेगा में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

शिविर लगाकर छूटे हुए 22 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम करडेगा में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया और आयुष्मान कार्ड शिविर भी लगाया गया। जिमसें छूटे हुए लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। साथ ही किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी जा रही है। खून की कमी को दूर करने का प्रयास, नियमित साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, खान-पान की जानकारी दी जा रही है। साथ ही शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की…

Read More