जटिल हार्ट केस में डॉक्टरों की बड़ी सफलता, PLSVC वाली महिला में अल्फा लूप तकनीक से सफल पेसमेकर इम्प्लांटेशन; आयुष्मान योजना से हुआ इलाज

दिल की नसों की दुर्लभ बनावट बनी चुनौती, अल्फा लूप तकनीक से लगाया डुअल चैंबर पेसमेकर रायपुर में पहली बार परसिस्टेंट लेफ्ट सुपीरियर वेना कावा (PLSVC) वाली 41 वर्षीय महिला में सफल प्रक्रिया, पूर्ण हृदय अवरोध (Complete Heart Block/CHB) के इलाज के लिए लगा पेसमेकर ( Pacemaker) आयुष्मान योजना के तहत हुआ उपचार रायपुर : पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में परसिस्टेंट लेफ्ट सुपीरियर वेना कावा (Persistent Left Superior Vena Cava/PLSVC) वाली 41 वर्षीय महिला मरीज…

Read More

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर जागरूकता का संदेश, कार्डियोवैस्कुलर रोग और स्ट्रोक में फिजियोथेरेपी की उपयोगिता पर छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय रायपुर में मनाया गया विश्व फिजियोथेरेपी दिवस रायपुर : शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय रायपुर में आज विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया। महाविद्यालय में अध्ययनरत बीपीटी के छात्रों हेतु रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं का थीम ‘कार्डियोवैस्कुलर कंडीशंस और स्ट्रोक में फिजियोथेरेपी की उपयोगिता’ रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ कृष्णकांत साहू, विभागाध्यक्ष, कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी, डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय ने विद्यार्थीयों के पोस्टर प्रस्तुतिकरण की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा की लाइफस्टाइल संबंधी रोगों से बचने के लिए व्यायाम करना,…

Read More

छत्तीसगढ़ में H1N1/स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता! जशपुर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बुखार-खांसी और सांस की तकलीफ को नजरअंदाज न करने की अपील

H1N1/स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय पर लें चिकित्सकीय सलाह जशपुर : छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में H1N1/स्वाइन फ्लू के प्रकरण सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। दुर्ग, बिलासपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा ने जिलेवासियों से संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की…

Read More

रात-दिन की जंग में जीती जिंदगी! जशपुर जिला अस्पताल में गंभीर हालत में पहुंची 10 वर्षीय बच्ची की बची जान, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का भी सफल ऑपरेशन—बड़ी राहत!

जिला अस्पताल जशपुर में गंभीर मरीजों का सफल उपचार विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और त्वरित उपचार से मरीजों को मिली राहत सेप्टिक शॉक में 10 वर्षीय बच्ची की जान बचाई, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का सफल ऑपरेशन जशपुर : जिला चिकित्सालय जशपुर में गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। चिकित्सकों एवं नर्सिंग टीम की तत्परता, त्वरित चिकित्सकीय निर्णय और बेहतर समन्वय से हाल ही में दो गंभीर मरीजों का सफल उपचार किया गया।…

Read More

मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 21 सैंपल जांच के लिए भेजे, 107 किलो खराब खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट; त्योहारों से पहले मिलावटखोरों में मचा हड़कंप

खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई,प्रतिष्ठानो से लिया 21 सैम्पल व 107 किलोग्राम खराब खाद्य सामग्री कराया नष्ट बलौदाबाजार : कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम द्वारा गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता हेतु सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। विगत एक सप्ताह मे कुल 21 नमूने जिसमे 7 विधिक व 14 सर्विलांस नमूने लिए गये तथा 107 किलोग्राम खराब खाद्य सामाग्री को जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित खतरे के आधार पर मौके पर नष्ट कराया गया है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा दल द्वारा…

Read More

एक नेत्रदान बदल सकता है जिंदगी! अम्बेडकर अस्पताल में राज्यस्तरीय कार्यशाला, 100 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को मिली आधुनिक ट्रेनिंग, प्रदेश में मजबूत होगी नेत्रदान की मुहिम

नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित नेत्रदान से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया व्यापक प्रशिक्षण, काउंसलिंग, कॉर्निया प्राप्ति, संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण पर विशेष जोर रायपुर : क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान संस्थान (RIO)एवं नेत्र रोग विभाग, पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर द्वारा आज “नेत्रदान प्रक्रियाओं पर नवीनतम जानकारी” विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन टेलीमेडिसिन हॉल, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में किया गया। यह कार्यशाला प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नेत्र…

Read More

विशेष लेख : स्वस्थ बचपन की मजबूत नींव, सुरक्षित भविष्य की नई उम्मीद! शिशु संरक्षण माह में 5 वर्ष तक के बच्चों की सेहत और पोषण पर विशेष निगरानी

शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर : शिशु जीवन का वह नाजुक चरण है, जहाँ सही पोषण और स्वास्थ्य देखभाल उनके भविष्य की दिशा तय करती है। भारत जैसे विकासशील देश में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण, एनीमिया और विभिन्न संक्रामक बीमारियों की दर को कम करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग द्वारा ‘शिशु संरक्षण माह’ का आयोजन किया जाता है। यह एक विशेष स्वास्थ्य अभियान है, जो नवजात और छोटे बच्चों के…

Read More

10 से 19 साल के किशोरों के स्वास्थ्य पर बड़ा फोकस! छत्तीसगढ़ में ‘प्रोजेक्ट साहस’ से मजबूत होगी हेल्थ सेवाओं की पहुंच, विशेषज्ञों ने बनाई रणनीति

किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु राज्य स्तरीय बैठक 10 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के प्रत्येक किशोर किशोरियों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर : किशोरावस्था जीवन के उस महत्वपूर्ण दौर का हिस्सा है, जब शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास तेजी से होता है। इस अवस्था में स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और चुनौतियों की समय पर पहचान तथा उचित परामर्श और सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने की दिशा में पहल की जा…

Read More

त्वचा, बाल और नाखून की गंभीर समस्याओं का अब हाईटेक इलाज! अम्बेडकर अस्पताल में लेजर, फोटोथेरेपी से लेकर सर्जरी तक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध

अम्बेडकर अस्पताल के डर्मेटोलॉजी विभाग में त्वचा से संबंधित आधुनिक उपचार सुविधा उपलब्ध त्वचा, बाल, नाखून और पिगमेंटरी डिसऑर्डर के मरीजों के लिए मौजूद हैं एडवांस्ड डर्मेटोलॉजिकल प्रोसिजर रायपुर : पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के डर्मेटोलॉजी (त्वचा रोग) विभाग द्वारा त्वचा, बाल, नाखून एवं पिगमेंटरी डिसऑर्डर से संबंधित मरीजों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ डर्मेटोलॉजिकल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभाग में सामान्य से लेकर जटिल त्वचा रोगों के निदान और उपचार के लिए डायग्नोस्टिक, मेडिकल, सर्जिकल एवं विभिन्न प्रोसिजरल…

Read More

रात 12 बजे फूड फैक्ट्री में प्रशासन का छापा! 200 किलो पनीर जब्त, निर्माण प्रक्रिया पर उठे सवाल—लैब रिपोर्ट खोलेगी असली राज

रात 12 बजे वैद्य फूड में राजस्व, खाद्य औषधि एवं पुलिस की संयुक्त टीम की दबिश, 200 किलो पनीर जब्त रायपुर : एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड में बीती देर रात दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान लगभग तीन घंटे तक संस्थान की जांच की गई। रात्रि करीब 12 बजे राजस्व तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम वैद्य फूड…

Read More