समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 सितम्बर/ आज के समय में पारंपरिक खेती की तुलना में बागवानी या फूलों की खेती किसानों के लिए अधिक मुनाफा देने वाली खेती साबित हो रही है। मुख्य रूप से गुलाब की खेती की तरफ किसानों का रुझान बढ़ रहा है। गुलाब की मांग पूरे वर्ष बनी रहती है। साथ ही त्योहारों, शादी समारोह व विभिन्न आयोजनों के समय इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। धान की पैदावार के लिए पहचान रखने वाले छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा विकासखण्ड की कुमगरी की रहने वाली श्रीमती…
Read MoreCategory: कृषि
कृषि
मुख्यमंत्री साय के साथ किसान दिवस मनाएगा छत्तीसगढ़ : प्राकृतिक खेती पर होगी चर्चा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
भगवान बलराम जयंती के उपलक्ष्य में 9 सितंबर को प्रदेश में मनाया जाएगा किसान दिवस, राज्य के सभी 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों में भी मनाई जाएगी बलराम जयंती समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 सितम्बर/ कृषि के देवता माने जाने वाले भगवान श्री बलराम जी की जंयती के उपलक्ष्य में 9 सितम्बर को प्रदेश में किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे। किसान दिवस…
Read Moreमहिला सशक्तिकरण की नई कहानी : निरूपा साहू बनीं ड्रोन पायलट, बदली खेती की तकदीर
घरेलू काम के संग निरूपा साहू उड़ाती है अब ड्रोन,गांव में कहलाती है ड्रोन वाली दीदी नमो ड्रोन दीदी योजना से महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर,मिल रहा है अतिरिक्त लाभ समदर्शी न्यूज़ रायपुर,7 सितंबर/ महिलाएं अब घरों के भीतर चूल्हा- चौका के काम तक सीमित नही रह गई है। वे दिन प्रतिदिन नित नए आधुनिक कार्य को सीखकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने का सतत प्रयास कर रही है। इन्ही प्रयासों में से एक बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम लाहोद निवासी निरूपा साहू अब गांव में ड्रोन वाली दीदी के नाम…
Read Moreमछली पालन : किसानों के लिए नई आय का जरिया, जशपुर के जनक राम की कहानी बनी प्रेरणा
जिले के किसान मछली पालन से बन रहे समृद्ध, जनक राम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 04 सितम्बर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए मच्छली पालन, मुर्गीपालन और धान के साथ अन्य फसल लेने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। दूरस्थ अंचल के किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का अहम् योगदान है।…
Read Moreजोराडोल में राजस्व विभाग की टीम ने किया गिरदावरी कार्य: किसानों से ली फसल की जानकारी
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 28 अगस्त/ राजस्व विभाग के टीम द्वारा ग्राम जोराडाल में भूमि स्वामी की उपस्थिति में गिरदावरी जांच किया गया और किसानों से चर्चा कर फसल स्थिति एवं खाद-बीज की उपलब्धता के सबंध में जानकारी भी ली गई। इस अवसर पर ग्राम के अन्य किसान भी उपस्थित थे। विदित हो कि कलेक्ट डॉ. मित्तल द्वारा राजस्व विभाग, कृषि एवं पंचायत सचिव की संयुक्त टीम द्वारा फील्ड में जाकर गिरदावरी कार्य गंभीरता से करने एवं किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को खसरा क्रमांक…
Read Moreसुकमा जिले में धान के खेतों में पत्ती मोड़क कीट (सोरटी) का दिखा प्रकोप : कृषि वैज्ञानिकों ने नियंत्रण और उपचार के बताया प्रभावी उपाय
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ राज्य सरकार कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से किसानों को कृषि उपचार के लिए निरन्तर सलाह प्रदान कर रहे हैं। प्रदेश के जिलों में खेती-किसानी में होने वाले बीमारियों को जिलावार चिन्हाकित कर कीटनाशक छिड़काव के बारे में किसानों को जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में सुकमा जिले के विभिन्न गांवों में धान के खेतों मे पत्ती मोड़क कीट का प्रकोप दिखाई दिया है इसे पत्ति लपेटक या चितरी या सोरटी कहा जाता है। इसके उपचार के लिए कीटनाशक छिड़काव के विधि और…
Read Moreपुनर्गठित मौसम आधारित खरीफ फसल बीमा 31 जुलाई एवं रबी फसल बीमा 31 दिसम्बर तक
फसल बीमा हेतु शासन द्वारा भारतीय कृषि बीमा कंपनी से किया गया है अनुबंध समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 16 जुलाई 2024/ राज्य शासन द्वारा साग-सब्जी की खेती करने वाले उद्यानिकी कृषकों को प्रतिकूल मौसम से होने वाले क्षति से बचाने के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है। भारत सरकार की इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से भारतीय कृषि बीामा कंपनी द्वारा खरीफ 2024 एवं रबी 2024-25 में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में संचालित की जा रही है। इनमें टमाटर, बैगन, मिर्च अदरक, केला, पपीता,…
Read Moreखरीफ 2024 फसल बीमा प्रारंभ : जशपुर जिले के किसान 31 जुलाई तक करा सकते हैं फसलों की बीमा
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 15 जुलाई 2024/ मानसून आने के पश्चात् खरीफ फसलों की बोनी कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2024 के तहत फसल को प्रतिकूल मौसम, बाढ़, कीट व्याधि, ओलावृष्टि, जलभराव, बादल फटने, आकाशीय बिजली, आदि प्राकृतिक आपदाओं, कम वर्षा या विपरीत मौसम अवस्थाओं के कारण बुवाई विफलता, फसल कटाई के उपरांत आगामी 14 दिनों तक खेत में सुखाने हेतु रखी फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, बे-मौसम-चक्रवाती वर्षा से नुकसान होने पर दावा भुगतान की पात्रता होगी। जशपुर जिले के लिए किसान धान सिंचित, धान…
Read Moreप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई
बीमा कराने से प्रतिकूल मौसम में मिलती है आर्थिक सुरक्षा समदर्शी न्यूज़ रायपुर,14 जुलाई 2024/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2024 के क्रियान्वयन हेतु फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 निर्धारित की गई हैं। योजना में धान सिंचित, धान असिंचित फसलों, उड़द, मूंग, मूंगफली, कोदो, कुटकी, मक्का, अरहर /तुअर, रागी एवं सोयाबीन को शामिल किया गया है। इस योजना से किसानों को प्रतिकूल मौसम सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना…
Read Moreछत्तीसगढ़ में मानसून की बौछारों के साथ खेती-किसानी का काम शुरू : चालू खरीफ वर्ष में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी का लक्ष्य
किसान सम्मान निधि मिलने और धान खरीदी समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों में उत्साह का माहौल किसानों के लिए प्रर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की बौछारों के साथ खेती-किसानी का काम शुरू हो गया है। हाल ही में केन्द्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों को किसान सम्मान निधि मिलने और धान का समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों में नया उत्साह दिख रहा है। किसान गांव में खेतों की जोताई-बुआई आदि के कार्यों में जुट गए हैं। राज्य की कुछ हिस्सों में बोनी…
Read More