कलेक्टर के निर्देश पर जशपुर में गिरदावरी कार्य में तेजी: किसानों से ली जा रही फसलों की जानकारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर 11 सितंबर / कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में राजस्व विभाग की टीम द्वारा गिरदावरी का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विगत दिवस पत्थलगांव विकासखंड में राजस्व टीम द्वारा ग्राम वासियों, राजस्व निरीक्षक तथा हल्का पटवारी की उपस्थिति में अतिरिक्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार के द्वारा गिरदावरी जांच किया गया और किसानों से फसलों के संबंध में जानकारी ली गई।

उल्लेखनीय है कि गिरदावरी एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसमें राजस्व विभाग द्वारा खेतों की फसल और भूमि के स्थिति का निरीक्षण किया जाता है। यह प्रक्रिया मुख्यतः फसल उत्पादन, फसल हानि, और भूमि उपयोग के आंकड़ों को संकलित करने के लिए की जाती है।

फसल की पहचान किस फसल को कौन सी भूमि पर उगाया गया है, इसकी जानकारी जुटाना फसल की स्थिति फसल की स्थिति का मूल्यांकन करना, जैसे कि फसल की वृद्धि, बीमारियाँ आदि प्राकृतिक आपदाओं या अन्य कारणों से फसल के नुकसान का आकलन करना।

रिपोर्टिंग सभी डेटा को संकलित करके उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट करना, गिरदावरी का कार्य किसानों को भी लाभ पहुंचाता है, क्योंकि यह उन्हें सही समय पर जानकारी प्रदान करता है, जिससे वे अपने फसल प्रबंधन को बेहतर बना सकें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!