स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. भारतीदासन ने शिक्षा का स्तर परखने विद्यार्थियों की क्लास ली पढ़या गणित और विज्ञान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लेने आकस्मिक रूप से मंदिर हसौद हायर सेकेण्डरी स्कूल पहुंचे शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता एवं प्रबंधन की खामियों के चलते गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने शाला संचालन की अव्यवस्था के लिए शाला प्राचार्य की दो वेतन वृद्धि तथा व्याख्याता की एक वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के…
Read MoreCategory: शिक्षा
शिक्षा
स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग 18 जुलाई से 30 जुलाई तक, राज्य स्तरीय अधिकारियों को जिला आबंटित
संभागीय, जिला और विकासखण्ड स्तर के अधिकारी 10-10 स्कूलों का करेंगे आकस्मिक निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के सभी स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग 18 जुलाई से 30 जुलाई तक की जाएगी। स्कूलों शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिला आबंटित कर शैक्षणिक संस्थाओं के आकस्मिक निरीक्षण और मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नये शिक्षा सत्र में विशेष तौर पर स्कूलों में शिक्षक और प्रधान पाठकों की अनुपस्थिति या विलंब से उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, प्रार्थना का क्रियान्वयन, निर्धारित शैक्षणिक कैलेण्डर अनुसार शिक्षकों द्वारा कराए जा…
Read Moreबच्चों और पालकों को स्कूल से जोड़ने और पढ़ने-पढ़ाने का बेहतर माहौल तैयार करने सभी स्कूलों में शुरू होगा पालक जागरूकता अभियान : अभियान के क्रियान्वयन के लिए गठित होंगे कोर ग्रुप
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में प्राथमिक शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए नवाचार एवं विविधि गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में पालक जागरूकता अभियान सभी स्कूलों में शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पालकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर पठन-पाठन के स्तर को बेहतर बनाना है। सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. एस. भारतीदासन ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में पालक जागरूकता अभियान का पालन सुनिश्चित करने और इस अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की…
Read Moreकलेक्टर ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, स्कूली बच्चों को कक्षाओं में बोर्ड-वर्क करवाएं – कलेक्टर चंदन कुमार
छात्रा के तत्परता से जवाब पर खुश होकर कलेक्टर ने पुरस्कार स्वरूप उसे दिया अपना कलम कुदालगांव स्कूल निरीक्षण के दौरान स्कूल में शिक्षकों को अनुपस्थित पाए जाने पर सम्बंधितों के खिलाफ कार्यवाही करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि स्कूली बच्चों को कक्षाओं में बोर्ड वर्क अधिक से अधिक करवाएं। साथ ही अंग्रेजी की पढ़ाई करवाते समय शिक्षक अलग-अलग शब्दों की जानकारी देने साथ ही उसके भावार्थ को भी समझाएं, जिससे बच्चों में अंग्रेजी की समझ विकसित हो। उक्त निर्देश कलेक्टर ने…
Read Moreस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की छात्रा मर्यादा जैन को मिली आई.बी.सी. स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय जशपुर की छात्रा कु. मर्यादा जैन को जिले में कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में बालिका वर्ग में सर्वाेच्च अंक प्राप्त पर स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया है। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने कु. मर्यादा जैन को जिले में बालिका वर्ग में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और राज्य का नाम रोशन करें।…
Read Moreछत्तीसगढ़ भाषा सर्वेक्षण एवं बहुभाषा शिक्षा योजना विमर्श पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला : भाषा सर्वे के परिणामों के आधार पर तैयार हो ठोस कार्ययोजना – मंत्री डॉ.टेकाम
शिक्षकों को ऑन डिमांड दिया जाए भाषायी प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में अध्ययन कर रहे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बेहतर गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने और बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए सर्वे के परिणामों के आधार पर एक ठोस कार्ययोजना तैयार करें। शिक्षकों को भी भाषायी शिक्षा शिक्षण के लिए आवश्यकता अनुसार ऑन डिमांड प्रशिक्षण दिया जाए। मंत्री डॉ.टेकाम आज यहां नवीन विश्राम गृह में छत्तीसगढ़ भाषा सर्वेक्षण एवं…
Read Moreमुख्यमंत्री ने स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप 2022 वितरण कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्राओं को किया सम्मानित : छत्तीसगढ़ में शिक्षा का बना बेहतर वातावरण – मुख्यमंत्री श्री बघेल
बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की पहल 12वीं बोर्ड में प्रदेश के टॉपर रायगढ़ की छात्रा कु.कुन्ती साव और आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल पुसौर को एक-एक लाख रूपए की राशि प्रदत्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप 2022 वितरण कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित किए। स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप के तहत राज्य की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान प्रदेश के छात्र-छात्राओं…
Read Moreकलेक्टर संजीव झा ने पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल का किया निरीक्षण : डिजिटल क्लास रूम, लायब्रेरी एवं प्रयोगशाला कक्षाओं का किया अवलोकन
बच्चों के भोजन करने के लिए किचन शेड और साइकिल स्टैंड निर्माण के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने कोरबा शहर के पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्थित डिजिटल क्लास रूम, भौतिकी, रसायन लैब, जीव विज्ञान लैब एवं पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने लैब में जाकर प्रेक्टिकल के लिए उपलब्ध सामग्रियों तथा आवश्यक उपकरणों को भी देखा। कलेक्टर श्री झा ने बच्चो को दिये जाने वाले मध्यान्ह भोजन के बारे में…
Read Moreब्रेकिंग : अब स्कूलों में शनिवार को बच्चे खेल-खेल में करेंगे पढ़ाई, बिना बस्ते के जाएंगे स्कूल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूली बच्चे हर शनिवार को अब खेल-खेल में पढ़ाई करेंगे। स्कूली शिक्षा को रोचक, व्यावहारिक और अपने आस-पास के माहौल से जोड़ने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह कदम उठाए गए हैं। स्कूलों में शनिवार का दिन बैगलेस डे में होगा। प्रायमरी और मिडिल स्कूल के बच्चे इस दिन बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे। शनिवार को स्कूलों में योग, व्यायाम, खेलकूद सांस्कृतिक आदि गतिविधियां करायी जाएंगी। इस नए कदम से बच्चों को स्कूल आने के प्रति रूचि जागृत होगी वहीं उन्हें स्कूल से जोड़े रखने…
Read Moreआर.टी.ई. प्रवेशित बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश और लेखन सामग्री उपलब्ध कराना अनिवार्य : संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के निजी विद्यालयों में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आर.टी.ई.) अंतर्गत विद्यार्थियों को उच्च न्यायालय के पारित निर्णय के अनुक्रम में शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ हितग्राही विद्यार्थियों को विद्यालयों के द्वारा निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं लेखन सामग्री भी उपलब्ध कराना अनिवार्य है। परन्तु विभिन्न माध्यमों से यह संज्ञान में आया है कि, कुछ निजी विद्यालयों द्वारा हितग्राही विद्यार्थियों को यह सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जो उच्च न्यायालय एवं शासन के आदेशों…
Read More