कलेक्टर संजीव झा ने पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल का किया निरीक्षण : डिजिटल क्लास रूम, लायब्रेरी एवं प्रयोगशाला कक्षाओं का किया अवलोकन

Advertisements
Advertisements

बच्चों के भोजन करने के लिए किचन शेड और साइकिल स्टैंड निर्माण के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

कलेक्टर संजीव झा ने कोरबा शहर के पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्थित डिजिटल क्लास रूम, भौतिकी, रसायन लैब, जीव विज्ञान लैब एवं पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने लैब में जाकर  प्रेक्टिकल के लिए उपलब्ध सामग्रियों तथा आवश्यक उपकरणों को भी देखा। कलेक्टर श्री झा ने बच्चो को दिये जाने वाले मध्यान्ह भोजन के बारे में भी जानकारी ली। उन्होने बच्चो के बैठकर भोजन करने के लिए किचन शेड निर्माण के निर्देश दिये। साथ ही साइकिल पार्किंग के लिए सायकल स्टैण्ड निर्माण के भी निर्देश मौके पर मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज को दिये। कलेक्टर ने स्कूल में दो चपरासियों की पदस्थापना करने के भी निर्देश डीईओ को दिये। उन्होने स्कूल में शिक्षा गुणवत्ता, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने स्कूल में पानी सप्लाई के लिए अमृत मिशन के तहत् कनेक्शन देने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर श्री झा ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने लायब्रेरी में जाकर विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए रखे गये पुस्तकों का भी अवलोकन किया। उन्होंने लायब्रेरी में सभी प्रकार के ज्ञानवर्धक पुस्तकों को रखने का भी सुझाव दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोवर्धन प्रसाद भारद्वाज, जिला मिशन समन्वयक श्री एस.के. अम्बस्ट, स्कूल के प्राचार्य श्री विवेक लाण्डे सहित शिक्षकगण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!