मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं की सेवा का प्रतीक, जशपुरवासियों ने जताया आभार, अब तक जशपुर जिले के 1204 लोगों ने किये अयोध्या में रामलला के दर्शन जशपुर, 01 जनवरी 2025/ प्रदेश के लोगों को उनके पूज्य भगवान श्री राम के दर्शन के स्वप्नों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा राज्य में श्रीरामलला अयोध्याधाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है। इसके द्वारा लोगों को उनके आराध्य श्री रामलला के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा सहित अन्य…
Read MoreCategory: धर्म/आध्यात्म
गौ-हत्या के विरोध में सिरीमकेला में सड़क पर उतरे सैकड़ों पदयात्री…चटकपुर की धर्मसभा में उठी गौ माता को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की मांग.
आचार्य राकेश ने अल्प संख्यकों को दी बहुसंख्यकों के आस्था व विश्वास का सम्मान करने की नसीहत. जशपुर/कुनकुरी : जिले के दुलदुला ब्लाक में रविवार को गौ-हत्या की घटनाओं के विरोध में सैकड़ों गौ सेवकों ने सड़क में उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। पदयात्रा का शुभारंभ दुलदुला के सिरीमकेला गांव से हुआ, पदयात्रा चटकपुर ग्राम तक आयोजित की गई थी। संत समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य राकेश, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में गौ सेवक चटकपुर के…
Read Moreश्री श्याम बाबा का मनाया जाएगा कल भव्य जन्म दिवस : जशपुर की पावन भूमि से बाबा को मीठे-मीठे भजनों से लगाई जायेगी अरदास !
12 नवंबर को है श्याम प्रभु का जन्म उत्सव. जशपुर, 11 नवंबर / आदरणीय भक्तगणों आप सभी को जय श्री श्याम ! जैसा कि आप सभी को विदित होगा कि श्री श्याम प्रभु का जन्म उत्सव 12 नवंबर को है, सभी जशपुर वासियों की हार्दिक इच्छा पर कल 12 नवंबर को जशपुर की पावन भूमि पर बाबा श्याम का भव्य जन्म दिवस मनाकर सभी जशपुर में निवासरत जनों की खुशहाली के लिए बाबा को मीठे-मीठे भजनों से अरदास लगाए जाने का मन में निर्णय हुआ है। बाबा श्री श्याम के…
Read Moreअयोध्या की ओर कूच: जशपुर से 204 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, छत्तीसगढ़ सरकार की योजना के तहत हजारों भक्तों को मिला रामलला के दर्शन का अवसर
अब तक 1224 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम यात्रा करने का मिला लाभ मुख्यमंत्री के सुशासन में श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम के दर्शन करने का मिल रहा है सौभाग्य जशपुर 11 नवम्बर 2024 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी योजना रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आज जशपुर जिले से सभी विकास खंड से श्रद्धालुओं का जत्था ‘‘श्री रामलला दर्शन’’ अयोध्या धाम यात्रा योजनान्तर्गत…
Read Moreमुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने जशपुर में छठ महापर्व के दौरान भैरव कुंड धाम, जाताकोना और दुलदुला में पूजा-अर्चना की और हजारों श्रद्धालुओं के साथ मनाया पर्व
जशपुर, 8 नवम्बर 2024/ जिले में छठ पूजा का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर भैरव कुंड धाम, जाताकोना और दुलदुला जैसे प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा की।इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक विजय आदित्य सिंह जूदेव भी मौजूद रहे। भैरव कुंड धाम में श्रद्धा और भक्ति का दृश्य : श्रीमती कौशल्या साय भैरव…
Read Moreकुनकुरी नगर में छठ महापर्व सम्पन्न : उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हजारों श्रद्धालुओं ने किया आस्था का प्रदर्शन, नगर के विभिन्न घाटों पर उमड़ी भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्साह
चार दिवसीय अनुष्ठान के बाद उषा अर्घ्य के साथ हुआ समापन नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक, हर रस्म निभाते हुए श्रद्धालुओं ने मनाया पर्व कुनकुरी 8 नवम्बर 2024/ कुनकुरीनगर में चार दिवसीय छठ महापर्व का भव्य समापन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस पावन पर्व को मनाया। नगर के विभिन्न घाटों पर उमड़े श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में सूर्य देव और छठी माता की आराधना की। छठ महापर्व के अंतिम दिन, उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने घाटों पर जमा होकर सूर्य…
Read Moreखारुन नदी तट पर छठी मैया की मंगल आरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा- मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है सूर्य आराधना छठ पूजन
जलस्रोतों के संरक्षण व संवर्द्धन का संकल्प लेने मुख्यमंत्री ने किया आह्वान रायपुर, 07 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज शाम यहां राजधानी रायपुर के महादेव घाट पर आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि सूर्य आराधना छठ पूजन मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है। मुख्यमंत्री श्री साय खारुन नदी तट पर छठी मैया की मंगल आरती में भी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन छठ पर्व आयोजन समिति महादेव…
Read Moreकुनकुरी नगर में छठ महापर्व की धूम, व्रती आज अस्त होते सूर्य को देंगे अर्घ्य
कल प्रातः उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर होगा पर्व का समापन कुनकुरी, 7 नवंबर 2024 / कुनकुरी नगर में छठ महापर्व की धूम मची हुई है। श्रद्धालुओं ने छठ माता की पूजा-अर्चना की है। नहाय-खाय के बाद कल शाम को खरना पूजा सम्पन्न हुई। आज शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर यह चार दिवसीय व्रत सम्पन्न होगा। कुनकुरी नगर के मुख्य जलाशय डेम के अतिरिक्त अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आज शाम व कल सुबह पहुंचेगी। महिलाएं…
Read Moreपानी करमा पर्व : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ग्रामीण महिलाओं के साथ किया करमा नृत्य
पानी करमा पर्व के अवसर पर राज्य में अच्छी फसल और वर्षा के लिए की प्रार्थना. जशपुर, 20 अक्टूबर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बगिया स्थित निज निवास में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर पानी करमा पर्व के अवसर पर नदी का जल अर्पण कर पीपल वृक्ष की पूजा करते हुए स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ करमा नृत्य में भाग लिया। ग्रामीणों के साथ मिल कर करम देवता की स्तुति करते हुए ग्राम एवं पूरे राज्य की खुशहाली और समृद्धि के…
Read Moreश्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 87 तीर्थ यात्रियों को किया गया रवाना, कलेक्टर ने हरीझंडी दिखाकर बस को किया रवाना
जगदलपुर 14 अक्टूबर/ श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 87 तीर्थ यात्रियों को रवाना किया गया। रविवार की शाम इन यात्रियों को लालबाग मैदान से दुर्ग के लिए रवाना किया गया। जहां से दुर्ग और बस्तर संभाग के दर्शन यात्रियों को ट्रेन के माध्यम से अयोध्या के लिए जाएंगे। कलेक्टर श्री हरिस एस, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे, रामलला योजना के जिला समिति के सदस्य श्री रामाश्रय सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा से पहले सभी यात्रियों का टाउन हॉल में स्वास्थ्य परीक्षण भी किया…
Read More